एक्सप्लोरर

Mahabharat: महाभारत में कौन थे इरावन, जिसके विधवा बन रोए श्रीकृष्ण

महाभारत युद्ध में अभिमन्यु के अलावा अर्जुन के दूसरे पुत्र इरावन ने भी अपने साहस के बल पर कौरव सेना को पस्त किया था, लेकिन विवाह की शर्त रखकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया.

Mahabharat :  महाभारत युद्ध में महान योद्धा और अर्जुन पुत्र इरावन का भी जिक्र आता है. कहा जाता है कि युद्ध छिड़ने पर वह नृशंसता से कौरवों का नाश करते जा रहे थे, मगर धार्मिक प्रवृति के होने के बावजूद वह अविवाहित नहीं मरना चाहते थे, इस युद्ध के दौरान विवाह की जिद पकड़ ली. ऐसे में खुद कृष्ण ने मोहिनी रूप धरकर इरावन से विवाह किया. युद्ध के आठवें दिन इरावन वीरगति को प्राप्त हुए तो पूरे दिन कृष्ण खुद को विधवा मानकर विलाप करते रहे. 

इरावन अर्जुन और नागकन्या उलूपी के बेटे थे. उलूपी का अर्जुन से विवाह वनवास के दौरान हुआ था. इनसे इरावन का जन्म हुआ. महाभारत कथा के अनुसार इरावन पांडवों की तरफ से लड़े और कौरव पक्ष के योद्धाओं अवंती राजकुमार विंद, अनुविंद, शकुनि के भाइयों गज, गवाक्ष, ऋषभ, आर्जव, शुक्र, चर्मवान, दुयोधन के साले सुदक्षिण, भूरिश्रवा के चार पुत्रों को मार डाला. युद्ध के आठवें दिन कौरवों की ओर से लड़ रहे राक्षस अम्बलुष ने इरावन को मार डाला. किवदंतियों में यह भी प्रचलित है कि इरावन पांडवों की विजय के लिए खुद को देवी चामुण्डा को बलि देना चाहता था, लेकिन पांडव तैयार नहीं थे.

श्रीकृष्ण ने समझाया कि इरावन का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. देवी चामुण्डा का आशीर्वाद मिलने से विजय मिलेगी. पांडव उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए इसे नियति मानकर राजी हो गए. मगर उसने यह इच्छा रख दी कि वह अविवाहित नहीं मरना चाहता है, मरने से पहले उसका विवाह कराया जाए. उसे विवाह के बाद उसे मरना ही है, यह जानकर पांडवों के समर्थक कोई राजा उससे अपनी बेटी से विवाह कराने के लिए आगे नहीं आया. इस पर श्रीकृष्ण ने मोहिनी रूप धर उससे विवाह किया और पत्नी की तरह अंतिम विदाई भी दी.

किन्नर इरावन को एक दिन के लिए बनाते हैं पति
कहा जाता है कि भारत में हिन्दू धर्म मानने वाले किन्नर अरावन को पूजते हैं. पौराणिक किवदंतियों के अनुसार एक दिन के लिए उनकी मूर्ति को साक्षात इरावन मानते हुए उससे विवाह करते हैं. एक दिन बाद विधवा की तरह विलाप भी होता है. यह रस्म किन्नरों में बेहद पवित्र मानी जाती हैं.

इन्हें भी पढ़ें : 

Mahabharat : 40 किलोमीटर दायरे में लड़े सवा करोड़ योद्धा-सैनिक, बचे सिर्फ 18 महारथी

Mahabharat : जीत के लिए चक्रव्यूह ही नहीं, कौरव-पांडवों ने 11 व्यूह भी रचे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल
Weekly Love Rashifal 12 to 17 October 2026: प्यार में बढ़ेगी नजदीकी या गलतफहमियां बिगाड़ेंगी बात? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget