एक्सप्लोरर

Mahabharat : जीत के लिए चक्रव्यूह ही नहीं, कौरव-पांडवों ने 11 व्यूह भी रचे

18 दिन तक चले महाभारत युद्ध में सबसे संहारक युद्ध विधाएं और अस्त्र इस्तेमाल किए गए. इनमें व्यूह रचना को खासी चर्चा मिली, आइए जानते हैं व्यूह क्या हैं और यह कैसे काम करते थे.

Mahabharat : 18 दिन तक चले महाभारत युद्ध में सबसे संहारक युद्ध विधाएं और अस्त्र इस्तेमाल किए गए. खासतौर पर कौरवों की ओर से 13वें दिन अभिमन्यु वध के लिए रचा गया चक्रव्यूह आज भी लोगों को क्रोध से भर देता है, लेकिन पूरे युद्ध में दोनों पक्षों की ओर से कुल 11 व्यूहों की रचना की गई, जिसकी शुरुआत पहले ही दिन कौरवों ने वज्र व्यूह तो पांडवों ने तीसरे दिन अर्धचंद्राकार व्यूह के साथ की.

गरुड़: यह व्यूह गरुड़ पक्षी की तरह बनता है, महाभारत में इस व्यूह की रचना भीष्म ने की थी. इसमें सैनिकों को विपक्षी सेना के सामने इस तरह लाइन से खड़ा किया जाता है कि आसमान से देखने पर गरुड़ पक्षी जैसी आकृति दिखे.   
 
क्रौंच: यह सारस की एक प्रजाति है. इस व्यूह का आकार इसी पक्षी की तरह किया जाता था. महाभारत में युधिष्ठिर ने छठे दिन कौरवों के संहार के लिए इस व्यूह की रचना की थी.  
 
मकर : प्राचीन काल में मकर नाम का जलचर होता है. इसका सिर मगरमच्छ जैसा तो सिर पर बकरी की तरह सींग होते हैं. मगर यहां तात्पर्य मगर से है. महाभारत में इस व्यूह की रचना कौरव-पांडव दोनों ने की थी.
 
कछुआ : इस व्यूह में सेना को कछुए की तरह जमाया जाता है. इसे कौरवों ने आठवें दिन इस्तेमाल कर पांडव सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था.  
 
अर्धचंद्राकार : अर्ध चंद्र सैन्य रचना को अर्धचंद्राकार व्यूह कहते थे. इस व्यूह की रचना अर्जुन ने कौरवों की ओर से तीसरे दिन गरुड़ व्यूह के प्रत्युत्तर में की थी. जो पांडवों को क्षति रोकने में सफल रहा. 

मंडलाकार : मंडल का अर्थ गोलाकार या चक्राकार. महाभारत में सातवें दिन इसे भीष्म पितामह ने परिपत्र रूप में किया था. इसके जवाब में पांडवों ने व्रज व्यूह की रचना कर भेद दिया था.

चक्रव्यूह : चक्रव्यूह आसमान से देखने पर घूमते हुए चक्र समान सैन्य रचना है. इसे देखने पर अंदर जाने का रास्ता तो नजर आता है, लेकिन निकलने का नहीं. महाभारत में 13वें दिन इसकी रचना गुरु द्रोण ने की थी.
 
चक्रशकट : अभिमन्यु की निर्मम हत्या के बाद अर्जुन ने शपथ ली थी कि जयद्रथ को सूर्यास्त के पूर्व मार दूंगा. तब द्रोणाचार्य ने जयद्रथ को बचाने के लिए चक्रशकट व्यूह रचा. मगर श्रीकृष्ण की चतुराई के चलते जयद्रथ इससे बाहर आ गया और अर्जुन के हाथों मारा गया.
 
वज्र : इन्द्रदेव के वज्र जैसा होता है. यह दो प्रकार के कुलिश-अशानि होते हैं. इसके ऊपर तिरछे-टेढ़े तीन भाग बने होते हैं. महाभारत में इसकी रचना अर्जुन ने सातवें दिन की थी.
  
औरमी व्यूह: पांडवों के व्रज व्यूह के जवाब में भीष्म ने औरमी व्यूह रचा. इस व्यूह में पूरी सेना समुद्र समान सजाई जाती थी. लहरों की तरह कौरव सेना ने पांडवों पर आक्रमण किया था.
श्रीन्गात : कौरवों के औरमी व्यूह का जवाब अर्जुन ने श्रीन्गातका व्यूह से दिया. ये व्यूह भवन के समान दिखता था. इसे तीन शिखरों वाला व्यूह भी कहा जाता है. इसके अलावा सर्वतोभद्र और सुपर्ण व्यूह का भी युद्ध में उल्लेख है, लेकिन वर्णन विशेष नहीं मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 21 October 2026: सुबह 7 बजे से पंचक, दोपहर में एकादशी, व्रत आज रखें या कल?
Aaj Ka Panchang 21 October 2026: पंचक शुरू, जानें एकादशी तिथि और आज का राहुकाल
आज का मीन राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से गोपनीयता व एकांत का भाव, गुडविल बचाने को कड़े प्रयास, ग्रहण दोष से गुस्से पर काबू
आज का मीन राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से गोपनीयता व एकांत का भाव, गुडविल बचाने को कड़े प्रयास, ग्रहण दोष से गुस्से पर काबू
आज का कुंभ राशिफल 21 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से सहानुभूति की भावना, बिजनेस में फाइनेंशियल ग्रोथ व करियर में गजब की प्रोग्रेस
आज का कुंभ राशिफल 21 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से सहानुभूति की भावना, बिजनेस में फाइनेंशियल ग्रोथ व करियर में गजब की प्रोग्रेस
आज का मकर राशिफल 21 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से सौंदर्य के प्रति प्रेम, बिजनेस एक्सपेंशन से बढ़ेगा प्रॉफिट
आज का मकर राशिफल 21 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से सौंदर्य के प्रति प्रेम, बिजनेस एक्सपेंशन से बढ़ेगा प्रॉफिट

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
Embed widget