एक्सप्लोरर

Kharmas 2021: 14 दिसंबर से लग जाएगी शुभ कार्यों पर रोक, खरमास के दुष्प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय

Kharmas 2021: हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है. 14 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है. इस दिन सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करता है. सूर्य की धनु राशि में गोचर की अवधि को खरमास कहा जाता है.

Kharmas 2021: हिंदू धर्म में खरमास (Kharmas 2021) का विशेष महत्व है. 14 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है. इस दिन सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करता है. सूर्य की धनु राशि में गोचर की अवधि को खरमास कहा जाता है. खरमास की शुरुआत दिसंबर के मध्य से शुरू होकर जनवरी के मध्य तक रहती है. बता दें कि किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों खासतौर से विवाह के लिए इसे शुभ नहीं माना जाता है. जब सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करता है, तो उस अवधि को धनु संक्रांति या फिर खरमास संक्रांति (Kharmas Sankranti 2021) कहा जाता है.  

क्या है खरमास की पौराणिक कथा (Kharmas Story)

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर लगातार ब्रह्मांड का चक्कर लगाते हैं. उन्हें कहीं भी रुकना नहीं होता है. मगर उनके रथ में जुड़े घोड़े विश्राम न मिलने से भूख-प्यास से थक जाते हैं. उनकी यह दयनीय दशा देखकर एक बार सूर्यदेव का मन द्रवित हो गया. वह उन्हें एक तालाब किनारे ले गए, लेकिन तभी आभास हुआ कि रथ रुकने पर अनर्थ हो सकता है. फिर भी सूर्य देव घोड़ों को लेकर तालाब पर पहुंचे तो देखा कि वहां दो खर यानी गधे मौजूद हैं. 

सूर्यदेव ने घोड़ों को पानी और विश्राम के लिए वहां छोड़ दिया और खर को रथ में जोड़ लिया. इस कारण रथ की गति धीमी हो गई है. किसी तरह सूर्यदेव ने खर के सहारे एक माह चक्र पूरा किया. तब तक घोड़े विश्राम कर चुके होते हैं और सूर्य देव को रथ फिर रफ्तार पकड़ लेता है. इस तरह हर साल ये क्रम चलता रहता है और हर साल खरमास पड़ता है.

खरमास में करें ये कारगार उपाय (Kharmas Upay)

- अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए अभिजीत मुहूर्त में सूर्य उपासना करें.
 
- शाम के वक्त अस्ताचल सूर्य की आराधना से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती. 
 
- भौतिक सुख साधनों की पूर्ति के लिए ब्रह्मवेला में सूर्यदेव की आराधना करें. 
 
- खरमास के दौरान भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और सूर्यदेव की उपासना से सुख-समृद्धि का आगमन होता है. 
 
- खरमास के दौरान मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. 

- इस अवधि में तुलसी की पूजा लाभकारी होती है. शाम के समय में तुलसी पास घी का दीपक जलाएं. 

- आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए पीपल की पूजा करें. सुबह-शाम पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं. 
  
- इस अवधि में पीपल की पूजा से कर्ज से छुटकारा मिलती है. साथ ही, आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं. 

Kharmas 2021: क्या है खरमास, जानिए किन कारणों से मद्धिम पड़ जाता है सूर्य का तेज

Kharmas 2021: 14 दिसंबर से लग रहा है खरमास, जानिए महत्व और पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget