एक्सप्लोरर

Kajari Teej 2025: कजरी तीज के 17 नियम, जिसके बिना अधूरी है पूजा

Kajari Teej 2025 Vart Niyam: मंगलवार 12 अगस्त को सुहागिने कजरी तीज का व्रत रखेगी. इसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है. व्रत के दौरान कई नियमों का पालन करना होता है, तभी व्रत सफल और पूर्ण माना जाता है.

पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए विवाहित महिलाएं कई तीज का व्रत रखती हैं, जिसमें 'कजरी तीज' (Kajari Teej 2025) भी एक है. इसे कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्यौहार मनाया जाता है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष स्थान रखता है. 

मंगलवार 12 अगस्त 2025 को सुहागिन महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखेंगी. इसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मां पार्वती और शिवजी की पूजा करती हैं. मान्यता है कि जो महिलाएं पूरे विधि विधान से और नियम पूर्वक इस व्रत को करती हैं, उनके पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है. लेकिन व्रत से जुड़े कुछ जरूरी नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. आइए जानते हैं कजरी तीज के महत्वपूर्ण 17 नियमों के बारे में जिनका पालन व्रत के दौरान महिलाओं को जरूर करना चाहिए.

कजरी तीज के 17 महत्वपूर्ण नियम (17 Rules of Kajari Teej)

  • कजरी तीज पर व्रती को निर्जला व्रत रखना चाहिए. अधिकांश महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं. स्वाथ्य परेशानी हो तो पूजा के बाद फलाहार भी किया जा सकता है.
  • इस दिन मिट्टी या पीतल की प्रतिमा में शिव-पार्वती का पूजन करना चाहिए.
  • माता पार्वती को पूजा में श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करना चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन नीम वृक्ष की पूजा करने का भी महत्व है.
  • कजरी तीज पर महिलाओं को एक साथ मिलकर पारंपरिक लोकगीत गाने चागिए.
  • पूजा में कजरी तीज की व्रत कथा जरूर पढ़ें या सुने. इसके बिना भी व्रत अधूरा माना जाता है.
  • व्रत के दौरान वाणी-व्यवहार में संयम रखें. अत्यधिक क्रोध, कटु वचन और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
  • व्रती महिला को व्रत के दौरान झाड़ू न लगाना चाहिए और न ही झाड़ू को स्पर्श करना चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को काला, नीला, सफेद, भूरा आदि जैसे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन महिलाएं नाखुल या बाल काटने से भी बचें. यह अशुभ माना जाता है.
  • महिलाओं को इस दिन झूला भी झूलना चाहिए.
  • कजरी तीज पर यदि महिलाएं संगठित या सामूहिक रूप से पूजा करें तो यह शुभ होता है. इससे पूजा का पुण्य अधिक मिलता है.
  • कजरी तीज के दिन बाल धोने से भी बचें. आप व्रत के एक दिन पूर्व ही बाल धो लें.
  • कजरी तीज के व्रत वाले दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • कजरी तीज की पूजा करते समय अपना सिर जरूर ढ़कें. आप सिर पर लाल चुनरी या साड़ी का पल्लू भी रख सकती है.
  • व्रत का पारण करने से पहले दान-दक्षिणा जरूर देनी चाहिए.
  • व्रत खोलने से पहले पति, सास-ससुर या घर के बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.

Q. क्या कुंवाली कन्याएं कजरी तीज का व्रत रख सकती हैं?
A. हां, अच्छे वर की कामना के लिए कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत रख सकती हैं.

Q. कजरी तीज पर कौन-से गीत गाए जाते हैं?
A. कजरी तीज पर पारंपरिक लोकगीत गाए जाते हैं.

Q. कजरी तीज पर कौन-सी देवी-देवता की पूजा होती है?
A. इस दिन मुख्य रूर से शिव-गौरी की पूजा होती है. साथ ही नीम वृक्ष की पूजा का भी महत्व है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
Vrishchik Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के अचूक उपाय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget