एक्सप्लोरर

Jivitputrika Vrat 2025: संतान की लंबी उम्र के लिए जिउतिया व्रत, जानें व्रत की सही विधि, महत्व और दान का शुभ समय

Jivitputrika Vrat 2025: जिउतिया व्रत एक ऐसा व्रत जिसे माताएं अपनी संतानों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करती है. इस साल ये व्रत 14 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा. जानिए व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

Jivitputrika Vrat 2025: हिंदू धर्म में हर त्योहार और व्रत का अपना अलग महत्व है. इन्हीं में से एक है जिउतिया व्रत (Jivitputrika Vrat), जिसे माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं.

खास बात यह है कि इस व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास (बिना अन्न और पानी ग्रहण किए) करती हैं और पूरी श्रद्धा से भगवान जिमूतवाहन की पूजा करती हैं. यह व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.


जिउतिया व्रत 2025 कब है?
इस साल जिउतिया व्रत 14 सितंबर 2025, रविवार को रखा जाएगा.

  • अष्टमी तिथि की शुरुआत: 14 सितंबर सुबह 05:04 बजे
  • अष्टमी तिथि का समापन: 15 सितंबर रात 03:06 बजे

जिउतिया व्रत का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार, जिउतिया व्रत की कथा भगवान जिमूतवाहन से जुड़ी है. माना जाता है कि उनके आशीर्वाद से संतान की रक्षा होती है और बच्चे लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन प्राप्त करते हैं. यही कारण है कि माताएँ इस व्रत को पूरी आस्था और नियमों के साथ करती हैं.

जिउतिया व्रत पूजा विधि (Puja Vidhi)

व्रत वाले दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें.

घर या मंदिर की सफाई कर गंगाजल से शुद्ध करें.

एक चौकी पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर भगवान जिमूतवाहन की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.

घी का दीपक जलाकर भगवान की आरती करें.

जिउतिया व्रत की कथा का पाठ करें और मंत्रों का जप करें.

फल-फूल और मिठाई का भोग लगाएं.

संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.

जिउतिया व्रत पर क्या दान करें?
इस दिन पूजा के बाद दान का विशेष महत्व माना जाता है.

  • अन्न, वस्त्र, धन
  • तिल (काले तिल)
  • भोजन और मिठाई
  • जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े
  • धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है और बच्चों की उम्र, स्वास्थ्य और भाग्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget