एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: लड्डू गोपाल को भोग चढ़ाते वक्‍त रखें इन बातों का ध्‍यान, नहीं तो पूजा होगी असफल

Krishna Janmasthami: घर में विराजमान लड्डू गोपाल को नियम के साथ चार समय भोग अवश्य लगाना चाहिए.आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को भोग लगाने के क्या हैं नियम.

Laddu Gopal Ko Aise Lagaye Bhog: कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार, भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है. जन्‍माष्‍टमी (Janmasthami) के दिन आधी रात को भगवान कृष्‍ण (Lord Krishna) का जन्‍म हुआ था. अष्‍टमी के दिन रात को भगवान की पूजा की जाती है और उनको खास भोग चढ़ाया जाता है. इस पवित्र दिन पर बहुत सारे प्रसाद तैयार किए जाते हैं.कुछ जगहों पर कान्हा को 56 भोग भी लगाएं जाते हैं. वैसे तो लड्डू गोपाल की पूजा के कई नियम बताए गए हैं, पर सबसे ज्‍यादा जिस नियम का ध्‍यान हर किसी को रखना चाहिए वो है, लड्डू गोपाल को भोग लगाना. कहते हैं कि लड्डू गोपाल को दिन में 4 बार भोग जरूर लगाना चाहिए. चलिए जानते हैं कि घर में विराजमान लड्डू गोपाल को आप किस तरह से भोग लगा सकते हैं.

पहला भोग 
लड्डू गोपाल को सबसे पहला भोग सुबह उठते ही लगाएं. सुबह 6 से 7 बजे के मध्य सबसे पहले घंटी या फिर लयबद्ध तरीके से ताली बजाते हुए, लड्डू गोपाल को जगाएं. फिर इसके बाद उन्हें दूध पिलाएं.भोग लगाए हुए दूध का इस्तेमाल आप चाय में बनाने में या फिर किसी और उपयोग कर सकते हैं.

दूसरा भोग 
दूसरा भोग स्वयं स्नान करने और उसके बाद लड्डू गोपाल को स्नान करवाने के बाद लगाएं. लड्डू गोपाल को स्वच्छ वस्त्र पहनाएं और तिलक लगाएं. इसके बाद दूसरा भोग लगाएं. कृष्ण जी को मक्‍खन-मिश्री और लड्डू अति प्रिय हैं, इसलिए कृष्ण जी को इनका भोग लगाएं. इसके अलावा मौसमी फलों का भोग भी लगा सकते है.

तीसरा भोग
दोपहर के समय लड्डू गोपाल को उस भोजन का भोग लगाएं, जो स्वयं के लिए बनाया हो. पर इस बात का ध्यान रखें कि भोजन में लहसुन और प्याज कुछ भी ना हो. यदि भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग करते हैं, तो लड्डू गोपाल के लिए मीठी पूरी या पराठा बना लें.

चौथा भोग 
शाम के समय लड्डू गोपाल को मखाने या मेवा का भोग लगाएं.इसके अलावा लड्डू गोपाल को पापड़-चिप्स का प्रसाद चढ़ाएं.रात्रि के समय घर पर जो भी भोजन बना हो, सबसे पहले लड्डू गोपाल को भोग लगाएं. लड्डू गोपाल को शयन करवाने से पहले दूध दें.

ये भी पढ़ें - Janmashtami 2022: ये हैं भगवान श्री कृष्ण के पसंदीदा भोग, इनके बिना अधूरी होती है जन्माष्टमी पूजा

56 Bhog For Shri Krishna Janmashtami 2022: क्यों लगाया जाता है कृष्ण भगवान को छप्पन भोग, जानें कारण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
हरिद्वार, 20 अक्टूबर 2026 से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, जानिए कुंभ की तैयारियों और पानी की सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर
हरिद्वार, कुंभ की तैयारियों के लिए 20 अक्टूबर से बंद होगी ऊपरी गंगा नहर, 8 नवंबर तक चलेगा काम
Sandhi Puja: अष्टमी-नवमी के बीच 48 मिनट की पूजा क्यों होती है?
Sandhi Puja: दुर्गा पूजा में इन 48 मिनटों का क्यों रहता है इंतजार? जानिए संधि पूजा की कहानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget