एक्सप्लोरर

Prediction 2025: अरब जगत में हलचल! 2025 क्या इस्लामिक दुनिया में एक नये युग की दस्तक?

Prediction 2025: इस साल कुछ महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन हो रहे हैं जो वैश्विक बदलाव के संकेत दे रहे हैं. इस्लाम को लेकर भी एक चर्चा हो रही है, अरब देश क्या किसी नए युग की तरफ बढ़ रहे हैं, जानते हैं.

Prediction 2025: क्या 2025 में इस्लामिक दुनिया एक नए युग में प्रवेश करेगी? हाल ही में कुछ इस्लामिक ज्योतिषियों (Ilm-e-Nujum experts) और भविष्यवक्ताओं ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की हैं. 2025 में ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है जो 1400 साल पहले ‘खलीफा राज’ की शुरुआत के समय था. इस वर्ष ऐसा क्या हो रहा है, जिसको लेकर इस तरह की बातें हो रही है, ग्रहों की चाल और ज्योतिष शास्त्र से समझते हैं-

ग्रहों की चाल: क्या ये इशारा कर रहे हैं किसी बड़े बदलाव की ओर? (Shani Gochar)

  1. शनि (Saturn) मीन राशि में है, ये गोचर अध्यात्म, रहस्य और धार्मिक उथल-पुथल का संकेत देने वाला माना गया है. शनि का यह गोचर वैश्विक पटल पर धर्म, आस्था और करुणा से जुड़ी ऊर्जा को सक्रिय कर सकता है. लोग भावनाओं को दबाने में नकाम दिखाई देंगे.
  2. राहु (Rahu) मीन में गोचर कर रहा है. ज्योतिष ग्रंथों में इस ग्रह को भ्रम और परिवर्तन का प्रतीक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि और राहु की युति होती है तो पिशाच योग बनता है. वर्तमान समय में योग 18 मई 2025 तक बना हुआ है. राहु के साथ केतु का परिवर्तन सामाजिक अस्थिरता, विद्रोह और धार्मिक विमर्शों को तेज करने वाला माना गया है.
  3. मंगल का कर्क राशि में गोचर है. मंगल ऊर्जा, युद्ध और रक्त का कारक है. इसके साथ ही ये बड़ी मशीनों को भी कारक है. कर्क राशि जो जल तत्व की राशि है और ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को मंगल की नीच राशि माना गया है, ये गोचर स्थिति भी अचानक शक्ति परिवर्तन का योग मानी गई है.

ये संयोग अंतिम बार इस रूप में 622 ईस्वी (हिजरत) के समय बना था, जब पैगम्बर मोहम्मद ने मक्का से मदीना की ओर यात्रा की थी और इस्लाम का एक नया चरण शुरू हुआ था. ग्रहों की ये स्थिति संकेत करती है कि धार्मिक चेतना और राजनीतिक समीकरण किसी नए चरण में प्रवेश कर सकते हैं.

हदीस और भविष्यवाणी, क्या है असली रहस्य? (Hadis and Prophecy, Real Secret)
बुखारी शरीफ की एक हदीस में उल्लेख मिलता है,'जब आकाश में लाल तारा और काले साए एक साथ होंगे, तब उम्मत को नया रहनुमा मिलेगा.' कुछ विद्वान लाल तारा को मंगल और काले साए को शनि-राहु की युति या संयोग से जोड़कर देखते हैं. ग्रहों की बात करें तो इन स्थिति के कारण अरब जगत ही नहीं संपूर्ण जगत में एक विशेष हलचल देखी जा रही है.

इस्लामिक परंपराओं में कई हदीसें हैं जो 'अलामात अल-सआह' यानी कयामत से पहले की निशानियों का उल्लेख करती हैं,

  • 'एक समय आएगा जब झूठ को सच और सच को झूठ कहा जाएगा.'
  • 'माल का ढेर लगेगा, मगर अमानतदार नहीं होंगे.'
  • 'मशरिक (पूर्व) से एक नयी रोशनी आएगी.'

कई विद्वान मानते हैं कि इन हदीसों के संकेत मध्य-पूर्व, भारत उपमहाद्वीप और एशिया की ओर इंगित करते हैं, जहां से नई चेतना या बड़ा राजनीतिक-धार्मिक बदलाव उभर सकता है.

मेदिनी ज्योतिष जिसमें देश-विदेश से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है, उसके अनुसार शनि ग्रह जब पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हो तो डॉक्टर, वैद्य, कवि, शराब बेचने वाले, खरीद-बिक्री करने वाले और नीतिशास्त्र जानने वाले परेशान होते हैं. वर्तमान समय में शनि का गोचर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है. यहां शनि देव 28 अप्रैल 2025 तक रहेंगे.

मेदिनी ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह (Mars) जब भी पृथ्वी के निकट आता है तो तापमान (Temperature) में वृद्धि होती है, मौसम (Weather) में बड़े बदलाव दिखाई देते हैं. वहीं जंगलों में आग (Fire) लगने की घटनाओं भी बढ़ोत्तरी होती है. वर्तमान समय में मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहा है, यहां पर मंगल 7 जून 2025 तक रहेगा.

कर्क राशि में जब मंगल होता है तो ये पृथ्वी के निकट होता है. जो तनाव, सीमा विवाद को बढ़ता है. सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोग जोश और जल्दबाजी में फैसले करते हैं, इन फैसलों में कभी कभी एग्रेशन (Aggression) भी दिखाई देता है. युद्ध और आगजनी की घटनाएं बढ़ती हैं.

तुर्की, ईरान और अरब जगत में हलचल!

  • तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने पिछले महीने 'Neo-Ottomanism' की बात दोहराई.
  • सऊदी अरब में इस्लामिक यूनिटी मिशन 2025 की तैयारियां.
  • ईरान में 12वें इमाम के रूप में पहचान रखने वाले 'इमाम मेहदी' की वापसी को लेकर फिर चर्चाएं शुरू.

दुनिया के कई हिस्सों में ये सवाल उठने लगा है कि क्या किसी नए इस्लामिक युग की दस्तक है? ग्रहों की गणना से ये तो स्पष्ट दिख रहा है कि 2025 सिर्फ एक साल नहीं, एक रहस्यमयी मोड़ भी हो सकता है, जहां ग्रहों की चाल, 1400 साल पुरानी हदीस, और दुनियाभर की राजनीतिक हलचल एक साथ मिलकर भविष्य की एक नई तस्वीर बना सकती है.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Surya Grahan 2026 Time: सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?
सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget