एक्सप्लोरर

गणित vs ज्योतिष: विज्ञान या विश्वास, कौन पहले आया? सच्चाई चौंका देगी!

Mathematics vs Astrology: क्या गणित पहले आया या ज्योतिष? यह सवाल सदियों से लोगों के दिमाग में घूमता रहा है! अगर आपको लगता है कि गणित पहले आया होगा, तो आप शायद चौंक जाएंगे!

Mathematics vs Astrology: ज्योतिष सिर्फ राशिफल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध गणित, खगोल विज्ञान और समय गणना से है. प्राचीन समय में जब लोग तारों और ग्रहों को देखने लगे, तब ज्योतिष की नींव पड़ी. लेकिन उसी ज्योतिष को सही तरीके से समझने के लिए गणित का जन्म हुआ! कैसे ज्योतिष और गणित एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और किसका जन्म पहले हुआ. यह रहस्य आपको हैरान कर सकता है. गणित और ज्योतिष में कौन प्राचीन है? जानें धर्म, विज्ञान और ऐतिहासिक तथ्यों के ज़रिए चौंकाने वाली सच्चाई.

ज्योतिष पहले आया या गणित? ऐतिहासिक प्रमाण क्या कहते हैं 
Histories of Scientific Thought, Michel Serres के अनुसार 3000 ईसा पूर्व बेबीलोनियन सभ्यता में खगोलीय गणनाएं और ज्योतिष की शुरुआत हुई. उन्होंने ग्रहों की गति को समझने के लिए 60-आधारित गणना प्रणाली विकसित की, जिससे बाद में समय की गणना (घंटे, मिनट, सेकंड) बनी.

भारतीय ज्योतिष और गणित
The History of Hindu Mathematics के लेखक बिभूतिभूषण दत्ता और अवधेश नारायण सिंह (Bibhutibhushan Datta & Avadhesh Narayan Singh) के अनुसार ऋग्वेद (1500 ईसा पूर्व) और यजुर्वेद में नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर समय मापन का उल्लेख है. आर्यभट्ट (5वीं सदी) ने पाई (π) की गणना और “शून्य” का प्रयोग किया, जिससे ग्रहों की गति को मापने में मदद मिली. वराहमिहिर (6वीं सदी) ने पंचांग (Ephemeris) विकसित किया, जो आधुनिक खगोल विज्ञान की नींव बना.

ग्रीक और इस्लामिक गणित और ज्योतिष
प्लेटो (Plato) और अरस्तू (Aristotle) ने ग्रहों की गति को ज्योतिष और गणित से जोड़ने की कोशिश की. तो अल-ख्वारिज़्मी (9वीं सदी) ने गणितीय खगोल विज्ञान (Mathematical Astronomy) पर महत्वपूर्ण शोध किया, जिससे “अल्गोरिदम” शब्द आया.

आधुनिक विज्ञान और ज्योतिष का संबंध
NASA और यूरोपीय स्पेस एजेंसियां ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को मापने के लिए वैसे ही खगोलीय गणितीय मॉडल का उपयोग करती हैं, जो प्राचीन भारतीय और बेबीलोनियन ग्रंथों में मिलता है. उदाहरण: चंद्रयान मिशन में चंद्रमा की कक्षा गणना करने के लिए उन्हीं ज्योतिषीय सिद्धांतों से प्रेरित खगोलीय गणनाओं का उपयोग किया गया.

स्टॉक मार्केट और ज्योतिष
प्रसिद्ध इन्वेस्टर W.D. Gann ने शेयर बाजार की गणना करने के लिए ज्योतिषीय गणनाएं और गणित का उपयोग किया. आज भी कई ट्रेडिंग सिस्टम Financial Astrology पर आधारित हैं.

प्रसिद्ध वैज्ञानिकों का दृष्टिकोण
आइज़ैक न्यूटन से जब उनके वैज्ञानिक एक साथी ने ज्योतिष का मज़ाक उड़ाया, तो उन्होंने जवाब दिया-'Sir, I have studied it, you have not.' कार्ल सागन ने माना कि प्राचीन खगोल विज्ञान और गणित ने आधुनिक विज्ञान की नींव रखी.

गणित और ज्योतिष का रिश्ता
ज्योतिष गणित के बिना अधूरा है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों की गणना और दशाओं का निर्धारण गणित के जरिए ही होता है. गणित भी ज्योतिष के बिना अधूरा था, क्योंकि अगर ज्योतिष की जरूरत न होती, तो शायद गणित इतनी जल्दी विकसित ही नहीं होता! क्योंकि जो लोग तारों को देखकर अपनी दैनिक दिनचर्या की चीजों को आसान बना रहे थे उन्हें व्यवस्थित (Systematic) भी रखना था. शायद इसी जरुरत ने गणित को जन्म दिया. क्योंकि ये कार्य बिना गणना के संभव नहीं था.

कौन पहले आया?
अगर व्यवहारिक रूप से देखें, तो ज्योतिष पहले आया, क्योंकि पहले लोगों ने तारों और ग्रहों को देखना शुरू किया. लेकिन ज्योतिष को मजबूत करने के लिए गणित का जन्म हुआ. क्योंकि लोगों को आसमान में तारों को देखकर दिशा का ज्ञान का संकेत मिला. समुद्र में यात्रा करने वाले नाविकों को तारों और नक्षत्रों का ज्ञान होता था. क्योंकि वे सदियों से इन celestial पिंडों का उपयोग करके समुद्री यात्रा में दिशा और स्थान निर्धारित करने के लिए करते रहे हैं. इसलिए ज्योतिष ने गणित को जन्म दिया, लेकिन बाद में गणित ने ज्योतिष को सही साबित करने में मदद की.

आज भी NASA और खगोल वैज्ञानिक ग्रहों और सितारों की गणना करने के लिए उन्हीं गणितीय सिद्धांतों का उपयोग कर रहे हैं, जो हजारों साल पहले ज्योतिषियों ने खोजे थे! दुनिया में कई जगहों पर ज्योतिषीय गणनाएं वैज्ञानिक आधार पर उपयोग की जा रही हैं.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का विरोध जारी… अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
16 अक्टूबर को फिर CJP का प्रदर्शन… मोदी सरकार पर दबाव बढ़ेगा या विपक्ष को मिलेगी राहत?
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget