एक्सप्लोरर

किस देवता की कितनी बार करें आरती. आरती लेने के बाद क्या है सबसे जरूरी करना

Method Of Aarti : आरती शब्द अत्यंत प्राचीन है. किसी भी देवता के पूजन से संबंधित स्थलों पर हम आरती का अवश्य दर्शन करते हैं. आरती किस तरह से करनी चाहिए आइए जानते हैं.

जिस घर में हो आरती चरण कमल चित्त लाय।
कहां हरि बासा करें, जोत अनंत जगाय।। 

Method Of Aarti : जिस घर में प्रभु के चरण कमलों का ध्यान रखते हुए, अर्थात पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा भाव के साथ आरती अथवा अर्चन होता है वहां प्रभु का वास होता है. शास्त्रों में भक्ति को श्रेष्ठ माना गया है, जिसमें श्रवण, कीर्तन, पादसेवन (चरणों की सेवा करना), अर्चन एवं वंदन आदि के बाद की जाती है आरती.  आरती को निरांजन या निराजना भी कहते हैं. आरती शब्द अत्यंत प्राचीन है. किसी भी देवता के पूजन से संबंधित स्थलों पर हम आरती का अवश्य दर्शन करते हैं. यह बतलाया गया है कि जिस देवता की आरती करने चलते हैं, उस देवता का बीज मंत्र, स्नान थाली, नीराजल थाली, घण्टिका और जल कमंडलु आदि पात्रों पर चंदन आदि से लिखना चाहिए और फिर आरती द्वारा भी उस बीज मंत्र को देव प्रतिमा के सामने बनाना चाहिए. 

पूजा के अंत में आरती की जाती है. पूजन में जो त्रुटि रह जाती है उसकी क्षमा याचना अथवा पूर्ति के लिए आरती की जाती है. यदि कोई मंत्र नहीं जानता है और पूजा की विधि भी नहीं जानता है, लेकिन भगवान की आरती कहीं हो रही हो तो वहां पर खड़े होकर भक्ति भाव के साथ श्रवण करना चाहिए.  

कैसे करें आरती
-यदि कोई व्यक्ति तत्तद देवताओं के बीज मंत्रों का ज्ञान न रखता हो तो सभी  देवताओं के लिए ‘ऊं’ को लिखना चाहिए. अर्थात आरती को ऐसे घुमाना चाहिए, जिससे कि ‘ऊं’वर्ण की आकृति बन जाए. 

-किसी भी पूजा पाठ, यज्ञ, अनुष्ठान के अंत में देवी-देवताओं की आरती की जाती है.

-सुबह और शाम का समय होना चाहिए, संध्या करने की आदत बनानी चाहिए, स्ट्रेस दूर करने के लिए आरती की थाल में कपूर या घी के दीपक , दोनों से ही ज्योति प्रज्वलित की जा सकती है इसके साथ पूजा के फूल और कुंकुम भी जरूर रखें.

-आरती करते समय ध्यान रखें कि सर्वप्रथम चरणों की चार बार, नाभि की दो बार, मुख की एक बार आरती करने के बाद पुनः समस्त अंगों की सात बार आरती करनी चाहिए. जल को भगवान के चारों ओर घुमा कर उनके चरणों में निवेदन करना चाहिए.     

- आरती के उपरान्त थाल में रखे हुए पुष्प को समर्पित करना चाहिए और कुंकुम का तिलक लगाना चाहिए. एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि आरती लेने वाले को थाल में कुछ दक्षिणा अवश्य रखनी चाहिए.  

आरती करने के नियम
- बिना पूजा उपासना, मंत्र जाप, प्रार्थना या भजन के सिर्फ आरती नहीं की जा सकती. 
- हमेशा किसी पूजा या प्रार्थना की समाप्ति पर ही आरती करना श्रेष्ठ होता है.
- अगर दीपक से आरती करें तो यह पंचमुखी होतो सर्वोत्तम होगा.
- आरती से ऊर्जा लेते समय सिर अवश्य ढंक लें खासतौर पर महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए.
- दोनों हाथों को ज्योति के ऊपर घुमाकर नेत्रों पर और सिर के मध्य भाग पर लगायें
- आरती लेने के बाद कम से कम पांच मिनट हाथ नहीं धोने चाहिए. 
-विष्णु भगवान जी की बारह बार आरती घुमानी चाहिए.
-सूर्य सात रश्मियों वाले हैं, इनके रथ में सात घोड़े लगे रहते हैं, इसलिए सूर्य भगवान को सात बार आरती घुमानी चाहिए. 
- दुर्गा जी के नौ बार आरती करनी चाहिए. 
-शंकर भगवान को ग्यारह बार आरती घुमाना चाहिए. 
-गणेश जी चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता हैं, इसलिए श्री गणेश जी को चार बार आरती दिखानी चाहिए, अथवा सभी देवी-देवताओं के लिए सात बार आरती करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें
Aries Horoscope 2022 : मेष वालों के लिए रुके काम होंगे पूरे. कैसा होगा कार्यक्षेत्र में बदलाव? कब सुधरेगी आर्थिक स्थिति  

Moon: बार-बार उदास होने से आता है अवसाद, कौन सा ग्रह होता है इसका जिम्मेदार और क्या है इसके बचाव के उपाय ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 19वां रोजा 9 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 19वां रोजा 9 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, जानें यात्रा का उद्देश्य
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, जानें यात्रा का उद्देश्य
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

वीडियोज

Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', परमहंस आचार्य का ऐलान चर्चा में 
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', परमहंस आचार्य का ऐलान चर्चा में 
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget