एक्सप्लोरर

Aries Horoscope 2022 : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Aries Horoscope 2022 : मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल.

Aries Horoscope 2022, मेष राशिफल: यह वर्ष आपके लिए भाग्यवृद्धि वाला है और कई वर्षों से जो काम नहीं हो पा रहे हैं, इस वर्ष संपादित हो जाएंगे. प्रबल भाग्योदय के कई अवसर मिलेंगे, उनमें से किसी एक अवसर का उपयोग करके आप सफल हो जाएंगे.

वर्ष के प्रारंभ में कुछ निजी समस्याएं रहेंगी और समस्याओं का समाधान नहीं सूझेगा. कई तरह के अवरोध सामने आयेंगे, लोगों से विरोध सहना पड़ेगा परंतु आपका मित्रों के प्रति समर्पण और सच्चे मित्रों का सहयोग के द्वारा महीना बीतते-बीतते समस्याओं का समाधान निकलने लगेगा. जनवरी महीने में सभी गतिविधियां तीव्र करने की इच्छा होगी परंतु किसी न किसी कारण से आप कार्य शुरू नहीं कर पायेंगे. दूसरे सप्ताह तुलनात्मक दृष्टि से अच्छा जा सकता है परंतु आपको अत्यंत सावधानी से काम करना है. जनवरी में मन में उच्चाटन का भाव पैदा हो और आप परिस्थितियों से पलायन कर जाएं.

कानूनी समस्याओं का समाधान सोच लें क्योंकि इस तरह की समस्याएं आएंगी. नए-नए लोग मिलेंगे और ऐसी परिस्थितियां बना जाएंगे कि आपको कार्यों में सफलता मिलने लगेगी. अचानक कई कार्य सुधरने लगेंगे. नवीन ऊर्जा का संचार होगा, विवाह संबंधों की बात आगे बढ़ेगी और कुछ विशेष कर गुजरने की भावना से आगे बढ़ेंगे. मार्च में ग्रहों की स्थिति कुछ अजीब सी हो चलेगी परंतु इस समय शनिदेव आपकी सर्वाधिक मदद करने वाले हैं. मार्च में शत्रुओं से सावधान रहें वे अपना कार्य करेंगे और आपको क्रोधित रखेंगे. परेशान न हों आप कहीं भी परास्त नहीं होंगे. अप्रैल में इस समय यात्राएं हो सकती हैं व जन्म स्थान से कहीं दूर जाना पड़ेगा. वैसे आपको अप्रैल तक बहुत एक्टिव रहना है आलस्य बिल्कुल भी नहीं करना है.

जून में आपका जनसंपर्क तेजी से बढ़ेगा. इसी महीने किसी एक प्रमुख मामले को लेकर मति भ्रम रहेगा व दस पन्द्रह दिन तक अनिर्णय की स्थिति के बाद या कुछ अवधि में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर लेंगे. इनमें आर्थिक निर्णय सबसे प्रमुख हैं. जुलाई में बुद्धि बल, पराक्रम से आपका कार्य अधिक मात्रा में होगा व लाभ भी ज्यादा होगा. ऋण लेने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे या कुछ ऐसी परिस्थिति बन जाएगी कि आपको ऋण लेना पड़ेगा परंतु इस समय कोई व्यर्थ का खर्चा नहीं दिख रहा है. अगस्त में आवेश में किये गये कार्य अच्छे नहीं है क्योंकि वे आपको नुकसान में ले जायेंगे. आर्थिक लाभ के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है और आपके सोचे हुए सारे कार्य बनेंगे.

कारोबार को चमकाने निकालना होगा पसीना, नौकरी में उन्नति
आर्थिक एवं करियर - व्यवसाय के नये अवसरों का सृजन होगा. यदि नौकरी करते हैं तो नौकरी में उन्नति या लाभ होगा. आजीविका क्षेत्रों में परिवर्तन होंगे और आप अत्यधिक श्रम करके लाभ पाने की स्थिति में आ जायेंगे. धन कमाने के लिए किसी का दिल नहीं दुखाना है यदि ऐसा हुआ तो अप्रैल के बाद आर्थिक नुकसान होने की प्रबल आशंका बनेगी.

यदि व्यवसाय में हानि चल रही हो तो यह वर्ष लाभदायक व्यवसाय में बदल जायेगा. पद प्राप्ति हो सकती है. फरवरी में व्यवसाय में भागीदारी कर रहे हैं, उनके लिए भी बड़ा महत्वपूर्ण समय है क्योंकि लाभ और हानि को तय करने के जितने भी पैमाने हैं, बृहस्पति अनुकूल हैं और आपको लाभ देना चाहते हैं. व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ असाधारण परिश्रम करना पड़ेगा और अपनी जमी-जमाई स्थिति के बाद भी कुछ नए उपाय करने पड़ेंगे. प्रथम महीना आराम से निकल जाएगा परंतु आजीविका क्षेत्रों में नई तलाश जारी रहेगी.

प्रथम क्वाटर (तिमाही) के पश्चात् क्वाटर (तिमाही) अर्थात अप्रैल, मई, जून बहुत अधिक जोड़-तोड़ या तिकडम वाले रहेंगे. जोड़ तोड़ के कार्यों में आपको कुछ लोगों की मदद लेनी पड़ेगी. किसी किसी कार्य में आप लोगों को अपनी कार्यशैली से सहमत नहीं करा पायेंगे. अचानक कोई पद छोड़ना पड़ सकता है या आप किसी कार्य से किनारा कर सकते हैं परंतु यह समय पलायन का नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में निपुणता प्राप्त करके तथा संसाधनों का प्रयोग करके बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है. आजीविका क्षेत्रों में अप्रैल तक आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे. इस समय ऋण लेने की भी योजनाएं बनेंगी और कहीं न कहीं से धन प्रबंध हो जाएगा.

शत्रुओं को परास्त करने का समय है. अप्रैल में कार्य पर भी ध्यान देंगे उसमें आधी मेहनत में ही पूरा कार्य हो जाएगा. ठीक इसी महीने से कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है. जून में बाहर की यात्राएं बढ़ेगी, कुछ विशेष संपर्क आपके व्यवसाय को बढ़ाने की बात करेंगे व नौकरी में भी अच्छी स्थिति आयेगी. फंसा धन पूरा वसूल नहीं होगा. जुलाई में आजीविका क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे, आपकी कार्यप्रणाली में अंतर आयेगा. अगस्त में आपको पद संबंधी लाभ होंगे या पद पर रहते हुए सम्मान बढ़ेगा. सितंबर में स्वयं की वाणी पर संयम नहीं रहेगा किसी-किसी से काफी कहा-सुनी होगी और मामला विवाद तक जा सकता है.

अक्टूबर में आपके जरा से प्रयास से ही पर्याप्त धन प्रबंधन हो जायेगा, और जिसे आप व्यापार विस्तार में काम ले सकेंगे. साझेदारी के व्यवसाय में भी ऐसी बात आ सकती हैं परंतु 17 नवंबर के बाद इस तरह की बातों में कमी आ जाएगी. दिसंबर में निश्चय ही आपको कार्यशैली बदलनी पड़ेगी. यदि आप व्यवसाय क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना चाहते हैं तो यही उचित समय है. यदि आप पहले से किसी व्यवसाय में जमे हुए हैं, तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है या धोखे की कोशिश कर रहा है.

संकल्प लें नहीं छूटेगा व्यायाम, मीठे से रहना होगा दूर 
स्वास्थ्य - वर्ष के प्रारंभ से ही आपको फिटनेस पर बहुत ध्यान देना है. जिसमें आपको शरीर के पृष्ठ भाग यानी बैक पोर्शन पर विशेष ध्यान देना होगा. नियमित रूप से योग करना व्यायाम करना आपके लिए बहुत आवश्यक है. आपको मधुमेह रोग के प्रति सचेत रहना होगा खानपान में मीठे का सेवन संतुलित करना होगा और यदि आप इस रोग से पहले से ही ग्रसित है तो अप्रैल से लेकर सितंबर तक अधिक सावधानी बरतनी होगी. अपने पैरों की केयर करनी बहुत जरूरी है. 

मार्च में आपका वजन ज्यादा बढ़ेगा. सितंबर में वाहन की गति तेज रखने के कारण कुछ सामान्य सा कष्ट हो सकता है. दवाइयों खर्चा औसत से अधिक होगा. अक्टूबर में रक्त विकार, पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं व्यवहार व आचरण संबंधी असंतुलन देखने को मिलेगा. इस समय स्वभाव में उग्रता रहेगी. खानपान उच्च कोटि का रहेगा और आपका वजन बढ़ेगा. सारी विधियां निष्फल हो जायेंगी. खानपान में हरी चीजें बढ़ेगी. नवम्बर में पित्त विकार व पाचन तंत्र नवंबर संबंधी विकार सामने आयेंगे और आप ब्लड प्रेशर इत्यादि की समस्या से परेशान होने की आशंका रहेगी. क्रोध का बहुत अधिक  आएगा. आपके खाने की आदत में साधारण सा परिवर्तन है. आपको जल्दी जल्दी भोजन नहीं करना चाहिये.

संतान की ओर से मिलेगा सुकून, घरेलू कलह करेगी मूड खराब 
परिवार एवं समाज - यह वर्ष संतान के लिए भी अत्यंत लाभप्रद है, यदि संतान की कामना है तो संतान प्राप्ति की संभावना बनती है. बार-बार गर्भपात होते हों और समस्याएं आती हों तो इस वर्ष इस समस्या का समाधान भी आने की संभावना है. यदि संतान स्कूल जाने की स्थिति में हो तो अच्छा एडमिशन होने की संभावना है. यदि संतान किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है तो अच्छा परिणाम आने की संभावना है.

यदि संतान की आयु विवाह योग्य है तो इस दिशा में भी सफलता मिलेगी. यह वर्ष समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है तथा आप कहीं न कहीं लाभान्वित हो सकते हैं. यह संभव है कि आप किसी संगठन के पदाधिकारी चुन लिये जायें या आपका सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाये. प्रेम संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे यद्यपि परीक्षण के दौर से गुजर रहे होंगे. यदि संतान बालिग हैं तो उनके निजी जीवन में चल रही पीड़ाओं से आप परिचित हो जाएंगे और कोई न कोई समाधान निकालने के लिए आतुर रहेंगे. घर में कलह विवाद यथावत रहेंगे. यद्यपि हल्की आवक बढ़ने से एक दो मामले स्वतः ही शांत हो जाएंगे. इस समय अचानक किसी हानि के होने की भी संभावना है. जनवरी में संतान के द्वारा किए गए. किसी कार्य से बहुत अधिक व्यथित हो जायेंगे. फरवरी माह में इस समय विवाह संबंध की बातें से चलेंगी या जो विवाहित हैं उनके विवाहित जीवन सक्रियता बढ़ जाएगी.

मार्च में विवाह संबंधों की चर्चा में सावधानी बरतें क्योंकि बीच वाले रिश्तेदार कुछ ही ज़्यादा आपकी गुप्त बातें जानना चाहेंगे. जून में माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा भी दवाइयों पर खर्च बढ़ रहा है. जुलाई में संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिसमें आपको ज्यादा परेशानी या मानसिक कष्ट होगा. अगस्त में जिनको संतान की प्रतीक्षा है उनको भी अच्छे समाचार मिलेंगे तथा उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी. नवम्बर में व्यक्तिगत रिश्तों की खटास कम हो जायेगी. कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है. दिसंबर में घरेलू समस्याओं का निवारण होने लगेगा और आपके कुछ विशेष कार्य बनेंगे. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
कल का राशिफल: शनिवार 24 अक्टूबर 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget