एक्सप्लोरर

Holi 2025 Upay: होली की रात उपाय और टोटके लिए है खास, हर परेशानी होगी दूर

Holi 2025 Upay: होली ऐसा पर्व है जिसमें रंग-गुलाल के साथ ही उपाय और टोटके का भी महत्व बढ़ जाता है. होली पर किए जाने वाले उपाय आपको परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं.

Holi 2025 Upay: होली एक ऐसा त्योहार है, जो आपकी बड़ी से बड़ी समस्या को दूर कर सकता है, बुरे वक्त को अच्छे में बदल सकता है और आपके रूठे भाग्य को भी जगा सकता है. बस आपको पता होना चाहिए होली के ये चमत्कारिक टोटके, जो आपकी हर समस्या को दूर कर सके.

उपायों और टोटकों के लिए होली की रात्रि खास मायने रखती है. तंत्र शास्त्र के अनुसार इस रात्रि में साधना और उपायों का फल अतिशीघ्र मिलता है. किसी व्यक्ति के द्वारा किए कराए का समाधान भी इस अवसर पर किया जा सकता है. समय की शुभता का लाभ उठाते हुए आप अपनी किस्मत को बदल सकते हैं, कैसे आईए जानते हैं.

होली के टोटके (Holi ke Totke)

  • दरिद्रता का नाश हो इसके लिए होली की रात पूर्व दिशा की ओर मुंह करके, आसन लगाकर, अभिमंत्रित सात कौड़ियों व एक छोटे शंख को मसूर की दाल की ढेरी पर स्थापित कर लें. इसके बाद मूंगे या तुलसी की माला से ऊँ गं गणपतये नमः। का 1 माला जप पूर्ण होने पर समस्त सामग्री को किसी निर्जन स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दें. ऐसा करने से निश्चित ही आपकी दरिद्रता का नाश होगा.
  • होलिका दहन होने के पश्चात घर आकर एकांत स्थान पर बैठकर कमलगट्टे की माला से 5 या 11 माला ऊँ नमो धनदाय स्वाहाः मंत्र का जाप करें। यह उपाय करने के बाद जल्द ही आप देखेंगे की आपके धन में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई हैं। 
    होलिका दहन के दूसरे दिन एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में लपेट गेहूं के ढेर पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें. अब मूंगे की माला से ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नमः। मंत्र का 21 माला जाप करें फिर पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे. इससे व्यापार में सफलता मिलती हैं.
  • व्यापार की गिरावट को रोकने के लिए होली के दिन पीले कपड़े में अभिमंत्रित काली हल्दी, 11 गोमती चक्र और एक सिक्का चांदी का काले कपड़े में बांधकर, होली की 11 बार परिक्रमा करके 108 बार ऊँ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करते हुए होली की अग्नि में प्रवाहित कर दें इससे आपके व्यापार में वृद्धि होने लगेगी.
  • नौकरी प्राप्ति के लिए इस दिन 8 नींबू लेकर उसे अपने ऊपर से एंटी क्लोकवाईज 21 बार उसारे और इन्हें ले जाकर जलती होली में चढ़ा दें. फिर होलिका की 8 परिक्रमा करें और मन ही मन अपनी कामना पूर्ति की प्रार्थना करें.
  • इंटरव्यू में सक्सेस होना है तो होलिका दहन का पूजन करने के पश्चात- ऊँ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का 11 माला जाप चंदन की माला से करें. जप पूर्ण होने पर भगवान श्रीगणेश का पूजन और दूध से अभिषेक करें.
  • शत्रु नाश और अच्छी सेहत के लिए कांसे के बर्तन में 11 कनेर के पुष्प, 11 गुग्गल की गोलियां लेकर दोनों को ऊँ ह्लीं हुं फट्। मंत्र का जाप करते हुए, जलती हुई होलिका में अर्पित करते जाएं. मंत्र की कम से कम 5 या 11 माला जाप करें.
  • जब होली जल जाए, तब होलिका की थोड़ी-सी अग्नि ले आएं. अपने घर के आग्नेय कोण यानि पूर्व-दक्षिण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें और निकट सरसों के तेल का दीपक जला दें. इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा जलकर समाप्त हो जाएगी.
  • शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन सुबह एक साबुत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं. यही प्रयोग अगले दिन भी करें. जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं.
  • वैवाहिक सुख व गृहस्थ में शांति के लिए घर के बीच में एक चौकोर टुकड़ा साफ कर के उसमें आसन लगा कर कामदेव का पूजन करें. इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

ये भी पढ़ें: सावधान! 14 मार्च की डेट को हल्के में न लेना, हो रहे हैं बड़े बदलाव और मिल रहे हैं डरावने संकेत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Sawan 2026: सावन में सुबह 4 बजे उठकर करें ये 5 काम, बरसेगी शिव कृपा!
सावन में सुबह 4 बजे उठकर करें ये 5 काम, बरसेगी शिव कृपा!
Second Sawan Somwar 2026: आज दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में शिव पूजा करना न भूलें
आज दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में शिव पूजा करना न भूलें
Second Sawan Somwar 2026 Live: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक की विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा नियम
LIVE: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक की सही विधि, 4 शुभ मुहूर्त और पूजा नियम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget