एक्सप्लोरर

14 मार्च की डेट को हल्के में न लेना, हो रहे हैं बड़े बदलाव और मिल रहे हैं डरावने संकेत

March 14, 2025: कल 14 मार्च को क्या है, इस दिन क्या कुछ बड़ा होने जा रहा, इस दिन कुछ तो विशेष है? इस तरह के सवाल लोग पूछ रहे हैं. इस दिन होली का पर्व है, लेकिन और भी कुछ घटित हो रहा है इस दिन.

March 14, 2025: होली का पर्व आरंभ हो चुका है. 13 मार्च को होलिका दहन होगा, यानि इस दिन छोटी होली है. 14 मार्च को होली है. इस दिन रंग खेला जाएगा. ये बात तो सभी जान रहे हैं, लेकिन इस दिन और भी कुछ होने जा रहा है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. ये क्या है और इसके पीछे क्या सच्चाई है, आइए इसका पता लगाता है.

होली 2025, रंग बरसे

होली की मस्ती शुरू हो गई है. देश के बाजार होली के रंग से पट चुके हैं. काशी और मथुरा में होली की धूम मची है. पंचांग अनुसार इस वर्ष 14 मार्च 2025 को होली का पर्व है. इस दिन पूर्णिमा की तिथि रहेगी. हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक ही पूर्णिमा रहेगी. इसी दिन रंग की होली खेली जाएगी.

14 मार्च को क्या बड़ा होने जा रहा है?

होली के बाद भी इस दिन एक नहीं दो नही...कई बड़ी घटनाएं घटित हो रही हैं. इस दिन जो हो रहा है, उसे लेकर लोग चकित और भयभीत भी हैं. इसके पीछे एक जो सबसे बड़ा कारण है वो ये कि इस दिन साल 2025 का पहला ग्रहण भी लग रहा है. शुभ और मांगलिक कार्यों में ग्रहण लगने की घटना को हिंदू सनातन धर्म में शुभ नहीं मानते हैं. इस दिन यही हो रहा है कि इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है, और इसके ठीक 15 दिन के अंतराल पर यानि 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण लग रहा है. ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. ग्रहण के दौरान सूतक काल में कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. मान्यता के अनुसार ग्रहण की स्थिति में कुछ लोग यात्रा, शुभ कार्य आदि करने से बचते हैं. यहां तक की पूजा और भोजन करने से भी बचते हैं. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष हिदायत दी जाती है. इस दिन क्या-क्या हो रहा है, जानें-

  • होली- 14 मार्च
  • सूर्य गोचर- 14 मार्च
  • चंद्र ग्रहण- 14 मार्च
  • खरमास आरंभ- 14 मार्च

मीन राशि में सूर्य गोचर, यानि ग्रहों की राजा का राशि परिवर्तन

मार्च के कैलेंडर में 14 मार्च की डेट वाकई में महत्वपूर्ण है. इसी दिन मीन राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है, सूर्य जो अभी तक कुंभ राशि में विराजमान थे, वे इस दिन यहां से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि जो बृहस्पति की राशि है. अब एक माह तक सूर्य मीन राशि में भ्रमण करेंगे. सूर्य जब भी किसी राशि में आते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं. 14 मार्च 2025 को सूर्य के राशि परिवर्तन को मीन संक्रांति भी कहते हैं. सूर्य जब मीन राशि में आते हैं तो इसके धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होते हैं.

खरमास 14 मार्च से लग रहे हैं!

मीन राशि में जब सूर्य का प्रवेश होता है तो खरमास लगता है. खरमास में शुभ कार्य नहीं करते हैं. शादी विवाह, मुंडन आदि जैसे कार्यों पर रोक लग जाती है. हिंदू धर्म में खरमास काे विशेष महत्व दिया जाता है, खरीदारी भी नहीं की जाती है. खरमास साल में दो बार लगता है, एक जब सूर्य धनु राशि होते हैं और दूसरी बार तब जब सूर्य मीन राशि में गोचर करते हैं. मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की पावर कम हो जाती है. इस कारण इस दौरान हरि भजन और दान आदि के कार्य को वरियता दी जाती है. खरमास 14 मार्च 2025 को शाम 6:59 बजे से आरंभ होगा और 14 अप्रैल को समाप्त होगा.

14 मार्च को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

जब एक साथ इतनी खगोलीय घटना हो रही हो तो कुछ सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि ग्रहों का प्रभाव और ब्रह्मांड में होनी वाली प्रत्येक गतिविधि का धरती और यहां पर रहने वालों पर पड़ता ही पड़ता है. ये खगोलीय घटनाएं और इन सबके बीच होली का पर्व, देश-दुनिया में कुछ बड़ी घटनाओं की तरफ इशारा कर रहा है. कह सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में राजनैतिक, आर्थिक, कूटनीतिक, युद्ध, शेयर बाजार, आंतकवाद, किसी अप्रत्याशित दुर्घटना आदि से जुड़ी चौंकाने वाली खबरें आ सकती हैं. 14 मार्च को कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए ताकि अशुभता को कम किया जा सके-

नशा न करें- इस दिन होली है. शराब आदि का सेवन करने से बचें. यदि ऐसा करते हैं तो आप पाप ग्रह राहु केतु और क्रूर ग्रह मंगल के नकारात्मक प्रभाव से बचे रहेंगे नहीं तो इस स्थिति में लड़ाई-झगड़ा, जेल, पुलिस, कोर्ट कचेहरी आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

खानपान पर ध्यान दें- होली पर अक्सर लोग ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिस कारण बाद में डॉक्टर के पास जाना पड़ जाता है या फिर दवाओं का सेवन करना पड़ जाता है, ग्रहण लग रहा हो और ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रही की चाल में जब परिवर्तन हो रहा हो तो ऐसी स्थिति में संपूर्ण शरीर प्रभावित होता है. 14 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है और असीम ऊर्जा के मालिक सूर्य राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में संतुलित आहार ही लेना चाहिए. चंद्रमा जल और मन का कारक है और हमारे शरीर में 80 फीसदी मात्रा जल की है तो इस दिन चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण शरीर को प्रभावित कर सकता है, जिस कारण तनाव, चिंता और ओवर थिकिंग जैसी स्थिति बन सकती है.

यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2025 Muhurat Live: होलिका दहन मुहूर्त से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी यहां देखें

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 6 July 2026: तुला राशि वालों की लव लाइफ में आएगा रोमांटिक मोड़, साथी की ओर से मिल सकता है खास सरप्राइज
तुला राशि वालों की लव लाइफ में आएगा रोमांटिक मोड़, साथी की ओर से मिल सकता है खास सरप्राइज
Tarot Rashifal 6 July 2026: मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 6 जुलाई 2026 मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का राशिफल
Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Embed widget