एक्सप्लोरर

Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नव वर्ष 2024 कब होगा शुरू ? जानें विक्रम संवत 2081 से जुड़ी सारी जानकारी

Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र महीने से होती है. नए साल 2024 में हिंदू नववर्ष कब शुरू होगा, विक्रम संवत 2081 कैसा होगा, जानें इससे जुड़ी समस्त जानकारी

Hindu Nav Varsh 2024: अंग्रेजी कैलेंडर में नया साल हर बार 1 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र महीने से होती है. हिंदी कैलेंडर में 12 महीने होते हैं जिसका आरंभ चैत्र माह की नवरात्रि से होता है. वहीं फाल्गुन महीना हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह होता है.

चैत्र माह का आगमन मार्च के अंत या अप्रैल महीने की शुरुआत में होता है. हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत्, संवत्सर, गुड़ी पडवा, युगादि के नाम से भी जाना जाता है. जानें हिंदू नववर्ष 2024 की डेट और समस्त महत्वपूर्ण जानकारी.

हिंदू नववर्ष 2024 डेट (Hindu Nav Varsh 2024 Date)

हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रहा है. हिंदू नव वर्ष के दिन सिंधि समाज के लोग चेती चंड का पर्व, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कर्नाटक में युगादि और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उगादी, गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग संवत्सर पड़वो कश्मीर में नवरेह, मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा का पर्व मनाते हैं.

हिंदू नववर्ष 2024 मुहूर्त (Hindu Nav Varsh 2024 Muhurat)

  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू  8 अप्रैल 2024, रात 11.50
  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त  9 अप्रैल 2024, रात 08.30
  • चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त    सुबह 06.02 -  सुबह 10.16
  • कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त    सुबह 11.57 - दोपहर 12.48

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत्सर 2081 (Hindu Calendar Vikram Samvat 2081)

हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है. शास्त्रों में कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं. 9 अप्रैल 2023 से विक्रम संवत 2081 शुरू हो जाएगा. 2081 नव संवत्सर को 'क्रोधी' नाम से जाना जाएगा. इस साल संवत के राजा मंगल और मंत्री शनि होंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष का पहला दिन जिस भी दिवस पर पड़ता है पूरा साल उस ग्रह का स्वामित्व माना जाता है.

कैसा रहेगा विक्रम संवत 2081

जानकारों के अनुसार विक्रम संवत 2081 के राज मंगल, शनि के मंत्री होने से यह साल उथल-पुथल वाला रहेगा. भारत में अल्पवृद्धि के योग होंगे. नया रोग या कोई नई महामार के आने के योग बन रहे हैं. राहु, मंगल, सूर्य और शनि के कारण प्राकृति प्रकोप बढ़ सकता है, तूफान, भूकंप और बाढ़ से जानमाल के नुकसान की ज्यादा आशंका है. राजनीतिक पार्टियों में शत्रुता की भावना बढ़ेगी. भारत में आंतरिक संघर्ष बढ़ने की संभावना है. देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा.

हिंदू कैलेंडर 2024 के महीने (Hindu Calendar Month 2024)


Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नव वर्ष 2024 कब होगा शुरू ? जानें विक्रम संवत 2081 से जुड़ी सारी जानकारी

चैत्र माह से क्यों शुरू होता हिंदू नववर्ष

हिंदू धर्म में नववर्ष विक्रम संवत का स्वागत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि यानी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पर किया जाता है. मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्माजी ने सृष्टि का आरम्भ किया था, इसलिए चैत्र हिंदू नववर्ष का पहला महीना बना.

हिंदू नववर्ष महत्व

हिंदू नववर्ष के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा, घर में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करना बहुत शुभ फलदायी होता है. मान्यता है इससे सालभर सुख-समृद्धि का वास होता है, जीवन में कष्टों का नाश होता है, आर्थिक-मानसिक और शारीरिक परेशानियां खत्म होती है.

Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नव वर्ष 2024 कब होगा शुरू ? जानें विक्रम संवत 2081 से जुड़ी सारी जानकारी

New Year 2024 Shubh Muhurat: जनवरी 2024 में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन के शुभ मुहूर्त की लिस्ट यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget