एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज की डेट को लेकर न हों कंफ्यूज, यहां जानें पूजा की सही तारीख और नियम

Hartalika Teej 2022 Date and Time: भादो माह में हरतालिका तीज का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. हरतालिका तीज की डेट को लेकर कंफ्यूज न हों. यहां जानें किस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज.

Hartalika Teej 2022 Date and Time: भादो माह में हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. सुहाग की रक्षा और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज (Hartalika teej Vrat 2022) का व्रत सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां जरूर रखती हैं. कहते हैं मां पार्वती ने देवो के देव महादेव को पाने के लिए हरतालिका व्रत किया था. कहते हैं इस व्रत के प्रभाव से पति को दीर्धायु और सुखी जीवन का वरदान प्राप्त होता है. हरतालिका तीज की डेट को लेकर कंफ्यूज न हों. यहां जानें किस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज.

हरतालिका तीज 2022 तारीख और मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 shubh muhurat)

भादो शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि आरंभ - 29 अगस्त 2022 सोमवार को शाम 3 बजकर 21 मिनट से

भादो शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि समाप्ति - 30 अगस्त 2022 मंगलवार को शाम 3 बजकर 34 मिनट तक

उदयातिथी के अनुसार हरतालिका तीज का त्योहार 30 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा.

सुबह का शुभ मुहूर्त-  30 अगस्त 2022, सुबह 06.05 - 08.38 बजे तक

प्रदोष काल मुहूर्त - 30 अगस्त 2022, शाम 06.33- रात 08.51 तक

हरतालिका तीज 2022 संयोग (Hartalika Teej 2022 shubh yoga)

इस साल हरतालिका तीज पर शुभ योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है. शुभ योग 30 अगस्त को 01.04 AM से 31 अगस्त 2022 को 12.04 AM तक रहेगा. इस योग में महादेव और पार्वती की पूजा से विशेष आशीर्वाद मिलता है. वहीं हरतालिका तीज के पर पूरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा. कहते हैं इस नक्षत्र में 5 तारे आशीर्वाद की मुद्रा में होते हैं इसलिए तीज पर व्रतधारी पर ग्रह नक्षत्र की भी कृपा रहेगी.

हरतालिका तीज के नियम (Hartalika Teej vrat niyam)

  • हरतालिका तीज के व्रत एक बार शुरू कर लिया जाए तो इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता. अगर किसी कारणवश ये व्रत न कर पाए तो इसका उद्यापन कर घर में दूसरी महिला को दे दें.
  • हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत किया जाता है. इस दिन अन्न, जल का त्याग करना पड़ता है. बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए फलाहार की जरूर छूट है.
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रतधारी को दिन और रात में सोने की मनाही है. रात्रि में जागरण कर भजन कीर्तन करें, महादेव और मां पार्वती का स्मरण करें.

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर बन रहे इन दुर्लभ योग में करें गौरीशंकर पूजा, मिलेगा ग्रहों का विशेष वरदान

Hartalika Teej 2022 Bhajan: हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण कर इन भजनों से गौरीशंकर को करें प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal: राशिफल 14 अगस्त 2026 किस राशि को मिलेगी करियर में सफलता और किसे संभालना होगा रिश्ता? पढ़ें सुरेश श्रीमाली की सटीक भविष्यवाणी
राशिफल 14 अगस्त 2026 किस राशि को मिलेगी करियर में सफलता और किसे संभालना होगा रिश्ता? पढ़ें सुरेश श्रीमाली की सटीक भविष्यवाणी
Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget