एक्सप्लोरर

Happy Dhanteras 2021: आज धनतेरस के शुभ दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना और बधाई संदेश!

Happy Dhanters 2021: भगवान धनवंतरी और धन के देवता कुबेर के पूजन का ये त्योहार आज देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है.

Happy Dhanters 2021: भगवान धनवंतरी (Bhagwan Dhanvantri) और धन के देवता कुबेर (Dhan ke Devta Kuber) के पूजन का ये त्योहार आज देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार (Dhanteras 2021) मनाया जाता है. और आज 2 नवंबर, मंगलवार के दिन दिवाली (Diwali 2021) के 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हुई है. आज के दिन खरीददारी की परंपरा है. कहते हैं कि इस दिन शॉपिंग करना शुभ होता है, लेकिन ये शॉपिंग शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Shubh Muhurat 2021) में की जाए तो बेहतर है. इस दिन औषधि के देवता धनवंतरी के पूजन (Dhanvantri Pujan 2021) के साथ धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी का पूजन (Maa Lakshmi Puja) भी किया जाता है. धनतेरस का त्योहार घर में सुख और सौभाग्य लाता है. आज धनतेरस के शुभ मौके पर जब आपके दोस्त और प्रियजन पूजन की तैयारियों में व्यस्त हैं, तो उन्हें ये शुभकामना संदेश भेज कर मां लक्ष्मी से उनके सुख-सौभाग्य की कामना कर सकते हैं. 

धनतेरस के शुभकामना संदेश (Happy Dhanteras 2021 Wishes Messages Whats App Messages Quotes and Wallpaper)

1-धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,

आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,

माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2- यह धनतेरस इतना खास हो,

घर आपके लक्ष्मी का वास हो,

दूर ना हो कोई सब आपके पास हो..

शुभ धनतेरस 2021

3- लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा

दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा

घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज

धनतेरस की एडवांस में शुभकामनाएं।

4. धनतेरस का ये प्यारा त्यौहार

जीवन में लाए खुशियां अपार.

माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार

करें हर मनोकामना आपकी स्वीकार. 

Happy Dhanteras 2021

5- दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार

परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार

होती रहे सदा आप पर धन की बौछार

ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार

6. दीपक में रौशनी, रौशनी में प्रकाश,

पुलकित है धरती, जगमग है आकाश.

पटाखों का शोर, दीयों की कतार,

विराजे मां लक्ष्मी आपके द्वार.

7-सोने का रथ चांदनी की पालकी, बैठकर जिसमें है मां लक्ष्मी आई,

देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाई!

हैप्पी धनतेरस 2021...

8- दीपक की रोशनी, मिठाई मिठाइयों की मिठास,

पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन

आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्यौहार..

9- धनतेरस की हैं सबको बधाई,

सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई।

हैप्पी धनतेरस 2021...

10- धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाएं खुशियां अपार,

माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,

सभी कामना करें आपकी स्वीकार।

शुभ धनतेरस 2021...

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन दान का है विशेष महत्व, इन चीजों का दान करने से नहीं होता धन का अभाव

Dhanteras 2021: धनतेरस के शुभ मौके पर करें इन बर्तनों की खरीदारी, घर में रहेगी सुख-समृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget