एक्सप्लोरर

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: इस दिन मनाया जाएगा प्रकाश पर्व, जानें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी ये खास बातें

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: सिखों के 10 वें गुरू गुरू गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन देशभर में सिख समुदायों द्वारा खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है.

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: सिखों के 10 वें गुरू गुरू गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन (Guru Gobind Singh Ji Birthday) देशभर में सिख समुदायों द्वारा खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन को प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के नाम से भी जाना जाता है. सिख समुदाय के 10 वें गुरू गोबिंद सिंह से एक महान योद्धा, कवि, भक्त और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वावे महापुरुष थे. गोबिंद सिंह जी ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी और इसे ही सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.    

इस बार गुरु गोबिंद सिंह की जयंती 9 जनवरी (Guru Gobind Singh Jayanti) को रविवार के दिन पड़ रही हैं. इस दिन देशभर में गुरुद्वारों को सजाया जाता है. इस दिन सिख लोग अरदास, भजन, कीर्तन करते हैं. साथ ही, गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाते हैं. इतना ही नहीं, इस दिन गुरु गोबिंद सिंह के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. 

गुरुद्वाराों में लंगर (Langar In Gurudwara) आदि का आयोजन किया जाता है. गरीबों और जरूरतमंदों को जरूरत का समाना दान किया जाता है. लोग इस दिन गुरु नानक गुरु वाणी भी पढ़ते हैं. ताकि लोगों का सही मार्गदर्शन किया जा सके. आइए जानते हैं प्रकाश पर्व  (Prakash Parv) से जुड़ी कुछ खास बातें. 

जानें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी खास बातें

- हिंदू पंचाग के अनुसार गुरु गोबिद सिंह जी का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. इस बार सप्तमी तिथि 08 जनवरी दिन शनिवार रात 10 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 09 जनवरी को दिन में 11 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. हालांकि, बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व (Guru Gobind Singh Prakash Parv) सिखों के नानकशाही कैलेंडर (Nanakshahi Calander) के आधार पर तय किया जाता है. 

ये भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन दान के अलावा ये कार्य करने से दूर होंगे कुंडली के दोष

- ग्रंथों के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का नाम बचपन में गोबिंद राय रखा गया था. सन् 1699 को बैसाखी वाले दिन गुरुजी पंज प्यारों से अमृत छककर गोबिंद राय से गुरु गोबिंद सिंह बन गए.

- सिखों के 10 वें और आखिरी गुरू गुरु गोबिंद सिंह जी थे. इन्होंने गुरु प्रथा को समाप्त करते हुए केवल गुरु ग्रंथ साहिब को ही सर्वोच्च बताया. इसके बाद से ही गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा की जाने लगी और गुरु प्रथा समाप्त हो गई. 

- खालसा वाणी- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह भी गुरु गोबिंद सिंह ने ही दिया था. इतना ही नहीं, खालसा पंथ की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगलों और उनके सहयोगियों से कई बार लड़ाई की. 

ये भी पढ़ेंः Ganesh Ji : शुभ कार्य से पहले सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? जानें इसके पीछे की कथा

- गुरू गोबिंद सिंह जी ने जीवन जीने के पांच सिद्धांत दिए, जिन्हें पांच ककार के नाम से जाना जाता है. पांच ककार हर खालसा सिख को धारण करना अनिवार्य है. ककार का का मतलब ‘क’ शब्द से शुरू होने वाली 5 चीजें केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा.

- गुरु गोबिंद सिंह जी को कई भाषाओं संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी आदि के खूब जानकारी थी. इतना ही नहीं, ये एक अच्छे लेखक भी थे. सिखों के बीच पढ़े जाने वाले कई ग्रंथों की रचना भी गुरू ग्रंथ साहिब ने की थी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget