एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन दान के अलावा ये कार्य करने से दूर होंगे कुंडली के दोष

Makar Sankranti 2022: नए साल के पहले महीने में मकर संक्रांति के बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है. मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी के दिन मनाई जाती है.

Makar Sankranti 2022: नए साल के पहले महीने में मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) के बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है. मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) हर साल 14 जनवरी के दिन मनाई जाती है. इस दिन सूर्य मकर राशि (Surya Enter Makar Rashi) में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) या उत्तरायण (Uttarayan) के नाम से जाना जाता है. इस दिन हमें रो दर्शन देने वाले सूर्य भगवान उत्तरायण हो जाते हैं. जिस कारण दिन बड़े और रात छोटी होने लग जाती है. उत्तर भागर में जहां मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, वहीं दक्षिण में पोंगल (Pongal In South) और असम में बीहू (Bihu In Asam) पर्व मनाए जाते हैं. 

हिंदू धर्म में उत्तरायणकाल में सिर्फ जन्म लेना ही नहीं, बल्कि मृत्यु को प्राप्त होना भी उत्तम माना गया है. आइए जानते हैं इस दिन दान के साथ-साथ क्या करने से करने चाहिए, जिससे कुंडली में मौजूद दोषों से छुटकारा मिलता है. 

ये भी पढ़ें- Morning Ganesh Ji: शुभ कार्य से पहले सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? जानें इसके पीछे की कथा

दान से दूर हो जाते हैं सारे दुख

मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) के दिन दान का विशेष महत्व है. इस दिन दान आदि करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इस दिन दान करने के लिए किसी मंदिर में जाकर चावल, घी, दही, आटा, गुड़, काला तिल, सफेद तिल, लाल मिर्च, मिश्री, आलू और आलू आदि चीजों का दान किया जा सकता है. इस दिन दान करने से जीवन के सभी दुखों का नाश होता है.  

ये भी पढ़ें- Wednesday Upay: बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, पूरे परिवार पर टूट सकता है परेशानियों का पहाड़

मकर संक्रांति का महाउपाय (Makar sankranti 2022 Upay)

- कुंडली में सूर्य से संबंधित दोष दूर करने के लिए लाल चन्दन, घी, आटा, गुड़, काली मिर्च आदि का दान करना उत्तम रहता है. 

- किसी जातक की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होने पर चावल के साथ, कपूर, घी, दूध, दही, सफेद चंदन आदि का दान कर सकते हैं.

- मंगल ग्रह के दोष दूर करने के लिए गुड़, शहद, मसूर की दाल, लाल चन्दन आदि का दान किया जा सकता है. 

- बुध ग्रह के दोष को दूर करना चाहते हैं तो चावल के साथ धनिया, मिश्री, सूखा तुलसी पत्ता, मिठाई, मूंग, शहद का दान करना उत्तम रहता है. 

- बृहस्पति ग्रह से जुड़े दोष शहद, हल्दी, दाल, रसदार फल, केला आदि का दान करने से दूर होते हैं. 

- शुक्र दोष के लिए मिश्री, सफेद तिल, जौ, चावल, आलू, इत्र आदि का दान बताया गया है. 

- ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस महापर्व पर शनिदेव अपने पिता सूर्यदेव से मिलने आते हैं. ऐसे में इस दिन सूर्यदेव के साथ शनिदेव की पूजा भी महत्वपूर्ण होता है. वहीं, कुंडली में शनि दोष होने पर मकर संक्रांति के दिन काला तिल, सफेद तिल, सरसों का तेल और अदरक आदि सामग्री दान करने से दोष दूर होता है. 

मकर संक्रांति पर करें ये कार्य (Do These Things On Makar Sankranti)

-  मकर संक्रांति के दिन तिल के तेल की मालिश जरूर करें. 

- मकर संक्रांति पर तिल का उबटन लगाने से शरीर कांतिमान बना रहता है और व्यक्तित्व में निखार आता है. 

- इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है. अगर नदी या सरोवर में जाना संभव न हो तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. 

- इतना ही नहीं, सुख-सौभाग्य और श्री की प्राप्ति के लिए पूजा के बाद तिल से हवन करें.

- मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) के दिन तिल से बने खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तिथियां जारी, देखें कब है पहला व्रत
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget