एक्सप्लोरर

Garuda Purana: सबसे बड़ा सवाल, आखिर कब पढ़ना चाहिए गरुड़ पुराण? जानिए

Garuda Purana: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महापुराणों में एक माना गया है. लेकिन फिर भी लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर गरुण पुराण का पाठ किसे और कब पढ़ना चाहिए.

Garuda Purana Path, niti Grantha: गरुण पुराण का पाठ आमतौर पर घर पर किसी परिजन की मृत्यु पश्चात पूरे 13 दिनों तक सुनने का विधान है. मान्यता है कि इस दौरान गरुण पुराण का पाठ मृतक भी सुनते हैं, क्योंकि उनकी आत्मा 13 दिनों तक घर पर ही रहती है. ऐसे में उनकी आत्मा को सांसारिक मोह का त्याग कर मोक्ष प्राप्त करने में आसानी होती है.

गरुड़ पुराण में जन्म, मृत्यु और मृत्यु के पश्चात की घटनाओं का वर्णन किया गया है. इसलिए लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या गरुण पुराण केवल किसी की मृत्यु के बाद और सूतक वाले घरों में ही सुने जाते हैं या फिर गरुण पुराण को सामान्य दिनों में भी पढ़ा जा सकता है. जानते हैं गरुण पुराण का पाठ कब और किसे करना चाहिए और इसके क्या लाभ हैं.

क्या है गरुड़ पुराण

गरुण पुराण में कर्मों के अनुसार मृत्यु पश्चात की स्थितियों का वर्णन किया गया है. इसके अधिष्ठातृदेव भगवान विष्णु हैं. गरुण पुराण में भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ से बात करते हैं. कहा जाता है कि एक बार जब गरुण ने प्राणियों की मृत्यु, यमलोक, स्वर्ग, नकर, सद्गति आदि से जुड़े रहस्ययुक्त प्रश्न पूछे, तब भगवान विष्णु ने इन सभी सवालों का विस्तारपूर्वक जवाब दिया. इन्हीं प्रश्नों के उत्तर के आधार पर गरुड़ पुराण तैयार हुआ है.

गरुड़ पुराण का महत्व

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ है. यह 18 महापुराणों में एक है. गरुड़ पुराण में 19 हजार श्लोक हैं, जिसके सात हजार श्लोक में जीवन से जुड़ी गूढ़ बातों को बताया गया है. इसमें ज्ञान, धर्म, नीति, रहस्य, आत्मा, स्वर्ग और नरक का वर्णन मिलता है. गरुड पुराण का पाठ पढ़ने या सुनने से व्यक्ति को आत्मज्ञान सदाचार, भक्ति, ज्ञान, यज्ञ, तप और तीर्थ आदि के महत्व के बारे में पता चलता है. इसलिए हर व्यक्ति को इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।

किसे और कब पढ़ना चाहिए गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म में घर पर किसी परिजन की मृत्यु के पश्चात गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है. मान्यता है कि घर पर 13 दिनों तक गरुड़ पुराण का पाठ कराने से मृतक की आत्मा को सद्गति प्राप्त होती है. लेकिन गरुड़ पुराण पाठ किसी परिजन की मृत्यु के पहले या कभी भी पढ़ा जा सकता है. जो व्यक्ति इसे पढ़ने की इच्छा रखता है वह इसे पढ़ सकता है. पवित्रता और शुद्ध मन के साथ गरुड़ पुराण का पाठ किया जा सकता है. इसका पाठ करने से सामान्य मनुष्य को यह पता चलता है कि कौन सा रास्ता धर्म और कौन अधर्म का है.

ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac Sign: इन 4 राशि के लोगों को जीवन में जल्द मिलती है सफलता, होता है राजयोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026 Live: अखंड सौभाग्य का महापर्व, व्रत कथा से लेकर चंद्रोदय तक हर पल का हाल
Karwa Chauth 2026 Live: अखंड सौभाग्य का महापर्व, व्रत कथा से लेकर चंद्रोदय तक हर पल का हाल
Karwa Chauth 2026 Messages: दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
Aaj Ka Meen Rashifal 29 October 2026: 3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget