एक्सप्लोरर

गणेश चतुर्थी: हर शुभ कार्य से पहले की जाती है गणेश पूजा, जानें गजानन के प्रथम पूज्य होने की कहानी

गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने इस पर्व को लेकर देशवासियों को बधाई दी है.

नई दिल्ली: आज देश भर में गणेश चुतर्थी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. हर आम ओ खास जोर-शोर से गजानन का स्वागत कर रहा है. हिंदू मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भादो मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी के दिन स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में भगवान गणेश का जन्म हुआ था. देवी पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणेश को देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं हर शुभ काम से पहले भगवान गणेश की प्रथम पूजा क्यों की जाती है.

शिव पुराण के अनुसार एक बार देवताओं में प्रथम पूजा को लेकर विवाद हो गया. कोई भी इस बात पर सहमत नहीं हो पा रहा था कि सबसे पहले किसकी पूजा की जाएगी. विवाद को बढ़ता देख महर्षि नारद ने सभी को भगवान शिव की शरण में जाने के लिए कहा. जब सारे देवता भगवान शिव के पास पहुंचे तो उन्होंने इस विवाद को खत्म करने के लिए एक युक्ति निकाली.

भोलेनाथ ने सभी देवताओं के मध्य एक प्रतियोगिता का आयोजन किया, उन्होंने कहा कि जो भी देवता सबसे पहले ब्रह्माण्ड के तीन चक्कर लगाएगा उसे प्रथम पूज्य माना जाएगा. प्रतियोगिता की शुरुआत होते ही सभी देवता अपने वाहन पर विराजमान होकर ब्रह्माण्ड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े.

भगवान गणेश के वाहन मूषक की गति बहुत धीमी थी, जिस वजह से उन्होंने अपनी बुद्धि-चातुर्य का परिचय देते हुए अपने माता-पिता की ही तीन परिक्रमा कर ली. गणेश के इस बुद्धि-चातुर्य और मातृ-पितृ भक्ति को देखकर त्रिदेव ने उन्हें आशिर्वाद दिया और देवताओं में प्रथम पूज्य माना. इसके बाद से ही हर शुभ काम से पहले गणेश की पूजा की जाती है.

10 दिन तक चलने वाला गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदुओं के कैलेंडर के मुताबिक भाद्रपद के महीने में मनाया जाता है, जो कि अगस्त या सितंबर में पड़ता है. पर्व की शुरुआत चौथे दिन यानि की शुक्ल चतुर्थी के दिन से होती है. उन्हें इस मौके पर विघ्नहर्ता का दर्जा दिया जाता है और ये कामना की जाती है कि बुद्धिमत्ता और समृद्धि के भगवान गणेश सभी परेशानियों को दूर कर देंगे.

भारत में महाराष्ट्र में इस पर्व का विशाल रूप से आयोजन किया जाता है और इस मौके पर खूबसूरत रंगबिरंगे पंडालों को 10 दिनों तक सजाया जाता है. गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में शुरू ज़रूर हुआ लेकिन केवल भारत तक सीमित नहीं है. इसे पड़ोसी देश चीन और नेपाल में भी मनाया जाता है. इसी के साथ थाईलैंड, अफ़ग़ानिस्तान और इंडोनेशिया में भी गणेश चतुर्थी का आयोजन होता है.

TV की दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए देखें 'सास, बहू और साजिश' का फुल एपिसोड (02.09.2019)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन का पहला दिन, भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी हरिद्वार, 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
सावन का पहला दिन, भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी हरिद्वार, 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
Sawan 1st Day Puja Muhurat LIVE: सावन का पहला दिन आज, शिवलिंग पर चढ़ें जल से करें खास उपाय
Sawan 2026 LIVE: सावन का पहला दिन आज, शिवलिंग पर चढ़ें जल से करें खास उपाय
सावन सूर्य ग्रहण से 24 घंटे पहले घर के मुख्य द्वार पर लिख दें यह 1 शुभ अंक?
सावन सूर्य ग्रहण से 24 घंटे पहले घर के मुख्य द्वार पर लिख दें यह 1 शुभ अंक?
Sawan 2026: सावन में घर ले आएं ये 7 चीजें, रातों-रात चमकेगी किस्मत और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा!
सावन शुरू होने से पहले घर लाएं ये एक चीज, दूर होगी कंगाली और बना रहेगा सुख-चैन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget