एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन क्यों नहीं करते हैं, देख लिया तो क्या अनर्थ हो जाएगा?

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन गलती से भी चांद को देखने पर लगता है चंद्र दोष. इसे क्यों शुभ नहीं मानते हैं और इसके पीछे क्या मान्यता है, जानते हैं.

Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद शुक्ल मास की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर के दिन है.

हिंदू धर्म में उदया तिथि से ही व्रतों और त्योहारों की शुरूआत हो जाती है. गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करते हैं.

हर व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार गणेश जी की 3,5,7 या 10 दिन सेवा करता है और इसके बाद उनका विसर्जन किया जाता है. मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर चंद्र के दर्शन नहीं किए जाते हैं. जो भी व्यक्ति चंद्रमा के दर्शन करता है तो उस पर मिथ्या कलंक लग जाता है. आइए जानते हैं चंद्र दर्शन क्या है?

चंद्रमा को देखने के बाद इस मंत्र का करें जाप
अगर इस दिन गलती से आप चंद्रमा को देख लेते हैं तो मान्यता के मुताबिक इस दिन-

प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः। सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः ॥'

का जप करना चाहिए. इस मंत्र को जप करने से आप पर गलत प्रभाव नहीं पड़ता. माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दौरान चंद्र दर्शन हो जाएं तो आपको गणेश जी का व्रत करना चाहिए.

इस दिन चंद्र दर्शन हो जाएं तो भगवान गणेश की आराधना करें और गरीबों में खाने की वस्तु का दान करें. इन सब के अलावा जामवंत, भगवान श्री कृष्ण और स्यमंतक मणि की कथा को सुननी चाहिए.

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान की आराधना करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है. ऐसे में अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन गलती से भी चांद देख लेते हैं तो 27 बुधवार गणेश मंदिर जाएं और उनकी पूजा-आराधना करनी चाहिए.

चांद दिखने पर उसी रोज आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. भगवान गणेश को दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं. ये उपाय करने से चंद्रमा देखने का दोष खत्म होता है. 

यह भी पढ़ें - Happy Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर ये खूबसूरत मैसेज, प्रियजनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth 2026 Live: चूड़ी-बिंदी से लेकर पकवानों की खुशबू तक, घरों में शुरू हुई शाम के पूजन की तैयारी
Karwa Chauth 2026 Live: चूड़ी-बिंदी से लेकर पकवानों की खुशबू तक, घरों में शुरू हुई शाम के पूजन की तैयारी
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Messages: दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget