एक्सप्लोरर

Fasting Rules: अगर आप भी रखते हैं देवी-देवताओं के लिए व्रत, तो जान लें उनसे जुड़े ये जरूरी नियम, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद

Fasting Rules: सनातन धर्म में किसी भी देवता को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए लोग उनकी पूजा-अर्चना तो करते ही हैं. साथ ही व्रत भी रखते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद पाया जा सके.

Fasting Rules: सनातन धर्म (Snatan Dharma) में किसी भी देवता को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए लोग उनकी पूजा-अर्चना (Puja Path) तो करते ही हैं. साथ ही व्रत भी रखते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद पाया जा सके. अपनी मनोकामनाएं, दुख परेशानियों और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए भी व्रत का ही सहारा लिया जाता है. ताकि भगवान को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाया जा सके और कष्टों का निवारण हो सके. इन दिनों लोगों के लिए व्रत का मतलब बदलता जा रहा है. आजकल लोग व्रत का मतलब विभिन्न प्रकार के फलहारी पकवान और आराम को समझ रहे हैं. 

ऐसे में किसी भी देवी-देवता के लिए रखे व्रत से पहले उनके नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है. कई बार व्यक्ति को व्रत नियम न मालूम होने के कारण न तो व्रत का फल मिल पाता है और उल्टा वो पाप का भागीदार बन जाता है. धार्मिक मान्यता है कि व्रत एक तप है, जिसे नियम और संयम के साथ करने पर ही व्रत का फल मिलता है. आइए जानते हैं कि किसी भी व्रत को रखते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. 

व्रत से जुड़े जरूरी नियम (Vrat Niyam)

- हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता के लिए आप व्रत सिर्फ तभी रखें जब आपकी उनमें अटूट श्रद्धा और विश्वास हो. 

- इसके बाद इस बात का ध्यान रखें कि व्रत शुरू करते समय संकल्प लें कि आप संबंधित देवी-देवता का व्रत कितने दिनों तक और किन नियमों का पालन करते हुए करेंगे. 

- इस बात का भी ध्यान अवश्य रहे कि व्रत हमेशा शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में ही प्रारंभ किया जाए, ताकि व्रत का संकल्‍प निर्विघ्‍न संपन्‍न हो सके.

- व्रत के दौरान साधक को धर्म के इन क्षमा, सत्य, दया, दान, शौच, इन्द्रिय संयम, देवपूजा, अग्निहोत्र, संतोष तथा चोरी न करना, जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए.

- व्रत के दौरान पूरी तरह से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए. इतना ही नहीं, मन में भी किसी के लिए काम या पाप की भावना भी नहीं आनी चाहिए. 

- कहते हैं कि व्रत वाले दिन गलती से भी सोने पर व्रत खंडित हो जाता है. इस दिन भजन-कीर्तन, ध्यान या स्वध्याय करना चाहिए.

- साथ ही, इस दिन अपने अराध्‍य देव के मंत्रों का मौन जप करें. साथ ही, उनकी कथा, कीर्तन आदि करते रहें. व्रत वाले दिन  क्रोध और अपशब्द का इस्तेमाल भूलकर भी न करें. 

- अगर गलती से या किसी कारण वश आपके व्रत टूट या छूट जाते हैं, तो उसके लिए अराध्य देव से क्षमा मांगें. 

- व्रत के पूर्ण होने पर उसका विधि-विधान से उद्यापन करना चाहिए. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और भगवान का धन्यवाद करें. 

Puja Path Tips: देवी-देवताओं की पूजा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकता है अशुभ

Puja Path: भगवान की साधना के लिए सही आसन पर बैठना जरूरी, जानें आसन से जुड़े नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget