एक्सप्लोरर

Puja Path: भगवान की साधना के लिए सही आसन पर बैठना जरूरी, जानें आसन से जुड़े नियम

Asan Importance In Puja: हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा-पाठ (Puja Path) कभी भी जमीन पर बैठकर नहीं करना चाहिए. कहते हैं कि किसी भी पूजा की सिद्धि के लिए पूजा के समय आसन (Asan For Puja) होना जरूरी है.

Asan Related Rules: हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा-पाठ (Puja Path) कभी भी जमीन पर बैठकर नहीं करना चाहिए. कहते हैं कि किसी भी पूजा की सिद्धि के लिए पूजा के समय आसन (Asan For Puja) होना जरूरी है. प्रत्येक देवी-देवताओं के लिए अलग फल, फूल, मंत्र, प्रसाद आदि अर्पित किए जाते हैं. उसी तरह अलग-अलग पूजा अनुष्ठान के लिए अलग-अलग तरह के आसन होते हैं. आसन से जुड़े नियमों (Asan Related Rules) को पूजा करते समय ध्यान रखना जरूरी होता है. आइए डालते हैं एक नजर पूजा आसन के नियमों पर...

Know Asan Related Rules (जानें आसन संबंधित नियम)

कंबल या ऊनी आसन होता है श्रेष्ठ

किसी भी कार्यसिद्धी के लिए पूजा में आसन का विशेष महत्व होता है. अक्सर लोग जमीन में बैठकर ही पूजा कर लेते हैं, जो कि धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है. शास्त्रों में आसन के नियमों का उल्लेख किया गया है. कहते हैं कि पूजा के आसन में कंबल या ऊन से बने हुए आसन श्रेष्ठ रहते हैं. लाल रंग के कंबल का आसन लक्ष्मी जी, हनुमान जी और मां दूर्गा की पूजा के लिए होते हैं. वहीं अगर आप मंत्र सिद्धी आदि के लिए पूजा कर रहे हैं तो कुशा से बने हुए आसन प्रयोग करने चाहिए. वहीं श्राद्ध कर्म के दौरान कुशा से बने आसन का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 

किसी दूसरे का आसन न करें प्रयोग

धार्मिक दृष्टि से पूजा का आसन हर किसी का अपना अलग होना चाहिए. कहते हैं कि एक व्यक्ति के पूजा करने के बाद दूसरे व्यक्ति को उसका आसन प्रयोग नहीं करना चाहिए. देवी-देवताओं के अनुरुप ही आसन का प्रयोग करना चाहिए.

ऐसे आसन होते हैं अशुभ

ईश्वर की अराधना के लिए पूजा में आसन का विशेष महत्व होता है. ऐसे ही किसी भी आसन पर बैठकर पूजा करना शुभ नहीं माना जाता. यहां तक कि जमीन पर ऐसे ही कोई भी आसन लगाकर पूजा करने से उसका फल भी प्राप्त नहीं होता. कहते हैं पवित्र आसन पर बैठकर पूजा करने से ईश्वर जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी शीघ्र कृपा मिलती है. जमीन पर बैठकर आसन लगा लेने से दु:ख की प्राप्ति होती है. वहीं बांस से बने आसन से घर में दरिद्रता आती है और लकड़ी को आसन बनाकर बैठने पर दुर्भाग्य और तिनके को आसन के रूप में प्रयोग करने पर धन एवं यश की हानि होती है. इसलिए पूजा के लिए हमेशा सही आसन का चयन करें. 

अन्य जरूरी नियम 

पूजा करने के बाद पूजा के आसन को हमेशा उचित स्थान पर रखें. इधर-उधर कहीं भी रखकर उसका अनादर न करें. पूजा के आसन का प्रयोग सिर्फ पूजा के लिए ही करें और किसी काम के लिए नहीं करना चाहिए. पूजा करने के बाद सीधा आसन से उठकर न जाएं, बल्कि आचमन से थोड़ा सा जल लेकर जमीन पर गिराएं और उस जल को मस्तक पर लगाने के बाद देवी-देवताओं को प्रणाम करें. इसके बाद आसन को उचित स्थान पर रखें और पूजा स्थल से बाहर जाएं.

Puja Path: पेड़ों पर होता है देवता का वास, जानें किस देवता के लिए कौन से पेड़ की करें पूजा

Puja Path: प्रसाद के रूप में मंदिर से मिले फूलों को इस तरह से रखें, मिलेगी पॉजीटिव एनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर पूजा तक भद्रा का साया नहीं, 29 अक्टूबर को किस समय दिखेगा चांद? नोट करें सही टाइम
Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर पूजा तक भद्रा का साया नहीं, 29 अक्टूबर को किस समय दिखेगा चांद? नोट करें सही टाइम
वाल्मीकि जयंती विशेष: क्या केवल जन्म से कोई महान बनता है या कर्म से? जानिए आदिकवि का दर्शन
वाल्मीकि जयंती विशेष: क्या केवल जन्म से कोई महान बनता है या कर्म से? जानिए आदिकवि का दर्शन
Meera Bai Jayanti 2026: आज कैसे करें कृष्ण पूजा? जानें शुभ समय, विधि और महत्व
आज मीराबाई जयंती, जानिए कृष्ण पूजा का समय, भोग और घर पर पूजा की विधि
Kartik Maas 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget