एक्सप्लोरर

Vinayak Chaturthi 2025: फाल्गुन विनायक चतुर्थी कल, पूजा का मुहूर्त, विधि यहां देखें

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी भगवान गणपति जी को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ व्रत माना गया है. फरवरी में फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी कब है, इस दिन पूजा करने वालों के संकट दूर होते हैं.

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्ती यानी संकटों से मुक्ति पाने वाला व्रत. ये व्रत गणपति जी को समर्पित है. सालभर में 12 विनायक चतुर्थी आती है, विनायक चतुर्थी के दिन सूर्योदय से व्रत शुरू होता और समाप्ति शाम को पुन: गणपति की पूजा के बाद होती है.

मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन श्री गणपति की उपासना करता है उसके जीवन के संकट टल जाते हैं. साथ ही संतान की प्राप्ति होती है और संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं. इस साल फरवरी में विनायक चतुर्थी व्रत कब है.

फाल्गुन विनायक चतुर्थी  2025 डेट

फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी 3 मार्च 2025 को है. फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि 2 मार्च 2025 को रात 09.01 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च 2025 को शाम 06.02 तक रहेगी.

इस दिन गणपति जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.23 से दोपहर 1.43 मिनट के बीच रहेगा.

विनायक चतुर्थी 2025 चंद्रोदय समय

फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी के दिन 3 मार्च को सुबह 8.40 से रात 10.11 तक रहेगा. इस व्रत में चंद्रमा देखना वर्जित है.

कैसे करें गणपति जी को प्रसन्न

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के कम से कम 12 नामों का भी स्मरण करना चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाली सभी कठिनाइयों से मुक्ति मिले और जीवन सुखमय रहे. भगवान विघ्नेश्वर के 12 नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र और गजानन.

साथ ही भगवान गणेश के पूजन में पांच मौसमी फलों के साथ ही काली तिल और गुड़ से बने लड्डू, फूल-दूर्वा, अक्षत चढ़ाने चाहिए. इसके बाद रात्रि में चन्द्रोदय के बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करें. इस दिन का व्रत दूध और शकरकंदी खाकर खोला जाता है. इसके बाद अगले दिन व्रत करने वाली महिलाएं अन्न ग्रहण कर सकती हैं. 

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण की डेट आ रही है नजदीक, गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है नियम जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harsha Richhariya Sanyas: मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, जानें कैसे बनते हैं साध्वी ? क्या-क्या त्यागना पड़ता है
मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, जानें कैसे बनते हैं साध्वी ? क्या-क्या त्यागना पड़ता है
Rashifal 22 April 2026: मेष से मीन तक राशिफल, इन 2 राशियों का जल्दबाजी में लिया फैसला पड़ेगा भारी, रहें संभलकर
मेष से मीन तक राशिफल, इन 2 राशियों का जल्दबाजी में लिया फैसला पड़ेगा भारी, रहें संभलकर
Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में भौम प्रदोष व्रत कब ? नोट करें डेट, मांगलिक दोष से मुक्ति पाने का दिन
अप्रैल में भौम प्रदोष व्रत कब ? नोट करें डेट, मांगलिक दोष से मुक्ति पाने का दिन
Vat Savitri Vrat 2026 Date: वट सावित्री व्रत 2026 में कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त, इसी दिन है शनि जयंती
वट सावित्री व्रत 2026 में कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त, इसी दिन है शनि जयंती

वीडियोज

Lee Cronin's The Mummy Review: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं! Jack Reynor और Natalie Grace का खौफनाक अभिनय
Raja Shivaji Trailer Review: Riteish Deshmukh ने Shivaji Maharaj की दमदार कहानी दिखाई
Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, '...उन्हें जीतना चाहिए'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, '...उन्हें जीतना चाहिए'
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत खराब? चलने से लेकर खड़े होने का स्टाइल भी बदला, सोशल मीडिया पर बहस
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत खराब? चलने से लेकर खड़े होने का स्टाइल भी बदला, सोशल मीडिया पर बहस
कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री
कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री
'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर लॉन्च में हुई थी सुधीर पांडे की बेइज्जती? एक्टर ने खुद बताया सच
'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर लॉन्च में हुई थी सुधीर पांडे की बेइज्जती? एक्टर ने खुद बताया सच
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
JEE मेन रिजल्ट में चमका कबीर का नाम, 300 अंक लाकर रचा इतिहास  
JEE मेन रिजल्ट में चमका कबीर का नाम, 300 अंक लाकर रचा इतिहास  
भयंकर गर्मी से पशुओं को बचाएंगे ये एक्सपर्ट टिप्स, दूध का उत्पादन भी नहीं होगा कम
भयंकर गर्मी से पशुओं को बचाएंगे ये एक्सपर्ट टिप्स, दूध का उत्पादन भी नहीं होगा कम
Embed widget