एक्सप्लोरर

सबसे पहले माता पार्वती ने रखा था Karva Chauth का व्रत, द्रौपदी ने भी व्रत रखकर की थी अमर सुहाग की कामना

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं और मां करवा, माता पार्वती व चंद्र देव से अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं.

सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ के पर्व का बहुत ही महत्व है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं. और मां करवा, माता पार्वती व चंद्र देव से अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं. इस बार करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर को मनाया जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले करवा चौथ(Karva Chauth) का व्रत किसने और कब किया था. आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

माता पार्वती ने सर्वप्रथम किया था व्रत 

पौराणिक कथाओं में ज़िक्र है कि करवाचौथ का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने किया था वो भी भगवान शिव के लिए. और तभी से इस व्रत की परंपरा शुरु हो गई. लेकिन माता पार्वती ने ये व्रत क्यों किया इसके पीछे भी एक पौराणिक कथा है. जो इस प्रकार है - कहते हैं जब एक बार देवताओं और दानवों के बीच भीषण युद्ध हुआ तो ब्रह्मदेव ने सभी देवताओं की पत्नियों को करवा चौथ का व्रत करने का सुझाव दिया था. तब कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को सभी देवियों ने व्रत किया जिसमें देवों को युद्ध में विजय प्राप्त हुई।

द्रौपदी ने भी रखा था करवा चौथ का व्रत

द्वापर युग में भी द्रौपदी ने करवा चौथ का व्रत रखा था. कहते हैं जब अर्जुन नीलगिरी पर्वत पर तपस्या करने गए थे तो उस दौरान पांडवों को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ा. चूंकि द्रौपदी कृष्ण को अपना सबसे अच्छा मित्र मानती थीं इसीलिए उन्होंने इसके लिए सुझाव मांगा. तब भगवान कृष्ण ने उन्हें कार्तिक मास की चतुर्थी को व्रत करने को कहा था। तब द्रौपदी ने  श्रद्धा के साथ इस व्रत को किया, और इसके बाद पांडवों के सभी कष्ट दूर हो गए. 

इसीलिए होती है चंद्रमा की पूजा

करवा चौथ के व्रत के दिन व्रती चंद्र देव की पूजा करने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं. लेकिन आखिर चंद्रमा की पूजा क्यों की जाती है. दरअसल, चंद्रमा को आयु वृद्धि का कारक माना जाता है. यानि चंद्रमा की पूजा से दीर्घायु होने का वरदान प्राप्त होता है. इसीलिए करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियां चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्राद्ध का मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? तर्पण, दान और पिंडदान के नियम समझें
आज दोपहर 3:37 बजे तक श्राद्ध का समय… अगर मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? जानें पितरों के लिए क्या है सही तरीका
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 10 अक्टूबर: सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या, नोट करें प्रमुख समय
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget