एक्सप्लोरर

Diwali 2021: जानें आज मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा का सही मुहूर्त, पूजा के बाद लगाएं केसरभात का भोग

Diwali 2021 Bhog: कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. आज देशभर में दिवाली पर्व मनाया जा रहा है. पांच दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है.

Diwali 2021 Bhog: कार्तिक मास की अमावस्या (Kartik Amavasya) के दिन दिवाली (Diwali 2021) का त्योहार मनाया जाता है. आज 4 नवंबर गुरुवार के दिन देशभर में दिवाली पर्व मनाया जा रहा है. पांच दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है. भाई दूज (Bhai Dooj 2021) के दिन समापन होता है. रमायण के अनुसार दिवाली के दिन भगवान श्री राम, सीता मां और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल का वनवास काटकर वापस लौटे थे. इस खुशी में अयोध्यावासियों ने श्री राम के लौटने की खुशी में दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं. इसी खुशी में हर साल देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. 

वहीं, दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रगट हुई थीं. इसलिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है. इस दिन श्री गणेश और मां लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है. दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करना शुभ फलदायी होता है. आइए जानते हैं आज शाम को पूजा के मुहूर्त का शुभ योग क्या है. साथ ही मां लक्ष्मी को पूजन के बाद किस चीज का भोग लगाना चाहिए. 

दिवाली 2021 की  तिथि (Diwali Tithi 2021) 

अमावस्या तिथि आरम्भ : 04 नवंबर प्रातः  06: 03 मिनट से शुरू होकर
अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवम्बर प्रातः 02 :44 मिनट पर समापन होगा. 

मां लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2021 (Lakshmi Pujan Muhurat 2021)

4 नवंबर, 2021 शाम- 06: 09 मिनट से रात 08: 20 मिनट तक 

पूजन अवधि : 01 घंटे 55 मिनट

दिवाली पूजन विधि  (Diwali Pujan Vidhi)

दिवाली के दिन पूजा का संकल्प लें. उसके बाद श्री गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ धन कुबेर का भी विधि विधान से पूजन करें. पूजा स्थान पर एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे रखें. पूजा के उपरांत श्रीयंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में स्थापित करे. देवी सूक्तम का पाठ अवश्य करें. 

मां लक्ष्मी को लगाएं भोग (Maa Lakshmi Bhog)

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में सिंघाड़ा,अनार, श्रीफल आदि अर्पित करें. इस दौरान पूजा में सीताफल भी रखा जाता है. इसके अलावा ईख आदि भी रख सकते हैं. वहीं, मिठाई में मां लक्ष्मी को केसरभात, केसर डली चावल की खीर, हलवा आदि का भोग लगा सकते हैं. 

Diwali 2021: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का ये है सरल उपाय, रोटी के इन उपायों से होगी धन प्राप्ति

Diwali 2021 Vastu Tips: दिवाली पर घर सजाते समय रखें इन वास्तु टिप्स का ध्यान, नहीं होगी कभी धन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget