एक्सप्लोरर

Diwali 2021: दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश खरीदते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर आएगी सुख-समृद्धि

Lakshmi-Ganesh Idol Buiyng Tips: देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है. इस बार दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी

Diwali 2021 Buying Lakshmi-Ganesh Idol: देशभर में दिवाली (Diwali 2021) का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. कार्तिक मास की अमावस्या (Kartik Mass Amavasya) के दिन दिवाली मनाई जाती है. इस बार दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार (Diwali 2021 4th November) के दिन मनाई जाएगी. इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए घर के आंगन में और मुख्य गेट पर रंगोली बनाई जाती है. घर को लाइटों से सजाया जाता है. इतना ही नहीं, दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति पूजा (Lakshmi Ganesh Puja) में रखी जाती है. लोग कई दिन पहले से ही दिवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं. 

बता दें कि दिवाली के त्योहार के शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन से हो जाती है. धनतेरस के दिन घरों में 13 दीपक जलाने का विधान है. इस बार धनतेरस 2 नवंबर (Dhanteras 2 november) को मनाई जाएगी. अगर आप भी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने (If Buying Lakshmi Ganesh) की सोच रहे हैं, तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. ऐसा करने से हमारा पूजन सफल होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. 

आइए जानते हैं कि भगवान गणेश-लक्ष्मी की कैसी मूर्ति इस बार घर लाएं

1-मान्यता है कि अगर दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश खरीदने की सोच रहे  हैं, तो धनतेरस के दिन ही खरीदना शुभ होता है. 
इसके साथ ही ध्यान रखें कि दोनों की अलग-अलग मूर्ति खरीदें न कि संयुक्त मूर्ति.

2- कहते हैं कि दिवाली के दिन गणेश- लक्ष्मी जी की बैठी हुई मुद्रा की मूर्ति का ही पूजन करें. खड़ी मुद्रा की मूर्तियां उग्र स्वभाव की विनाशक मानी जाती हैं. इसलिए पूजा के समय बैठी मूर्ति का इस्तेमाल करें. 

3- दिवाली पूजन के लिए मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि खंडित मूर्ति पूजा में रखना अशुभ माना जाता है. इसलिए मूर्ति कहीं से खंड़ित या टूटी हुई न हो. ऐसी मूर्ति को पूजा में नहीं रखना चाहिए. 

4- वहीं, अगर गणेश जी की प्रतिमा खरीद रहे हैं, तो ध्यान दें कि उनकी सूंड बाईं तरफ मुड़ी हो और उनका वाहन चूहा मूर्ति में जरूर बना हुआ हो.

5- कहते हैं कि गणेश जी जिस मूर्ति में हाथ में मोदक लिए हुए उसी मूर्ति को पूजन में रखें. ऐसी मीर्ति का पूजन सुख और समृद्धिदायक माना जाता है.

6- वहीं, लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि लक्ष्मी जी के हाथ से धन की वर्षा हो रही हो. हाथ से सिक्के गिर रहे हो. लक्ष्मी जी की ऐसी मूर्ति को धन लक्ष्मी कहा जाता है. मान्यता है कि दिवाली पर धन लक्ष्मी का पूजन घर में धन-धान्य और समृद्धि लाता है.

7- साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी उल्लू के बजाय, हाथी या कमल के आसन पर विराजमान हों. लक्ष्मी जी की ऐसी मूर्ति का पूजन लाभदायक होता है. 

8- दिवाली पर मिट्टी की बनी मूर्ति का पूजन करना सबसे शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस दिन अष्टधातु, पीतल या चांदी की मूर्ति का भी पूजन किया जा सकता है. लेकिन प्लास्टर ऑफ पेरिस या प्लास्टिक की मूर्ति का पूजन भूलकर भी न करें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. 

Diwali 2021: दो दिन बाद से शुरू होगी दिवाली, जानिए पांच दिन कौन-कौन से हैं त्योहार

Diwali 2021: 4 नवंबर को है 'दिवाली' का पर्व, इस दिन लक्ष्मी पूजन का जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Astrology: कड़ा धारण करने से पहले जरूर जानें ये नियम, वरना नहीं मिलेगा पूरा लाभ!
कड़ा धारण करने से पहले जरूर जानें ये नियम, वरना नहीं मिलेगा पूरा लाभ!
Aaj Ka Panchang 8 June 2026: अधिकमास की कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा का मुहूर्त, योग राशिफल और पूरा पंचांग
अधिकमास की कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा का मुहूर्त, योग राशिफल और पूरा पंचांग
Sawan 2026: भगवान शिव को चढ़ाया हुआ बेलपत्र दोबारा चढ़ा सकते हैं?
भगवान शिव को चढ़ाया हुआ बेलपत्र दोबारा चढ़ा सकते हैं?
Rashifal 8 June 2026: काल भैरव की कृपा से 4 राशियों को विरोधी नहीं करेंगे परेशान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
काल भैरव की कृपा से 4 राशियों को विरोधी नहीं करेंगे परेशान, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
Israel Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget