एक्सप्लोरर

Hindu Nav Varsh 2024: वैदिक और विक्रम संवत के नववर्ष में क्या अंतर है, जानिए हिंदू नववर्ष के धार्मिक और ऐतिहासिक तथ्य

Hindu Nav Varsh 2024: मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत की शुरुआत हो चुकी है. आइये शास्त्रों के अनुसार जानते हैं इस तिथि का महत्व और धार्मिक व ऐतिहासिक तथ्य.

Hindu Nav Varsh 2024: पश्चिम देशों में ग्रेगरियन कैलेंडर के अनुसार नववर्ष एक जनवरी को पड़ता है. ऐसे में यह नया वर्ष केवल डेट का बदलना मात्र ही है. लेकिन हिंदू संस्कृति मे वर्ष बदलने को नए संवत का प्रारंभ माना जाता है और इसके पीछे धार्मिक अथवा ऐतिहासिक कारण भी हैं.

जैसे आज की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है, जिसे संवत्सर प्रतिपदा भी कहते हैं. ब्रह्म पुराण मे लिखा है कि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि कि रचना की थी. ब्रह्म पुराण का श्लोक है:–

"चैत्रे मासि जगत् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमेऽहनि।"

इसी दिन ब्रह्माजी ने सब देवताओं को उनके हिस्से का कार्य आबंटित (बांटना) किया था. उस दिन से पृथ्वी के सब कार्य सूचारू रूप से चलने लगे. ऐसा ही उल्लेख अन्य ग्रंथों में भी मिलता है (अथर्व वेद के तीसरे अध्याय के दसवें सूक्त में).

इस दिन का मात्र इतना ही महत्व नहीं हैं, बल्कि भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्यवतार भी लिया था. इसका उल्लेख स्मृति कौस्तुभ मे मिलता है कि भगवान ने रेवती नक्षत्र मे जन्म लिया.

कृते च प्रभवे चैत्रे, प्रतिपच्छुक्लपक्षगा।
रेवत्यां योर्गाविष्कम्भे दिवा द्वादश नादिकः॥
मत्स्यरूपः कुमार्या च अवतीर्णो हरिः स्वयम् ।

और इसी दिन राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत के नाम से नव वर्ष के प्रथम दिन के रूप मे स्थापित किया था. इसी विक्रम संवत के दो हज़ार साल पूरे हुए कुछ वर्ष पहले. इसी दिन सतयुग का प्रारम्भ भी माना गया है. हिंदू नववर्ष और अंग्रेज़ी नववर्ष में बहुत अंतर है. हिंदू नववर्ष का इतिहास और धर्म ही हमारी संस्कृति का परिचायक है. इसलिए यह शुभ दिन हमारे लिए धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है. और यह चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन भी है.

वैदिक और विक्रम संवत के नववर्ष में अंतर

लेकिन वैदिक और विक्रम संवत के नव वर्ष में थोड़ा अंतर है. वैदिक नववर्ष चैत्र "शुक्ल प्रतिपदा" से शुरू नहीं होता है,  वैदिक नव वर्ष दिसंबर के आसपास ठंड में माघ मास में शुरू होता है. "चैत्र मास में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना थी" इस वचन को रखते हैं किन्तु इसमें कहीं नववर्ष के आरम्भ होने की बात नहीं है. नववर्ष के प्रारम्भ होने में निम्न वचन उपलब्ध हैं जिनमें माघ मास को ही प्रथम दिवस माना गया है:-

वर्षाणामपि पञ्चानामाद्यः संवत्सरः स्मृतः ।
ऋतूनां शिशिरश्चापि मासानां माघ एव च।।
पक्षाणां शुक्लपक्षश्च तिथीनां प्रतिपत् तथा।
अहोरात्र विभागानामहश्च चापि प्रकीर्तितम् ।। (ब्रह्माण्डपुराण पूर्वभाग 24.141)

यह लिङ्ग पुराण 1.61.52 में भी वर्णित है. वैदिक और विक्रम संवत के नव वर्ष भिन्न हैं. हालांकि अधिकतर पारंपरिक आचार्य विक्रम संवत के अनुसार ही चलते हैं. आप भी धूम–धाम से अपना नव वर्ष मनाएं.

व्रत उत्सव चंद्रिका अनुसार, इस दिन प्रातः उठकर नहा धोकर एक वेदी का निर्माण करें. उसपर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर हल्दी या केसर से अष्टदल कमल बनाएं. उसपर मूर्ति स्थापित करके धूप दीप नैवेद्य से संकल्पित होकर पूजन करें. ब्रह्मा का आवाहन करके मंगल कामना करें.

भगवंस्त्वत्प्रसादेन, वर्ष क्षेममिहास्तु मे । संवत्सरोपसर्गा मे विलयं यान्त्वशेषतः॥

घर को वंदनवार और पताकों से सजा लें. स्वयं एक समय ही खाएं. अल्बता उस दिन प्रातः मे नीम कि पतें अवश्य चबाएं. क्योंकि ग्रीष्म का आगमन हो रहा है. रक्त विकार से बचने का यह सरल उपाय है.

ये भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh 2024: शुभ राजयोगों में हुई हिंदू नववर्ष की शुरुआत, पूरे साल रहेगा शनि-मंगल का प्रभाव

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
Aaj Ka Panchang 20 July 2026: आज सोमवार का पूरा पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल
आज सोमवार का पूरा पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल
Meen Saptahik Rashifal 20-26 July 2026: विरोधी करेंगे समझौते की पहल, आपका एक फैसला बदल सकता है किस्मत, मीन का सप्ताहिक राशिफल
विरोधी करेंगे समझौते की पहल, आपका एक फैसला बदल सकता है किस्मत, मीन का सप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026: कुंभ वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, प्रमोशन पर बन सकती है बात, देखें साप्ताहिक राशिफल
कुंभ वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, प्रमोशन पर बन सकती है बात, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget