एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए है सबसे शुभ, जानें कौन से मुहूर्त में कर सकते हैं Shopping

Dhanteras 2021: धनतेरस से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है. इस दिन से 5 दिवसीय त्योहार दिवाली पर्व शुरू हो जाते हैं. इस दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे.

Dhanteras 2021 Shopping Yog: धनतेरस (Dhanteras) से ही दिवाली (Diwali) की शुरुआत हो जाती है. कहते हैं कि इस दिन से 5 दिवसीय त्योहार दिवाली पर्व (Diwali Festival) शुरू हो जाते हैं. इस दिन भगवान धनवंतरी (Bhagwan Dhanvantri) प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन धनवंतरी भगवान की पूजा (Bhagwan Dhanvantri Puja) की जाती है. धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान धनवंतरी इस दिन समुद्र मंथन (Samundra Manthan) के दौरान हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे. कार्तिक मास (Kartik Month) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Triyodashi) के दिन धनतेरस मनाई जाती है. इसे धन त्रयोदश (Dhan Triyodash) भी कहा जाता है. इस बार 2 नवंबर, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन शॉपिंग (Danteras Shopping) का भी विशेष महत्व है. कहते हैं कि इस दिन चांदी, सोना, बर्तन और वाहन आदि की खरीददारी शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें कई गुना वृद्धि होती है. और अगर यही शॉपिंग शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Shubh Muhurat) के अनुसार की जाए तो ये ज्यादा लाभदायी होती है. 

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दो खास योग बन रहे हैं, अगर इन खास योग के अनुसार धनतेरस के शुभ दिन शॉपिंग की जाए, तो बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं इन दो शुभ योग (Dhanteras Shubh Yog) के बारे में . 


धनतेरस 2021 पर बन रहे हैं ये दो योग (Dhanteras Tripushkar Yog)

धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है.  इतना ही नहीं इस दिन लोग सोना, चांदी आदि की खरीददारी भी करते हैं. इस बार धनतेरस के दिन धनतेरस त्रिपुष्कर योग बन रहा है. कहा जा रहा है कि इस योग में खरीदारी करने वालों का भाग्योदय होता है. इसलिए धनतेरस के दिन इस योग में ही शॉपिंग करने को कहा जाता है.  यह शुभ योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनाता है. बता दें कि द्वादशी तिथि 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर सुबह 11:30 तक रहेगी. इसलिए इस योग का लाभ सिर्फ 2 नवंबर को सुबह 11:30 तक ही उठाया जा सकता है. अगर आप भी धनतेरस के दिन शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शुभ योग में ही करें. 


जानें त्रिपुष्कर योग की खासियत

कहते हैं कि त्रिपुष्कर योग में धनतेरस शॉपिंग करना शुभ होता है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस शुभ घड़ी में खरीददारी करने का लाभ तीन गुना बढ़ जाता है. कहते हैं इस योग में अगर आप घर, वाहन या गहने खरीदते हैं तो भविष्य में इसके तीन गुना बढ़ने की संभवाना बढ़ जाती है. इस शुभ मुहूर्त में आप मन पंसद चीजें घर ला सकते हैं. इस दिन अगर आप बर्तन खरीदते हैं तो कुछ खाली लाने की जगह कुछ भरकर रखना शुभ होता है. 

Dhanteras 2021: इस बार धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें, नहीं होगी कभी पैसों की दिक्कत

Dhanteras 2021.धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, झाड़ू की खरीदारी से भी दूर कर सकते हैं घर की दरिद्रता, सदा रहेगा लक्ष्मीजी का वास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Tula Rashifal 30 October 2026: बिजनेस में दिखेगा कूटनीति का दम, ऑफिस में AI टूल्स से चमकेगा काम!
Aaj Ka Tula Rashifal 30 October 2026: बिजनेस में दिखेगा कूटनीति का दम, ऑफिस में AI टूल्स से चमकेगा काम!
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget