एक्सप्लोरर

Dev Diwali 2021: देव दिवाली आज, जानिए कैसे करें देवों के लिए दीपदान 

Dev Diwali 2021: आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दिवाली भी है. मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी पर देवताओं का आगमन होता है, जिनके स्वागत के लिए धरती पर दीप जलाए जाते हैं. आइए जानते हैं महत्व और पौराणिक कथा.

Dev Diwali 2021: आज देव दीपावली के दिन को त्रिपुरारि पूर्णिमा या त्रिपुरोत्सव भी कहा जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने देवताओं की प्रार्थना सुनकर त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था. तब से इस उत्सव को देव दीपावली या देव दिवाली भी कहा जाता है. यह पर्व दिवाली के 14 दिन बाद मनाया जाता है. इस दिन स्नान, दान और ध्यान का बहुत महत्व है. इस दिन को उत्तर प्रदेश में बड़े उल्लास से मनाया जाता है. गंगा नदी और काशी के विभिन्न तटों पर मिट्टी के अनगिनत दीपों को जला कर प्रवाहित किया जाता है. 

संवरती है सेहत, बढ़ती है आयु
शास्त्रों के मुताबिक इस दिन देवताओं का पृथ्वी पर आगमन होता है और स्वागत में धरती पर दीप जलाए जाते हैं. शाम को शिव मंदिर में भी दीए जलाकर प्रार्थना की जाती है. चौराहे, पीपल, तुलसी पेड़ के नीचे भी दीये जलाने से भाग्य में बढ़ोतरी होती है. देव दिवाली के दिन नदी, तालाब या घाटों पर देवताओं के लिए दीपदान करने से व्यक्ति को ज्ञान-धन मिलता है. स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आयु भी बढ़ती है. चूंकि कार्तिक मास को ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि ने महापुनीत पर्व प्रमाणित किया है, लिहाजा इस महीने में उपासना, स्नान, दान, यज्ञ आदि करने से हमेशा शुभ लाभ होता है.

देव दिवाली शुभ मुहूर्त 
पूर्णिमा तिथि आरंभ 18 नवंबर, गुरुवार दोपहर 12 बजे से 
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर, शुक्रवार दोपहर 02 बजकर 26 मिनट पर

पूजा विधि
किसी भी शिव मंदिर में विधिवत षोडशोपचार पूजन करें. गौघृत दीप जलाएं.  चंदन धूप कर अबीर चढ़ाएं. खीर-पूड़ी और गुलाब के फूल चढ़ाएं. चंदन से शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं और बर्फी भोग लगाएं. इसके बाद 'ऊं देवदेवाय नम' मंत्र का जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें
'चंद्र ग्रहण' से 'सूर्य ग्रहण' तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन लक्ष्मीजी की कृपा पाने का विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukracharya Story: देवगुरु से भी महान थे ये गुरु, फिर विष्णु से क्यों हुई दुश्मनी? जानें कलियुग के 3 सबक
देवगुरु से भी महान थे ये गुरु, फिर विष्णु से क्यों हुई दुश्मनी? जानें कलियुग के 3 सबक
Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी पर कैसे बनती है चांदी की स्याहू माला? जानें पूजा सामग्री, आरती और व्रत के जरूरी नियम
अहोई अष्टमी पर कैसे बनती है चांदी की स्याहू माला? जानें पूजा सामग्री, आरती और व्रत के जरूरी नियम
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: पंचमी शाम 7:24 तक, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: अभिजीत मुहूर्त के बीच रहेगा राहुकाल, जानें शुक्रवार के शुभ समय
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget