एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार 20 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 March 2025: आज 20 मार्च 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 20 मार्च 2025, गुरुवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा. आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे. आज आपकी रूचि अध्यात्म में रहेगी. कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा. अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा. आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे.

वृष राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है. आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, इससे आपको काम करने में आसानी होगी. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी. आज किसी मित्र से मुलाकात, आपको खुशी देगी. आज शाम को आप किसी बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी. इस राशि के छात्र अपनी पढाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे.

मिथुन राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी. आपका मिलनसार व्यवहार .... आपको लोगों का प्रिय बना देगा. आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें. इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वे किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे.

कर्क राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे. आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं. आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता प्राप्त होगी. संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा. पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा. अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें. किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी.

सिंह राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा. आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें.

कन्या राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है. आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं. धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है. नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें. कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे. आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है. इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा. नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे.

तुला राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे. आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे. सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें. शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे. आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है.

वृश्चिक राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा. प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है. मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे. आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए.

धनु राशि, आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि न ले. आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए कारगर साबित होगा. संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे. आज किसी काम में आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे. जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा.

मकर राशि, आज का राशिफल
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है. आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं. व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे. आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा. मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी. निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी.

कुंभ राशि,आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगायेंगे. सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी. कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी. किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा. आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है. वाहन चलाते समय सावधानी बरते. इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आएगा.

मीन राशि ,आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है. इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे. पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा. आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें. आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे. दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी. अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि और शुक्रवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
आज एकादशी तिथि और शुक्रवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
August 2026 Vrat Tyohar: अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सूर्य-चंद्र ग्रहण कब ? व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर देखें
अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सूर्य-चंद्र ग्रहण कब ? व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर देखें
Haridwar Kanwar Yatra 2026: दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल
दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget