एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023 Arghya Time: छठ में आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए आपके शहर में संध्या अर्घ्य का समय

Chhath Puja 2023 Sandhya Arghya Time: छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. चार दिवसीय छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य देव और छठी मैया को संध्या या अस्ताचलगामी अर्घ्य दिया जाता है.

Chhath Puja 2023 Sandhya Arghya Time: 'छठ' हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. इस व्रत को संतान की लंबी आयु, पति के स्वस्थ जीवन और घर-परिवार के सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है. चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है. आज रविवार, 19 नवंबर 2023 छठ व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसलिए इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है.

पंचांग के अनुसार, लोकआस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है. इस साल छठ पर्व 17-20 नवंबर 2023 तक है. आज षष्ठी तिथि पर 19 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत संपन्न होगा.

छठ पर्व पर व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है और कठोर नियमों का पालन भी करती है. इसलिए छठ को सबसे कठिन व्रतों में एक माना गया है. वैसे तो छठ देशभर में मनाया जाता है. लेकिन विशेषकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इसकी धूम देखने को मिलती है.

आज छठ व्रत का तीसरा दिन है और संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. छठ पूजा में सही समय पर ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्रत का फल मिलता है. इसलिए आज सूर्य देव को समय पर ही संध्या अर्घ्य दें. आइये जानते हैं आज आपके शहर में क्या है, संध्या अर्घ्य का टाइम.

  • दिल्ली (Delhi): शाम 05 बजकर 27 मिनट
  • मुंबई (Mumbai): शाम 05 बजकर 59 मिनट
  • कोलकाता (Kolkata): शाम 05 बजकर 00 मिनट
  • पटना (Patna): शाम 05 बजे मिनट
  • चंडीगढ़ (Chandigarh): शाम 05 बजकर 25 मिनट
  • कानपुर (Kanpur): शाम 05 बजकर 28 मिनट
  • प्रयागराज (Prayagraj): शाम 05 बजकर 15 मिनट
  • हैदराबाद (Hyderabad): शाम 05 बजकर 40 मिनट
  • भोपाल (Bhopal): शाम 05 बजकर 35 मिनट
  • भागलपुर (Bhagalpur): शाम 04 बजकर 54 मिनट
  • लखनऊ (Lucknow): शाम 04 बजकर 52 मिनट
  • गया (Gaya): शाम 05 बजकर 02 मिनट
  • रांची (Ranchi): शाम 05 बजकर 03 मिनट

सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान

छठ पूजा के दिन व्रती के साथ अन्य लोग भी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. अगर आप छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं तो स्नान जरूर कर लें. साथ ही इस दिन नमक का सेवन न करें. आप सेंधा नमकयुक्त भोजन कर सकते हैं. लेकिन प्याज-लहसुन का सेवन भूलकर भी न करें.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2023 Arghya Time: छठ पर्व पर आपके शहर में कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए संध्या और ऊषा अर्घ्य का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget