एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023 Arghya Time: छठ पर्व पर आपके शहर में कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए संध्या और ऊषा अर्घ्य का समय

Chhath Puja 2023 Sandhya Arghya Time: छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है. जानते हैं आपके शहर में क्या है अर्घ्य देने का समय.

Chhath Puja 2023 Sandhya Arghya Time: लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है और चारों ओर छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है. घर-घर छठी मईया के गीत बज रहे हैं और चूल्हे में ठेकुआ प्रसाद तैयार हो रहा है. चार दिवसीय छठ पर्व की रोनक ऐसी होती है, जिसमें केवल घर-परिवार के लोग ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के लोग भी रम जाते हैं.

बता दें कि छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर से हो चुकी है और 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा संपन्न हो जाएगा. उगते हुए सूर्य को तो अन्य दिनों में भी अर्घ्य दिया जाता है, लेकिन छठ एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य देने की परंपरा है.

यह इस बात का संदेश देता है कि, अस्त के बाद उदय जरूर होता है. वहीं इसके पीछे एक मान्यता यह भी है, जिसके अनुसार सूर्य जब अस्त होते हैं तो वह अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा (सूर्य की अंतिम किरण) के साथ रहते हैं, जिन्हें अर्घ्य देने से मनोवांछित फल मिलता है. कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जोकि इस साल 19 नवंबर 2023 को है.

वहीं 20 नवंबर 2023 को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसे ऊषा अर्घ्य या उदीयमान सूर्य अर्घ्य कहा जाता है. इस तरह इन दोनों दिनों में अर्घ्य देने के बाद ही छठ व्रत संपन्न होता है. लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य समय पर दें. इसलिए यह जान लीजिए कि आपके शहर में छठ पूजा के लिए संध्या और ऊषा अर्घ्य का क्या समय है. आइये जानते हैं 19 और 20 नवंबर 2023 को सूर्यास्त और सूर्योदय का समय.

छठ पूजा 2023 (Chhath Puja 2023)
 शहर  19  नवंबर - सूर्यास्त 20 नवंबर - सूर्योदय
दिल्ली शाम 05 बजकर 26 मिनट सुबह 06 बजकर 47 मनिट
मुंबई शाम 05 बजकर 59 मिनट सुबह 06 बजकर 48 मिनट
पटना शाम 05 बजकर 59 मिनट सुबह 06 बजकर 01 मिनट
भागलपुर शाम 05 बजकर 52 मिनट सुबह 06 बजकर 02 मिनट
वाराणसी शाम 05 बजकर 08 मिनट सुबह 06 बजकर 18 मिनट
धनबाद शाम 04 बजकर 57 मिनट सुबह 06 बजकर 01 मिनट
कोलकाता शाम 04 बजकर 51 मिनट सुबह 05 बजकर 52 मिनट


Chhath Puja 2023 Arghya Time: छठ पर्व पर आपके शहर में कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए संध्या और ऊषा अर्घ्य का समय

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: महापर्व छठ शुरू, छठ पूजा में जरूर सुनें राजा प्रियव्रत से जुड़ी यह कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget