एक्सप्लोरर

Chanakya Niti : दुश्मन को मात देना है तो न भूलें चाणक्य की ये जरूरी बातें 

कहा जाता है कि कभी किसी से शत्रुता नहीं रखनी चाहिए, लेकिन हमेशा ऐसा हो सके, यह संभव नहीं. ऐसे में आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों का पालन कर आप हमेशा शत्रु की चाल को नाकाम कर सकेंगे.

Chanakya Niti :  अगर आप लगातार सफल हो रहे हैं तो आपके शत्रु भी हर हाल में होंगे. इसलिए इनसे डरें नहीं बल्कि प्रेरक मानें और सही रणनीति बनाकर इनसे निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें. माना जाता है कि सफलता मिलने पर व्यक्ति के दुश्मन भी खड़े हो जाते हैं, चाहे वो प्रतिस्पर्धी हों या सामाजिक, हर जगह आपको चौकन्ना रहना होता है. कई बार लोग आपको असफल करने के लिए आपका अहित करने की कोशिश कर सकते हैं. मगर चाणक्य के मुताबिक ऐसे लोगों से कभी भी घबराना ठीक नहीं. ऐसा कर हम खुद हार स्वीकार कर बैठते हैं. इसके उलट हमें इन्हें प्रेरक मानते हुए खुद को सजग बनाए रखते हुए पलटवार से अधिक खुद का बचाव करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा. आचार्य चाणक्य की बताई गई कुछ बातों को आत्मसात और पालन कर कर जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किल को हराया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीके.

सफल हैं तो आपका शत्रु कमजोर नहीं हो सकता
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की सफलता के बाद उसके स्तर के कई लोग उसे पछाड़ने के लिए उठ खड़े होते हैं, वो लोग न सिर्फ उनके समकक्ष होते हैं, बल्कि कई मायनों में वह अधिक मजबूत हो सकते हैं. इसलिए कभी भी उन्हें कमजोर मानने की भूल न करें. अक्सर लोग सफलता के घमंड में आकर शत्रु या प्रतिद्वंद्वी को काफी कमजोर मान बैठते हैं. ऐसी गलती भारी नुकसान करवा सकती है, क्योंकि जो आपके साथ प्रतिस्पर्धा में उतरा है, वो निश्चित रूप से आपके जैसी की क्षमता और ताकत रखता होगा. इसलिए खुद को ऐसे शत्रुओं से निपटने और आगे बढ़ने के लिए तैयारी तेज करते रहें. मगर प्रतिक्रिया कब देनी है, इसके लिए सही समय का इंतजार करें.

झल्लाहट, संक्रोच और क्रोध घातक
आचार्य चाणक्य मानते हैं कि कठिन परिस्थितियों से लड़ने के लिए हमेशा आपको मानसिक मजबूती रखनी होगी. ऐसा नहीं कर पाने पर गुस्सा, झल्लाहट या किसी कारणवश संकोच आपको बुद्धिमानी और विवेक को क्षीण बना देता है, जिसका असर अनजाने ही सही, आपके कामकाज या जीवन पर पड़ता है. क्रोध की स्थिति में निश्चित रूप से गलती हो सकती है या आपका प्रतिद्वंद्वी आपको उकसाकर नुकसान करवा सकता हैं. ऐसे में खुद को हर परिस्थिति में शांत बनाए रखें.

हौसले को हमेशा बढ़ाएं, ताकत को पहचानें
आचार्य के मुताबिक सफलता के लिए बड़े लक्ष्य का चुनाव जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक उसे हासिल के लिए हौसले को बनाए रखना है. बड़े लक्ष्य के लिए तैयारी में कमी आपका समय बर्बाद करने के साथ मानसिक और शारीरिक अक्षमता बढ़ा सकती है. इसलिए हौसला बनाए रखें और अपनी ताकत को पहचानते हुए धैर्य के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने से सफलता एक दिन निश्चित तौर पर मिलेगी.

इन्हें पढ़ें
Sawan Month: लड़कियां भूलकर भी स्पर्श न करें शिवलिंग, यहां पढ़ें कारण


Nag Panchami: इस बार नाग पंचमी पर 108 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget