एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगी नकारात्मकता, आएगी सुख-समृद्धि!

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है. चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घटस्थापना से पहले 5 चीजें घर में लाए.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर देवी दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ पारंपरिक उपायों का पालन करना बेहद फलदायी माना जाता है.

ज्योतिष के मुताबिक, नवरात्रि 2026 के प्रारंभ से पहले कुछ वस्तुओं को घर में लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है. 

नवरात्रि का त्योहार केवल उपवास और संयम तक ही सीमित नहीं है, यह घर की ऊर्जा को शुद्ध करने का भी समय है. ऐसा माना जाता है कि, घटस्थापना से पहले कुछ पवित्र वस्तुओं को घर में लाने से वास्तु दोष दूर होने के साथ आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. 

चैत्र नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है. यदि सिक्के पर देवी लक्ष्मी या भगवान गणेश की छवि अंकित हो यह और भी शुभ होता है. नवरात्रि के दौरान पूजा के लिए इसे अपनी तिजोरी में रखें और बाद में भी इसे अपनी मनी लॉकर में रखें. इससे पूरे साल धन की निरंतर प्राप्ति सुनिश्चित होती है. 

कमल का फूल या फोटो

देवी दुर्गा और मां लक्ष्मी दोनों को कमल के फूल प्रिय हैं. नवरात्रि के दौरान घर में कमल का फूल लाना या कमल पर बैठी देवी लक्ष्मी की तस्वीर रखना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इससे परिवार में शांति और प्रेम का संतार होता है. 

सोलह अलंकरण

शक्ति की पूजा के इस त्योहार में देवी दुर्गा को सोलह आभूषण अर्पित करना बेहद जरूरी है. बाजार से लाल चुनरी, चुड़ियां, बिंदी और अन्य आभूषण लाकर घर के मंदिर में स्थापित करें. नवरात्रि के दौरान देवी को ये आभूषण अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है. 

पीतल या तांबे का कलश

घटस्थापना के लिए नया कलश लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. मिट्टी के कलश के स्थान पर पीतल या तांबे का नया कलश लाना पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

मोर का पंख

देवी सरस्वती और भगवान कृष्ण को मोर का पंख प्रिय होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम करता है. नवरात्रि से पहले तीन मोर पंख लाकर उन्हें मंदिर या घर के मुख्य द्वार के नजदीक रखने से वास्तु दोष का निवारण होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget