एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन झंडेवालान देवी मंदिर में भक्तों की भीड़, जानें कैसे करें माता शैलपुत्री की पूजा

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है.आज नवरात्रि का पहला दिन है, जिसमें मां शैलपुत्री की पूजा होती है. नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान देवी मंदिर में भक्तों की लंबी भीड़ रही.

Chaitra Navratri 2025 day 1: दिल्ली के करोल बाग के पास स्थित झंडेवालान देवी मंदिर भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. यह मंदिर न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है. खासतौर पर नवरात्रि के दौरान यहां का नजारा बेहद भव्य और भक्तिमय होता है. माता के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु यहां एकत्रित होते हैं, जिनमें से कई दूर-दराज के क्षेत्रों और विदेशों से भी आते हैं.
 
मंदिर का ऐतिहासिक महत्व
झंडेवालान मंदिर का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है. ऐसा कहा जाता है कि एक व्यापारी, बद्री दास को सपने में देवी मां के दर्शन हुए थे और उन्होंने यहां खुदाई करवाई, जिससे देवी की मूर्ति प्राप्त हुई. इसके बाद इस स्थान पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया, जो आज भी भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बना हुआ है.

नवरात्रि में विशेष आयोजन
नवरात्रि के दौरान मंदिर में भव्य सजावट की गई है. माता के दरबार को फूलों, रंगीन रोशनी और पारंपरिक सजावट से सुशोभित किया जाता है. टोकरी में रंग बिरंगे फूल सजे हैं, मां के दरबार की सजावट मन मोह लेने वाली है.

झंडेवाला मंदिर के पुजारी विनोद प्रसाद एबीपी न्यूज से बातचीत में बताते हैं कि नवरात्र के पहले दिन कलश का पूजन, चैत्र मां का पूजन, गंगाजल से स्नान किया जाता है.

नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है, जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं और 06 अप्रैल को खत्म होंगे. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है, जिसमें कलश पूजन, मंत्रोच्चार और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है. हर दिन अलग-अलग देवी स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिससे भक्तों को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है.

मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही देखने को रही हैं, कई भक्त सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े हैं जिन्हें करीब दो घंटे के लंबे इंतेज़ार के बाद माता के दर्शन होते हैं.  मंदिर परिसर से बाहर तक करीब एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है. हालांकि, प्रशासन की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. श्रद्धालु लगभग 30-40 सेकंड तक माता के दर्शन कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें आगे बढ़ना होता है. लेकिन इस थोड़े से समय में भी भक्तों को देवी की उपस्थिति का गहरा अनुभव होता है.
 
भक्तों की भावनाएं
झंडेवालान मंदिर में आने वाले भक्त अपनी-अपनी मनोकामनाओं को लेकर यहां पहुंचते हैं. कई भक्तों का मानना है कि माता उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं. एक पिता ने अपने दुबई में मौजूद बेटे को वीडियो कॉल के जरिए माता के दर्शन करवाए और कहा कि नवरात्रि का यह शुभ अवसर हिंदू समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. एक अन्य भक्त ने बताया, "माता के दरबार की भव्यता देखकर मन खुश हो गया. यहां की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है, जिससे दर्शन आसानी से हो रहे हैं. हर बार जो भी मांगा है, माता ने दिया है. बस यही प्रार्थना है कि माता सबकी झोली खुशियों से भर दें."
 
मंदिर तक कैसे पहुंचे?
मंदिर दिल्ली के मध्य में बना हुआ है इसलिए यहां पहुंचना काफी आसान है. श्रद्धालु दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के झंडेवालान स्टेशन से उतरकर पैदल या ऑटो से मंदिर तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा बस और अपनी गाड़ी से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

नवरात्रि में भक्तों के लिए संदेश
झंडेवालान देवी मंदिर सिर्फ पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि यह स्थान श्रद्धा, विश्वास और शक्ति का प्रतीक है. नवरात्रि के दौरान माता की कृपा प्राप्त करने का यह विशेष अवसर होता है, जब हर भक्त उनके चरणों में अपने जीवन की खुशहाली की प्रार्थना करता है.

जो भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं, वे यहां से आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा लेकर जाते हैं. यही कारण है कि झंडेवालान देवी मंदिर सदियों से आस्था का केंद्र बना हुआ है और भविष्य में भी बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh: संवत्सर 2082 के राजा-मंत्री होंगे सूर्य, प्राकृतिक घटनाओं और राजनीति पर पड़े व्यापक प्रभाव
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: Kalki फिल्म क्यों बनी हॉट टॉपिक
Saas Bahu aur Saazish: Big Boss का आज होगा ग्रैंड फिनाले
Aviation में Adani का सबसे बड़ा कदम! क्या India बन रहा है Global Aviation Hub?
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटने पर आ गया Palash Muchhal का पहला बयान
RBI ने Zero-Balance Bank को दी बड़ी सुविधा! BSBD Account अब बनेगा Full-Feature Savings Account

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Low Calorie Snacks: मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
Embed widget