एक्सप्लोरर

Hindu Nav Varsh: संवत्सर 2082 के राजा-मंत्री होंगे सूर्य, प्राकृतिक घटनाओं और राजनीति पर पड़ेगा व्यापक प्रभाव

Vikram Samvat 2082: संवत्सर 2082: ‘सिद्धार्थी’ नामक संवत्सर का प्रभाव. संवत्सर 2082 (शाके 1947) ‘सिद्धार्थी’ नामक रहेगा.

Vikram Samvat 2082: इस संवत्सर में राजा सूर्य देव होंगे और मंत्री पद पर भी सूर्य देव ही आसीन रहेंगे. इसका प्रभाव प्राकृतिक घटनाओं, कृषि, समाज और राजनीति पर व्यापक रूप से देखा जाएगा. 

संवत्सर 2082 का फल:- आचार्य पवन पाठक (प्रधान संपादक, श्री बुद्धिबल्लभ पंचांग) बताते हैं कि,  इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है, जिससे कृषि क्षेत्र प्रभावित होगा और धान्य एवं फलों का उत्पादन कम रहेगा. गायों में दूध उत्पादन में कमी देखी जा सकती है. अग्नि भय, चोरों का आतंक, जनहानि और राज्यों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य समस्याओं में विशेष रूप से हृदय एवं नेत्र संबंधी रोगों की वृद्धि होगी. राजकीय सेवाओं, व्यापार और नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह संवत्सर अत्यधिक लाभकारी रहेगा. व्यापार में नए आयाम स्थापित होंगे और आय में वृद्धि होगी. लेकिन नए कार्यों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा.


Hindu Nav Varsh: संवत्सर 2082 के राजा-मंत्री होंगे सूर्य, प्राकृतिक घटनाओं और राजनीति पर पड़ेगा व्यापक प्रभाव

ग्रहों का पदभार एवं प्रभाव 

  • सस्येश एवं नीरसेश– बुध देव रहेंगे, जिससे वाणिज्य और व्यापार में सकारात्मक प्रभाव रहेगा. 
  • मेघेश – सूर्य देव को यह पद प्राप्त हुआ है, जिससे वर्षा में कमी होगी. 
  • दानव गुरु शुक्राचार्य– रसेश का कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी.
  • धनेश– मंगल देव को यह दायित्व प्राप्त हुआ है, जिससे व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में नई संभावनाएं उभरेंगी. 
  • धान्येश– चंद्र देव इस पद को धारण करेंगे, जिसका प्रभाव कृषि उत्पादन पर पड़ेगा. 
  • फलेश एवं दुर्गेश– न्यायाधिपति शनि महाराज इस पद पर रहेंगे, जिससे जनता को संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है. 

शनि का गोचर का गोचर भी संवत्सर से ठीक पहले 29 मार्च 2025 को हुआ. शनि का प्रवेश मीन राशि में हुआ है, जिससे मेष, मीन और कुंभ राशि, इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा. वहीं सिंह और धनु पर शनि की ढैया प्रारंभ हुई.

बृहस्पति का गोचर– 14 मई 2025 

बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. इससे शिक्षा, रोजगार, और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नए अवसर सामने आएंगे. राज्य में नए विकास कार्यों की शुरुआत हो सकती है, किंतु इनके कार्यान्वयन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. 

राहु-केतु का गोचर– 18 मई 2025 

राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेगा. प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें भूस्खलन, बाढ़ और भूकंप जैसी घटनाएं शामिल हो सकती हैं. समाज में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती है. राजनीतिक अस्थिरता, और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की हानि की संभावना है.

राजनीतिक दृष्टिकोण 

2025 में उत्तराखंड के राजनेताओं को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा. मंगल की ऊर्जा बढ़ाने के उपाय करने होंगे, क्योंकि मंगल कमजोर होने पर असफलता और अपमान का सामना करना पड़ सकता है. राजनेताओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आध्यात्मिक उपाय अपनाने चाहिए. 

विशेष उपाय और समाधान 

मंगल की ऊर्जा बढ़ाने के उपाय 

  •   मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें. 
  •   मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान करें.
  •   तांबे के बर्तन में पानी रखें और उसका उपयोग करें.

आध्यात्मिक उपाय

  •  नियमित हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
  •  शनिवार के दिन काले तिल और तेल का दान करें.
  •  यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ का आयोजन करें.

सामूहिक प्रयास

  • प्राकृतिक आपदाओं के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित करें.
  • पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को प्राथमिकता दें.

वाम पाद दोष एवं उपाय

विशाखा, अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को ‘वाम पाद दोष’ रहेगा.

उपाय:  चांदी के पांव का दान करें, रुद्राभिषेक करें. संक्रांति के समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि पर अपेट होगा, जबकि संवत्सर अपेट मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को होगा.

निष्कर्ष: संवत्सर 2082 ‘सिद्धार्थी’ में सूर्य देव का राजा और मंत्री दोनों होना शासन-प्रशासन को सशक्त बनाएगा, लेकिन आम जनता को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. राजकीय सेवाओं और व्यापार के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, किंतु कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में सतर्कता आवश्यक होगी. सही उपायों और आध्यात्मिक साधना से इस संवत्सर के प्रभावों को संतुलित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Ashtami, Navami 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब अभी से नोट कर लें डेट और मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget