एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024 Navami Date: चैत्र नवरात्रि 2024 नवमी कब है ? शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें, यहां जानें

Chaitra Navratri 2024 Navami Date: चैत्र नवरात्रि में नवमी (Navami) की तिथि का विशेष महत्व है. इस वर्ष 2024 में ये कब है? और इस दिन क्या महत्व है, आइए जानते हैं

Chaitra Navratri 2024 Navami Date: चैत्र नवरात्रि के साथ रामजन्म और रामराज्य की स्थापना का इतिहास है, इसलिए इस नवरात्र का महत्त्व सर्वाधिक है. 

नवरात्र मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक. चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना से नवमी तिथि तक 9 दिन देवी के भक्त व्रत, पूजन, पाठ आदि धार्मिक अनुष्ठानों में लीन रहते हैं.

नवरात्रि व्रत का मूल उद्देश्य है इंद्रियों का संयम और आध्यात्मिक शक्ति का संचय. मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर व्रत रखने और देवी पूजन से पूरे नौ दिनों की उपासना करने के समान फल मिलता है. जानें चैत्र नवरात्रि 2024 नवमी कब है, नवरात्रि की नवमी का महत्व, इस दिन क्या करें जानें.

चैत्र नवरात्रि 2024 नवमी कब है ? (Chaitra Navratri 2024 Navami)

इस साल चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी 17 अप्रैल 2024 को है. इस दिन राम नवमी भी मनाई जाएगी. ये नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. इस दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. कन्या पूजन, हवन और समस्त धार्मिक अनुष्ठानों की समाप्ति के बाद इसी दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है.

चैत्र नवरात्रि 2024 नवमी मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Puja muhurat)

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगी.

  • सुबह का मुहूर्त - सुबह 05.53 - सुबह 09.07
  • दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 03.34 - शाम 06.48
  • रात का मुहूर्त - रात 08.11 - रात 10.57
  • राहुकाल - दोपहर 12.21 - दोपहर 01.58
  • व्रत पारण समय - 17 अप्रैल को दोपहर 03.14 के बाद

चैत्र नवरात्रि की नवमी का महत्व (Chaitra Navratri Navami importance)

महानवमी पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से हर कार्य सिद्ध हो जाते हैं. मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए न सिर्फ देवता बल्कि राक्षस, गंधर्व, ऋषि मुनि भी कठोर तपस्या करते हैं.

स्वंय शिव जी ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से 9 सिद्धियों को प्राप्त किया था. मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के आखिरी दिन माता रानी को लाल चुनरी चढ़ाने से सारे दुख, दर्द, दोष दूर हो जाते हैं इस दिन हवन करने से नवरात्रि का पूजन सफल हो जाता है. साथ ही कन्या पूजन से देवी प्रसन्न होती है.

चैत्र नवरात्रि नवमी पर राम जन्मोत्सव

शारदीय और चैत्र नवरात्रि दोनों में ही नवमी तिथि का श्रीराम से गहरा संबंध बताया गया है. शारदीय नवरात्रि की नवमी पर भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्ति की थी. चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर राजा दशरथ के घर पुरुष अवतार लेकर श्रीराम ने जन्म लिया था.

Chaitra Navratri 2024: 8 या 9 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा नवरात्रि का पहला व्रत, जानें कलश स्थापना का भी मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget