एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं ये खास योग, इस विधि से करेंगे मां दुर्गा की पूजा तो मिलेगा दोगुना फल

चैत्र माह के साथ नए साल की शुरुआत हो चुकी है. चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस बार 2 अप्रैल से मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो कि 10 अप्रैल तक चलेंगे.

चैत्र माह के साथ नए साल की शुरुआत हो चुकी है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस बार 2 अप्रैल से मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो कि 10 अप्रैल तक चलेंगे. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दिन विधि विधान के साथ मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस बार 9 दिन की नवरात्रि पड़ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चैत्र नवरात्रि में कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इन शुभ योगों में कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को दोगुने फल की प्राप्ति होती है. 

चैत्र नवरात्रि के शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग को बेहद शुभ माना गया है. इस साल नवरात्रि के 9 दिनों में से 6 दिन यह शुभ योग बन रहा है. नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के अलावा 3, 5, 6, 9 और 10 अप्रैल को भी सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. ऐसा माना जाता है कि ये योग भक्तों के सभी काम बनाने वाला योग माना जाता है. वहीं, इस योग में व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. 

अमृतसिद्धि योग

2 अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्रि के पहले दिन अमृतसिद्धि योग लग रहा है. इस योग में सभी प्रकार के कार्य को शुभ माना जाता है. इस योग को अमृत फल देने वाला माना जाता है. बता दें कि नवरात्रि शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में शुरू हो रहे हैं, जिसके कारण इसे अमृत सिद्धि योग कहा जाता है. 

रवि योग

रवि योग सभी कष्ट दूर करने वाला माना जाता है. माना जाता है कि इस योग में पूजा करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है. नवरात्रि के दिनों में ये योग 4, 6 और 10 अप्रैल को बन रहा है. इन दिनों में मां का चालीसा पाठ करना लाभकारी होता  है. 

रवि पुष्य योग

रवि पुष्य योग रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से लगता है. इस योग को भी काफी शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस योग में ग्रह प्रवेश, ग्रह शांति, शिक्षा, संबंधी मामलों के लिए अच्छा माना जाता है. कोई भी नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय उत्तम है. नवरात्रि में ये योग 10 अप्रैल को बन रहा है. इन दिन नवरात्रि की नवमी तिथि है. इसलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बृहस्पति से है इस धातु का संबंध, पहनते ही चमकने लगता है भाग्य और गुरु होता है मजबूत

आने वाले माह में बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, हाथ लग सकता है गुप्त धन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Live: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
LIVE: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget