एक्सप्लोरर

2025 है शापित? 1941 से कनेक्शन का सच! जानें ज्योतिष और विशेषज्ञों की राय

सोशल मीडिया पर साल 2025 के कैलेंडर को शापित बताया जा रहा है. साल 1941 और 2025 के कैलेंडर सामान होने के क्या मतलब है? क्या सच में भारत समेत दुनिया के लिए ये साल खराब है? जानें.

2025 शापित है! सोशल मीडिया पर इन दिनों ये दावा तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ इनफ्लुएंसर्स कह रहे हैं कि साल 2025 का कैलेंडर बिल्कुल साल 1941 जैसा है, वही तारीखें, वही शुरुआत (1 जनवरी बुधवार) और फिर वही इतिहास दोहराने की चेतावनी! लेकिन क्या वाकई ये एक खतरनाक संयोग है या सिर्फ एक गणितीय भ्रम? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.

1941 जब तारीखें बनीं तबाही की गवाह

1941 इतिहास के पन्नों में सबसे डरावने वर्षों में गिना जाता है. इस साल हुआ-

  • द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे क्रूर चरण
  • जापान का पर्ल हार्बर पर हमला
  • हिटलर का सोवियत संघ पर हमला
  • लाखों लोगों की मौत, भुखमरी और नरसंहार

इस साल की शुरुआत भी 1 जनवरी बुधवार से हुई थी, ठीक वैसे ही जैसे 2025 में हो रही है.

2025: क्या सचमुच दोहराएगा वही इतिहास?

2025 में अब तक कई भयावह घटनाएं सामने आई हैं:-

  • कैलिफोर्निया जंगलों में भीषण आग
  • महाकुंभ भगदड़
  • आरसीबी मैच के दौरान भगदड़
  • पहलगाम आतंकी हमला
  • अहमदाबाद में विमान हादसा
  • ईरान-इज़राइल युद्ध की शुरुआत

इन घटनाओं को देखकर कुछ लोग कहने लगे हैं कि 2025 भी 1941 की तरह ‘शापित’ है. पर क्या यह सिर्फ अफवाह है?

कैलेंडर का मिलना महज एक गणितीय संयोग!

विशेषज्ञों के मुताबिक, 1941 और 2025 के कैलेंडर का एक जैसा होना सिर्फ कैलेंडर गणितीय का हिस्सा है. ग्रेगोरियन कैलेंडर में सप्ताह और लीप ईयर का जो पैटर्न है, उसके अनुसार-

  • हर 6, 11 या 28 साल में दो वर्षों का कैलेंडर एक जैसा हो सकता है.
  • जैसे 1969, 1941 और 2025 में दिन-तारीखों का पैटर्न समान है.

इससे घटनाएं नहीं दोहरतीं, न ही यह किसी त्रासदी का संकेत है.

जानिए विशेषज्ञों का मत, डर नहीं, विवेक जरूरी है

ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इन बातों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास का मानना है कि

  • घटनाएं निर्णयों से बनती हैं, न कि तारीखों से.
  • हर युग की परिस्थितियां अलग होती हैं, तकनीक, कूटनीति, मानवता सब बदल चुके हैं.
  • डर फैलाने के बजाय इतिहास से सबक लेना अधिक जरूरी है.

तो क्या करें?

  • वायरल पोस्ट को शेयर करने से पहले तथ्य जांचें.
  • यदि कोई डर या शंका है, तो विशेषज्ञों से सलाह लें, न कि अफवाहों से दिशा पाएं.
  • हर नया साल एक नई आशा है, उसे ‘शापित’ कहना, एक बड़ी भूल है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget