एक्सप्लोरर

Budh Dosha Upay: कुंडली में अगर मौजूद है बुध दोष, तो जरूर कर लें ये उपाय

Budh Dosha Remedies: हर देवी-देवता को कोई न कोई दिन समर्पित होता है. सोमवार का दिन शिव जी, मंगलवार का दिन हनुमान जी और बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है.

Budh Dosha Remedies: हर देवी-देवता को कोई न कोई दिन समर्पित होता है. सोमवार का दिन शिव जी, मंगलवार का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) और बुधवार का दिन गणेश जी (Ganesh Ji) को समर्पित है. श्री गणेश, श्री कृष्ण और बुध ग्रह के लिए बुधवार का दिन है. कुंडली में बुध दोष (Budh Dosh In Kundali) होने पर बुधवार के दिन उपाय (Wednesday Upay) किए जाते हैं. बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है. मान्यता है कि कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति अपने जीवन में यश, कीर्ति और प्रसिद्धि पाता है. वहीं, दूसरी ओर बुध के कमजोर होने पर सिर दर्द, त्वचा और गर्दन की परेशानियां झेलनी पड़ती है. 

कहते हैं कि बुध देव को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार को बुध ग्रह शांति मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति की जीवन में बुध संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं. साथ ही बुध दोष दूर करने के लिए बुधवार के दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में.

बुधवार के दिन करें ये उपाय (Wednesday Upay)

- बुद्धि और विवेक के देवता बुध को माना जाता है. कहते हैं कि बुध देव की भक्ति करने से व्यक्ति के जीवन में बुद्धि और विवेक का आगमन होता है. इसके साथ ही, अध्यात्म चेतना भी जागृत होती है. 

- ज्योतिषियों का कहना है कि बुध दोष दूर करने के लिए रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने जरूरी हैं. इसके लिए आपको अपने व्यवहार में सुधार करना जरूरी है. 

- बुध दोष प्रबल होने की स्थिति में नाक छिदवाना शुभ माना जाता है. लेकिन इसके लिए एक बार पंडित से जरूर संपर्क करें.  

- गाय को माता का रूप माना जाता है. कहते हैं कि गाय में कई देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए बुधवार के दिन गौ सेवा और उसे हरी घास खिलाना फायदेमंद होता है. इससे बुध दोष दूर होता है. 

- इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि घर की पूर्व दिशा में लाल झंडा लगाने से बुध दोष दूर होता है. ऐसा करने से बुध दोष से छुटकारा मिलता है. 

- कुंडली में मौजूद बुध दोष को दूर करने के लिए रोजाना “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप अवश्य करें. 

बुध शांति ग्रह मंत्र (Budh Shanti Grah Mantra)

प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणांप्रतिमं बुधम्।

सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्॥

इस मंत्र का अर्थ है-आपकी काया निशा जैसी है, आप वर्ण में श्याम है। आपके मुखमंडल से तेज चमकता है। आप सभी गुणों में निपुण हैं। हे बुध देव आपको दंडवत प्रणाम-मेरा भी उद्धार करो।

Kharmas 2021 Date: कब से लगेगा खरमास, इस दौरान नहीं किए जाते मांगलिक कार्य, जानें कारण

Hanuman Ji Jaap: हनुमान जी के ये 12 नामों का जाप है बड़ा चमत्कारी, इस विधि से नामों का जाप करने से होगा भाग्योदय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget