एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने का बन रहा है शुभ संयोग, इस उपाय से घर पर बरसेगी धन की देवी की कृपा

Makar Sankranti 2022: 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति का पावन पर्व है. इस बार मकर संक्रांति शुक्रवार के दिन पड़ रही है. शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी की पूजा का दिन भी माना गया है.

Makar Sankranti 2022: पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व है. हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन को विशेष माना गया है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में आते हैं. इस दिन से ही दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं. सूर्य देवता के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं.

मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं
सूर्य जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है. सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब यह घटना सूर्य की मकर संक्रांति कहलाती है. मकर संक्रांति को ही सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं.

Shani Dev : इस समय किन लोगों पर चल रही है शनि की साढ़े साती और ढैय्या, जानें

खरमास 2022
पंचांग के अनुसार खरमास बीते14 दिसंबर 2021 मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू हुआ जो कल यानि मकर संक्रांति 14 जनवरी 2022 पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर समाप्त हो जाएगा. सूर्य देवता के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही एक माह से चला आ रहा खरमास भी समाप्त हो जाता है. 

मकर संक्रांति का पुण्य काल
मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल या शुभ मुहूर्त सूर्य के संक्रांति समय से 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल माना जाता है. 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर सूर्य देव की पूजा सुबह 08 बजकर 43 मिनट के बाद प्रारंभ कर सकते हैं. इस दिन शुक्ल योग दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक है और उसके बाद ब्रह्म योग आरंभ. इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक बना हुआ है.

मकर संक्रांति पर लक्ष्मी पूजन
मकर संक्रांति का पर्व इस बार शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी जी का प्रिय दिन माना गया है. इस दिन घरों में लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. मकर संक्रांति पर बनने वाले शुभ योग लक्ष्मी पूजन के महत्व में वृद्धि कर रहे हैं. इस दिन इस उपाय को करके लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति पर इन प्रभावशाली मंत्रों से सूर्य देव को करें प्रसन्न

ऐसे करें लक्ष्मी जी को प्रसन्न
मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान आदि करके सबसे पहले शुभ मुहूर्त में 14 कौड़ियों को लेकर उसे दूध से धो लें. इसके बाद कौड़ियों को गंगा जल से स्नान कराएं और इन्हें पूजा वाले स्थान पर रखें. इसके बाद पूजा स्थान पर रखे माता लक्ष्मी की फोटो के बाईं तरफ तिल का दीपक और दाईं तरफ घी का दीपक जलाएं. इसके बाद कौड़ियों को छूकर ‘ॐ संक्रात्याय नमः’ मंत्र से 14 बार जाप करें. इसके उपरांत ठीक 12 बजे पूजा स्थान पर रखी इन कौड़ियों को उठाकर घर के महत्वपूर्ण स्थानों पर अलग-अलग रख दें. इसके साथ ही पूजा स्थान पर रखे दीपकों का आपस में स्थान बदल दें. स्थान बदलने के बाद तिल के दीपक को घर के मुख्य दरवाजे पर और घी के दीपक को तुलसी जी के पास रख दें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें. मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होती है. घर में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti : माता-पिता की इन आदतों का संतान पर पड़ता है बुरा प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget