एक्सप्लोरर

Birthday Rule: जन्मदिन पर केक काटना चाहिए या नहीं, इसे लेकर क्या कहता है सनातन धर्म

Birthday Rule: आधुनिक समय में मोमबत्ती बुझाकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया जाता है. लेकिन क्या सनातन धर्म (Sanatan Dharm) में बर्थडे पर केक (Cake) काटने की परंपरा को सही है या गलत, आइये जानते हैं.

Birthday Rule: अपने धर्म, सभ्यता और संस्कृति पर तो हर किसी को गर्व होता है. लेकिन इसके बावजूद लोग पाश्चात्य संस्कृति (western culture) को भी धड़ल्ले से अपना रहे हैं. इन्हीं में है केक काटकर जन्मदिन (Bithday cake cutting) मनाना. आजकल लोग जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाकर केक काटते हैं. लेकिन सनातन धर्म (Sanatan Dharm) में इसका कहीं जिक्र नहीं मिलता कि केक काटकर जन्मदिन मनाया जाए.

केक काटकर जन्मदिन मनाने का कहीं जिक्र नहीं

हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में किसी भी शास्त्र (Shastra) या वेद (Vedas) में केक काटकर जन्मदिन मनाने का उल्लेख नहीं मिलता है. साथ ही ज्योतिष में भी मोमबत्ती बुझाकर केक काटने को अशुभ माना गया है. हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें जन्मदिन का जश्न नहीं मनाना चाहिए. लेकिन हमारी सनातन संस्कृति में इसके लिए विशेष नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार जन्मदिन मनाना बहुत शुभ होता है.

जन्मदिन पर केक काटना या मोमबत्ती बुझाना

मोमबत्ती बुझाकर (Blow Candle) जन्मदिन मनाने को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में अशुभता और बर्बादी ही आती है. क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और भाग्य पर पड़ता है. इसका कारण यह है कि हिंदू धर्म में अग्नि और ज्योति का विशेष महत्व है. घर की संतानों को भी दीपक माना जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि वे सदैव दीपक की तरह प्रकाशवान रहें और उनका भविष्य उज्जवल हो. वहीं हिंदू धर्म में अग्नि देव को बुझाने के बजाय प्रकट करने की परंपरा है. इसलिए मोमबत्ती बुझाकर केक काटने की परंपरा को सनातन धर्म में अच्छा शकुन नहीं माना जाता है.

शास्त्रों के अनुसार कैसे मनाएं जन्मदिन

सनातन धर्म के अनुसार जन्मदिन या वर्षगांठ अंग्रेजी कैलेंडर (Gregorian Calendar) के बजाय पंचांग (Panchang) के अनुसार मनाया अधिक शुभ और सटीक होता है. इसके पीछे यह कारण है कि, हमारा जन्म जिस तिथि में होता है उसी तिथि पर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा शरीर में मौजूद तरंगों से मेल खाती है. लेकिन अगर आप बर्थडेट (Bith date) के मुताबिक भी जन्मदिन मनाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-

  • जिस व्यक्ति का जन्मदिन होता है उस दिन उसकी आरती जरूर उतारनी चाहिए. ऐसा करने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां और नकारात्मका दूर हो जाती है. साथ ही अग्नि देव का आशीष मिलता है.
  • जन्मदिन पर बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें. इस दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें.  जन्मदिन का जश्न आप अपने सामार्थ्यनुसार जैसा भी करें, लेकिन इस दिन भूलकर भी मांसाहार चीजें न पकाएं और ना ही इसका सेवन करें.
  • आजकर जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ा है. यह अच्छी परंपरा है. आप अपने जन्मदिन पर छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप कुछ तोहफे जरूर दें. साथ ही इस दिन गरीबों में भी दान जरूर करें. अगर आप सामर्थ्य हैं तो जन्मदिन पर तुलादान करना अधिक शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें: Broom Astrology: झाड़ू खरीदने के भी होते हैं नियम, जानें किस दिन खरीदने से घर आती है लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget