एक्सप्लोरर

Bhai dooj 2023: भाई दूज आज, राशि अनुसार भाई को करें तिलक, स्वस्थ और दीर्घायु रहेगा भैया

Bhai Dooj 2023: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज दिवाली के 2 दिन बाद मनाया जाता है. इस दिन जो बहनें भाई को तिलक करती हैं उनका कल्याण होता है. जानें भाई दूज की पूजा का मुहूर्त, तिलक विधि

Bhai Dooj 2023: अटूट स्नेह, पवित्र रिश्ते तथा विश्वास के बंधन का प्रतीक त्यौहार है, ‘भैयादूज, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बुधवार 15 नवम्बर के दिन है, साथ ही इस दिन अतिगंड और पराक्रम योग भी है, इसे यम द्वितीया भी कहते हैं.

इस दिन बहनें भाईयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए उन्हें तिलक लगाती हैं. इस दिन भाई द्वारा बहन के घर जाकर वहां भोजन करने का विधान है.

किसने मनाया पहला भाई दूज ? (Bhai Dooj Katha)

भाई दूज के दिन सूर्य की पुत्री यमुना ने सबसे पहले अपने भाई यमदेव को भोजन कराकर तिलक लगाया था, इसलिए इस त्यौहार को ‘यम द्वितीया‘ भी कहा जाता है. इस पांचवे पर्व के साथ दीपोत्सव के पंच पर्वों की समाप्ति होती है. यदि धनतेरस के दिन कोई व्यक्ति यमदीप जलाना भूल जाएं तो इस दिन भी यमदीप जलाया जा सकता है. इस दिन सांयकाल पर 09 दीप प्रज्जवलित करें और नौ ही ग्रहों से यह प्रार्थना करें कि मेरे जीवन के प्रत्येक भाव में आपकी कृपा स्थापित हो, जो इस ज्योत की तरह मेरे जीवन को प्रकाशमान करती रहे.

भाई दूज 2023 मुहूर्त (Bhai Dooj 2023 Muhurat)

इस बार भाईदूज के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक. फिर शाम को 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके बीच ही भाई-बहन का ये त्यौहार मनाएं तो श्रेष्ठ रहेगा.

भाई दूज की पूजा विधि (Bhai Dooj Puja Vidhi)

  • तिलक सही दिशा में बैठकर ही करें. बहनें पूर्व की तरफ मुख करके बैठें और भाई उत्तर की तरफ मुख करके बैठें.
  • भाई के स्वस्थ तथा दीर्घायु के लिए करें-इस दिन बहन अपने भाई की लम्बी आयु एवं सुखमय जीवन के लिए एक हरा रंग का रूमाल या वस्त्र लें.
  • उसमें तीन मुठ्ठी हरे साबुत मूंग, एक ईलायची, एक लौंग, पांच गोमती चक्र और थोड़ी दूर्वा डालकर उसमें तीन गांठ बांध दें और फिर उसे अपने भाई के ऊपर से सात बार उसार दें.
  • उसारने के पश्चात् अपने घर के ईषान कोण में रखकर उसके समक्ष गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, ज्यों ज्यों गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े फले-फुलें इस मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें.
  • अब निवेदन करें कि मेरे भाई को सभी तरह के कष्टों से मुक्त करके सुख-समृद्धि व शांति प्रदान करें. ऐसी प्रार्थना करने के पश्चात् उस पोटली को पीपल के पेड़ में डाल दें.
  • भूलकर भी आज के दिन बहन या भाई काले वस्त्र न पहनें.
  • भाई को तिलक करने से पहले बहनें अन्न ग्रहण न करें. बल्कि तिलक के बाद साथ में बैठकर भोजन करें.

राशि अनुसार भाई को तिलक लगाएं (Bhai Dooj Tilak based on Zodiac sign)

  भाई दूज के दिन यदि बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार तिलक लगाएं तो ज्यादा शुभ फलदायी रहेगा-

  • मेष राशि - यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं.
  • वृषभ राशि - आपके भाई की राशि वृषभ है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें.
  • मिथुन राशि - यदि आपके भाई की राशि मिथुन है, तो लाल रंग के सिन्दूर से तिलक करें.
  • कर्क राशि - आपके भाई की राशि कर्क है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें.
  • सिंह राशि - आपका भाई सिंह राशि का है, तो केसरिया तिलक लगाएं.
  • कन्या राशि - यदि आपके भाई की राशि कन्या है तो लाल रंग के सिन्दूर से तिलक करें.
  • तुला राशि - आपके भाई की राशि तुला है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें.
  • वृश्चिक राशि - आपका भाई वृश्चिक राशि का है, तो केसरिया तिलक लगाएं.
  • धनु राशि - यदि आपके भाई की राशि धनु है तो हल्दी का तिलक लगाएं.
  • मकर राशि - भाई की राशि मकर है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें.
  • कुंभ राशि - आपके भाई की राशि कुंभ है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें.
  • मीन राशि - यदि आपके भाई की राशि मीन है तो उसे हल्दी का तिलक लगाएं.

Kartik Purnima 2023 Date: कार्तिक पूर्णिमा कब, जानिए इस खास दिन में क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Adhik Mas Mela: अलीगढ़ में है पृथ्वी का 'नाभि केंद्र' वेद-पुराणों में दर्ज है इस तीर्थ का इतिहास, अधिक मास में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
अलीगढ़ में दिखी श्रद्धा की अनूठी तस्वीर: जब 100 वर्षीय माँ को कंधे पर उठा भाइयों ने पूरी की परिक्रमा
Lajja Gauri Mystery: जानिए बिना चेहरे वाली रहस्यमयी देवी 'लज्जा गौरी' का प्राचीन इतिहास और महत्व
क्यों इस भारतीय देवी का कोई चेहरा नहीं है? मूर्तिकला के सबसे बड़े रहस्य से उठा पर्दा
Rashifal 12 June 2026: इन 5 राशियों को शेयर मार्केट में हो सकती है तगड़ी कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को शेयर मार्केट में हो सकती है तगड़ी कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें पूजा
शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें पूजा

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget