एक्सप्लोरर

Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022: भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी कब? जानें शुभ योग, पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय टाइम

Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं. इस साल भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) 15 अगस्त को है.

Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022 Puja Vidhi: हिंदी कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधंन का त्योहार सावन माह के अंतिम दिन यानी सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसके बाद भाद्रपद का महीना शुरू होता है. भाद्रपद मास को भादो के नाम से भी जानते हैं. भाद्रपद का माह श्री कृष्ण के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए विशेष तौर पर समर्पित होता है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखने का विधान है. इस साल भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) 15 अगस्त सोमवार को है. इसे हेरंब संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं.

भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त (Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022 Shubh Muhurt)

पंचांग के अनुसार, 14 अगस्त रविवार को रात 10 बजकर 35 मिनट पर भाद्रपद मा​ह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू हो रही है. यह तिथि 15 अगस्त सोमवार को रात 09 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि को आधार मानकर व्रत रखने की परंपरा के मुताबिक़, भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी का व्रत 15 अगस्त दिन सोमवार को रखा जायेगा.

संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय (Sankashti Chaturthi 2022 Chandrodaya Time)

भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन यानी 15 अगस्त को चंद्रमा का उदय रात 09 बजकर 27 मिनट पर होगा. वहीं चंद्रमा 16 अगस्त को 9 : 04 AM पर अस्त होंगे. ऐसे में जो लोग भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखेंगे. वे 09 : 27 PM पर चंद्रमा का दर्शन करते हुए उन्हें जल अर्पित कर सकेंगे. व्रती उसके बाद व्रत का पारण कर व्रत को पूरा करें. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस व्रत में चंद्रमा दर्शन के बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता है.

भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी 2022 शुभ योग (Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022 Shubh Yog)

  • अभिजित मुहूर्त: 15 अगस्त को दिन में 11:59 बजे से लेकर दोपहर 12:52 बजे तक
  • धृति योग : 15 अगस्त को सुबह से लेकर रात 11 बजकर 24 मिनट तक
  • व्रत पूजन मुहूर्त: 15 अगस्त को 09 : 27 PM

संकष्टी चतुर्थी का महत्व (Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022 Importance)

संकष्टी चतुर्थी का अर्थ ही है संकटों को ​हरने वाली चतुर्थी. मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी को व्रत रखने और भगवान गणेश की विधि पूर्वक और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Live: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
LIVE: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget