एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2024 Muhurat: बसंत पंचमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, जानें विधि

Basant Panchami 2024 Puja Muhurta: बसंत पंचमी विद्यार्थियों के लिए बहुत खास है. इस दिन मां रस्वती की पूजा से उज्जवल भविष्य की कामना पूरी होती है. जानें बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का मुहूर्त, विधि

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी देवी सरस्वती की पूजा का दिन है, जो विद्यादायिनी हैं. विद्या को सभी प्रकार के धनों में श्रेष्ठ माना जाता है. व्यक्ति विद्या से ही धन और मान-सम्मान पाता है. विद्या की प्राप्ति के लिए मां सरस्वती का आशीर्वाद बेहद जरुरी है.

14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा बेहद शुभ संयोग में की जाएगी. मान्यता है शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग में की गई पूजा दोगुना फल प्रदान करती है. जानें बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का मुहूर्त, विधि.

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024

माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को दोपहर 02.41 मिनट से होगी और समाप्ति 14 फरवरी 2024 को दोपहर 12.09 मिनट पर होगी.

सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) - सुबह 07.00 - दोपहर 12.35

बसंत पंचमी पर चौघड़िया मुहूर्त 2024

  • लाभ (उन्नति) - सुबह 07.01 - सुबह 08.25
  • अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 08.25 - सुबह 09.48
  • शुभ (उत्तम) - सुबह 11.12 - सुबह 12.35
  • चर (सामान्य) - दोपहर 03.23 - शाम 04.46
  • राहुकाल - दोपहर 12.35 - दोपहर 01.59

बसंत पंचमी पर दुर्लभ संयोग

  • रवि योग - सुबह 10.43 - सुबह 07.00, 15 फरवरी
  • शुभ योग -13 फरवरी 2024, रात 11.05 - 14 फरवरी 2024, रात 07.59
  • शुक्ल योग - 14 फरवरी 2024, रात 07.59 - 15 फरवरी 2024, शाम 05.23
  • रेवती नक्षत्र - 13 फरवरी 2024, दोपहर 12.25 - 14 फरवरी 2024, सुबह 10.43
  • अश्विनी नक्षत्र - 14 फरवरी 2024, सुबह 10.43 - 15 फरवरी, सुबह 09.26

बसंत पंचमी पूजा विधि

  • बसंत पंचमी पर स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें.
  • शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती को हल्दी अवश्य अर्पित करें और उस हल्दी से अपनी पुस्तक पर को अपनी पुस्तकों पर ‘एं’  भी लिखें.
  • कलम, दवात और वाद्य यंत्रों की पूजा भी करें.
  • इस दिन बच्चे की जिह्वा पर शहद से एं लिखना चाहिए.मान्यता इससे बच्चा ज्ञानवान होता है, जल्दी बोलता है, शिक्षा जल्दी ग्रहण करने लगता है.
  • माता को पीले रंग के फूल अर्पित करें. हलवा, खीर या बेसन के लड्‌डू चढ़ाएं.
  • मां सरस्वती की स्तुति करें, अंत में आरती कर गरीबों में अन्न, वस्त्र, किताबें बांटें.

माँ सरस्वती स्तुति:

सरस्वतीं शारदां च कौमारीं ब्रह्मचारिणीम्

वाणीश्वरी बुद्धिदात्रीं भारतीं भुवनेश्वरीम्

चंद्रघण्टां मरालस्थां जगन्मातरमुत्तमाम्

वरदायिनी सदा वन्दे चतुर्वर्गफलप्रदाम्

द्वादशैतानी नामानि सततं ध्यानसंयुतः

यः पठेत् तस्य जिह्वाग्रे नूनं वसति शारदा

बसंत पंचमी पर राशि अनुसार मंत्र

  1. मेष राशि- ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम:
  2. वृषभ राशि- ॐ कौमुदी ज्ञानदायनी नम:
  3. मिथुन राशि- ॐ मां भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम:
  4. कर्क राशि- ॐ मां चन्द्रिका दैव्यै नम:
  5. सिंह राशि- ॐ मां कमलहास विकासिनी नम:
  6. कन्या राशि- ॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम:
  7. तुला राशि- ॐ मां हंससुवाहिनी नम:
  8. वृश्चिक राशि- ॐ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम:
  9. धनु राशि- ॐ जगती वीणावादिनी नम:
  10. मकर राशि- ॐ बुद्धिदात्री सुधामूर्ति नम:
  11. कुंभ राशि- ॐ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम:
  12. मीन राशि- ॐ वरदायिनी मां भारती नम:

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर इन मंत्रों से करें मां सरस्वती की पूजा, करियर में मिलेगी सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 12 June 2026: इन 5 राशियों को शेयर मार्केट में हो सकती है तगड़ी कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को शेयर मार्केट में हो सकती है तगड़ी कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें पूजा
शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें पूजा
Somvati Amavasya 2026: साल की पहली सोमवती अमावस्या जून में कब ? स्नान-दान और सुहागिनों के लिए सबसे खास दिन
साल की पहली सोमवती अमावस्या जून में कब ? स्नान-दान और सुहागिनों के लिए सबसे खास दिन
Parama Ekadashi Vrat Paran: 11 जून को ही लग जाएगी द्वादशी तिथि, जानें फिर कब करें परमा एकादशी व्रत पारण
Parama Ekadashi Vrat Paran: 11 जून को ही लग जाएगी द्वादशी तिथि, जानें फिर कब करें परमा एकादशी व्रत पारण

वीडियोज

Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)
Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक', जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक
3 दिन में तीन हमले, समंदर में US के दुस्साहस से भड़का भारत, ट्रंप से बोला- फौरन बंद हो अटैक
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
Womens T20 World Cup 2026: किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
ईरान पर अमेरिका के हमलों से बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात, 16 जून को फ्रांस में जुटेंगे G-7 के देश, जानें कौन-कौन होगा शामिल
ईरान पर अमेरिकी हमलों से बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात, 16 जून को फ्रांस में जुटेंगे G-7 के देश
Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका, भारत के लिए मुश्किल कैसे?
Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका?
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
Embed widget