एक्सप्लोरर

मुस्लिम धर्म में अज़ान की शुरूआत कैसे हुई और अज़ान का मतलब क्या है?

Azan In Islam: इस्लाम धर्म में नमाज़ से पहले होने वाली अज़ान क्या है, कैसे अज़ान की शुरूआत हुई और अज़ान का मतलब क्या होता है? जानते हैं इसके बारे में

Azaan: इस्लाम धर्म में अज़ान का विशेष महत्व है. इस्लाम धर्म (Islam Religion) का पालन करने वाले सभी मुसलमान अपने दिन भर की पांचों वक्त की नमाज़ (Namaz) को अदा करने के लिए ऊंचे शब्द में जो शब्द कहते हैं, उसे ही अज़ान (Azaan) कहा जाता है. कई देशों में अज़ान को अदान भी कहा जाता है. मस्जिदों में अज़ान होने पर मुसलमानों को मस्जिद की तरफ बुलाने को ‘मुअज़्ज़िन’ कहा जाता है. 

सरल शब्दों में ‘मुअज़्ज़िन’ का मतलब किसी मस्जिद में नियुक्त एक ऐसा व्यक्ति जो अल्लाह की प्रार्थना से पहले नमाज़ियों को अज़ान देकर नमाज़ के लिए बुलाता है. 

अज़ान की शुरुआत 

इस्लाम धर्म में अज़ान की शुरुआत की कहानी काफी दिलचस्प है. मक्का-मदीना (Makka-Madina) में जब नमाज के लिए मस्जिद का निर्माण कराया गया तो एक महत्वपूर्ण बात महसूस की गई की जमात (एक साथ नमाज़ पढ़ना) का वक्त की सूचना लोगों तक कैसे पहुंचाई जाए. इसके बारे में रसूलुल्लाह ने जब सहाबा इकराम के सामने इस विचार को रखा तो 4 प्रस्ताव निकलकर सामने आए. 

  • जिस वक्त भी नमाज अदा की जानी हो तो झंडा फहराया जाए. 
  • किसी ऊँची जगह पर आग जला दी जाए.
  • यहूदियों की तरह बिगुल बजाकर लोगों को सूचना दी जाए.
  • ईसाइयों की तरह बेल (घंटी) बजाकर सूचना दी जाए.

इन सभी प्रस्तावों को हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने गैर-मुस्लिमों से मिलते जुलते होने की वजह से इंकार कर दिया. इस समस्या को लेकर सल्लल्लाहु वसल्लम और सहाबा इकराम काफी चिंतित थे कि उसी रात को एक अंसारी सहाबी जिसका नाम हज़रत अब्दुल्लाह बिन जैद़ ने एक सपना देखा कि फरिश्तों ने उसे अज़ान के बारे में बताया. अगली सुबह हज़रत अब्दुल्लाह ने ये सब सल्लल्लाहु वसल्लम को बताया तो उन्हें ये तरीका पसंद आया. हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इसे अल्लाह का सच्चा सपना बताया. 

इसके बाद हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने हज़रत बिन ज़ैद को अज़ान के शब्द हज़रत बिलाल को पढ़ाने की हिदायत दी. हज़रत बिलाल की आवाज़ काफी भारी थी, इसलिए वह 5 वक्त की नमाज़ के लिए अज़ान देने लगे. इसलिए उसी दिन से अज़ान की परंपरा शुरू हुई और हज़रत बिलाल रज़ियल्लाहु अन्हु इस्लाम धर्म के पहले अज़ान देने वाले बनें. 

अज़ान का मतलब (Azaan Meaning)

अल्लाहु अकबर (4 बार) अर्थ- अल्लाह आप सबसे महान है.
अश-हदू अल्ला-इलाहा इल्लल्लाह (2 बार) अर्थ- मैं गवाही देता हुं, अल्लाह के अलावा कोई भी इबादत के काबिल नहीं है.   
अश-हदू अन्ना मुहम्मदर रसूलुल्लाह (2 बार) अर्थ- मैं गवाही देता हूं कि मुहम्मद सल्ल. अल्लाह के रसूल हैं
ह़य्य 'अलस्सलाह (2 बार) अर्थ- आओ इबादत करे
हय्य 'अलल फलाह (2 बार) अर्थ- आओ सफलता की ओर चले
अस्सलातु खैरूम मिनन नउम (2 बार) अर्थ- नमाज़ नींद से अच्छी है
अल्लाहु अकबर (2 बार) अर्थ- अल्लाह सबसे महान है
ला-इलाहा इल्लल्लाह (1 बार)  अर्थ- अल्लाह के सिवा कोई इबादत के काबिल नहीं है. 

यह भी पढ़ें -इस्लाम में जन्नत के 8 दरवाजों का क्या राज है, यहां कौन जा सकता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget