एक्सप्लोरर

Ashadha Gupt Navratri 2025: कब से शुरू? जानें तिथि, मुहूर्त और 10 महाविद्याओं की पूजा का महत्व!

Gupt Navratri 2025: आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि का तंत्र-मंत्र और सिद्धि-साधना के लिए विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए इस समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है.

Ashadha Gupt Navratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार पहली गुप्त नवरात्रि आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है. इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून से प्रारंभ हो रही है. इस गुप्त नवरात्री के अवसर पर 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. यह समय महाकाली एवं भगवान शिव यानी कि शाक्त और शैव की पूजा करने वालों के लिए विशेष माना जाता है. तंत्र साधक इस दौरान विशेष साधनाएं करते हैं.

इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि इस साल 26 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 4 जुलाई को समापन होगा. इन नवरात्रों में 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विशेष विधान शास्त्रों में बताया गया है. इस दौरान तंत्र विद्या का विशेष महत्व है. गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है. इसी कारण गुप्त नवरात्रि का पर्व हर कोई नहीं मनाता है.

गुप्त नवरात्रि में पूजा के लाभ

इस समय की गई साधना जन्मकुंडली के समस्त दोषों को दूर करने वाली तथा चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और कोक्ष को देने वाली होती है. इसका सबसे महत्वपूर्ण समय मध्य रात्रि से सूर्योदय तक अधिक प्रभावशाली बताया गया है. आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को भी गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. इस दौरान प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रि में साधक महाविद्याओं के लिए खास साधना करते हैं.

नवरात्रि का पावन त्योहार आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल भर में कुल चार नवरात्रि आते हैं जिसमें से दो चैत्र व शारदीय और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं आषाढ़ मास में पड़ने वाले नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धुम्रावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार गुरुवार 25 जून को शाम 04 बजे  से आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. सनातन धर्म में उदया तिथि मान है. इसके लिए 26 जून से गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी. वहीं, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन 26 जून को दोपहर 01:24 मिनट पर होगा.

  • आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभः बुधवार, 25 जून 2025 को शाम 04:00 बजे
  • प्रतिपदा तिथि समापनः गुरुवार 26 जून 2025 को दोपहर 01:24 बजे
  • उदया तिथि में आषाढ़ गुप्त नवरात्रिः गुरुवार, 26 जून 2025

आषाढ़ नवरात्रि घट स्थापना

प्रतिपदा तिथि में घट स्थापना यानी मां के आवाहन से ही नवरात्रि का अनुष्ठान शुरू होता है. इस साल घट स्थापना का शुभ मुहूर्त द्वि स्वभाव वाले मिथुन लग्न के दौरान है.

  • मिथुन लग्न प्रारंभः 26 जून 2025 को सुबह 04:33 बजे
  • मिथुन लग्न समापनः 26 जून 2025 को सुबह 06:05 बजे तक
  • कलश स्थापना मुहूर्तः सुबह 4.33 बजे से 6.05 बजे तक (कुल 1 घंटा 32 मिनट की अवधि)
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्तः सुबह 10:58 बजे से 11:53 बजे तक
  • अवधिः 00 घण्टे 55 मिनट

शुभ योग

गुप्त नवरात्र के पहले दिन यानी घटस्थापना तिथि पर ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग है. इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी. साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा.

  • ध्रुव योगः रात 11:40 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योगः सुबह 08:46 बजे से 27 जून को सुबह 05:35 बजे तक

10 महाविद्याओं की साधना

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ दस महाविद्या की भी पूजा की जाती है. मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला.

गुप्त नवरात्रि की तिथियां

  • प्रतिपदा तिथि- घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
  • द्वितीया तिथि - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • तृतीया तिथि - मां चंद्रघंटा की पूजा
  • चतुर्थी तिथि - मां कूष्मांडा की पूजा
  • पंचमी तिथि - मां स्कंदमाता की पूजा
  • षष्ठी तिथि - मां कात्यायनी की पूजा
  • सप्तमी तिथि - मां कालरात्रि की पूजा
  • अष्टमी तिथि - मां महागौरी की पूजा
  • नवमी तिथि - मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • दशमी- नवरात्रि का पारण

Chaturmas 2025: चातुर्मास में विष्णु जी क्यों विश्राम करते हैं, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
UP में अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी पर ही क्यों दांव लगाने जा रही BJP? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
UP में अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी पर ही क्यों दांव लगाने जा रही BJP? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
'कांतारा चैप्टर 1' बनी OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म, इन 9 फिल्मों को भी मिले खूब व्यूज
'कांतारा चैप्टर 1' बनी OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म, इन 9 फिल्मों को भी मिले खूब व्यूज
फैंस को पूरा पैसा वापस मिलेगा, आयोजक ने मानी गलती! Lionel Messi के इवेंट में खूब मचा था बवाल
फैंस को पूरा पैसा वापस मिलेगा, आयोजक ने मानी गलती! लियोनेल मेसी के इवेंट में खूब मचा था बवाल

वीडियोज

West Bengal Elections 2026 : बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद से कितना बदल जाएगा चुनाव का समीकरण?
3I ATLAS की पूंछ मुड़ी! अंतरिक्ष में चल क्या रहा है? | ABPLIVE
Pak PM Shehbaz Sharif की बेइज्जती पर आपकी हंसी नहीं रुकेगी! | ABPLIVE
India को 50% Import Duty Shock—Mexico ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? | Paisa Live
New Labour Codes 2025: क्या आपकी Take Home Salary कम होगी? पूरी सफाई | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
UP में अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी पर ही क्यों दांव लगाने जा रही BJP? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
UP में अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी पर ही क्यों दांव लगाने जा रही BJP? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
'कांतारा चैप्टर 1' बनी OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म, इन 9 फिल्मों को भी मिले खूब व्यूज
'कांतारा चैप्टर 1' बनी OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म, इन 9 फिल्मों को भी मिले खूब व्यूज
फैंस को पूरा पैसा वापस मिलेगा, आयोजक ने मानी गलती! Lionel Messi के इवेंट में खूब मचा था बवाल
फैंस को पूरा पैसा वापस मिलेगा, आयोजक ने मानी गलती! लियोनेल मेसी के इवेंट में खूब मचा था बवाल
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
IAS सुप्रिया साहू को कितनी मिलती है सैलरी, जानिए कहां से हुई है उनकी पढ़ाई-लिखाई?
IAS सुप्रिया साहू को कितनी मिलती है सैलरी, जानिए कहां से हुई है उनकी पढ़ाई-लिखाई?
क्या दूसरी बार मां बनने पर भी मिलता है मातृ वंदन योजना का लाभ, क्या है नियम?
क्या दूसरी बार मां बनने पर भी मिलता है मातृ वंदन योजना का लाभ, क्या है नियम?
Embed widget