एक्सप्लोरर

Alvida Jummah 2025: रमजान का अलविदा जुमा कब, जुमा-उल-विदा पर क्या करते हैं मुसलमान

Alvida Jummah 2025: मुसलमानों के लिए रमजान का अलविदा जुमा बेहद खास दिन होता है. अलविदा जुमा पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन की गई प्रार्थना अल्लाह स्वीकार करते हैं.

Alvida Jummah 2025: रमजान महीने में पड़ने वाले आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा के तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग मनाते हैं. इसे जुमातुल विदा, जुमा-उल-विदा या जमात उल विदा भी कहा जाता है. इस साल रमजान का अलविदा जुमा 28 मार्च 2025 को है.

शुक्रवार के दिन को अरबी भाषा में जुमा कहते हैं, जोकि ‘यौम अल जुमा’ से लिया गया है और इसका अर्थ शुक्रवार होता है. यह मुसलमानों के लिए सप्ताह का सबसे पवित्र दिन माना जाता है. जुमे के दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है.

इस्लाम धर्म में वैसे तो शुक्रवार यानी जुमा के दिन का खास महत्व होता है. लेकिन पाकीजा माह रमजान में पड़ने वाले जुमे का महत्व कई गुणा अधिक बढ़ जाता है. अलविदा जुमा पर जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों के पेश इमाम जुमातुल-विदा का खुत्बा पढ़ते हैं. नमाज के बाद अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी जाती है.

क्यों खास है जुमा-उल-विदा

रमजान का आखिरी जुमा मुस्लिम समुदाय के लिए खास महत्व रखता है. यह ऐसा मौका होता है जब बड़ी तादाद में सभी पुरुष रोजेदार एक साथ मिलकर मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं और खुदा को याद करते हैं. सभी नमाजी एक साथ दोनों हाथों को उठाकर अल्लाह-हू-अकबर बोलते है. इसलिए इस दिन को छोटी ईद भी कहते हैं. इसके बाद रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद ईद-उल-फितर (Eid 2025) मनाई जाती है.

अलविदा जुमा का महत्व

  • अलविदा जुमा या जुमा-उल-विदा का इतिहास पैगंबर मोहम्मद (Prophet muhammad) से जुड़ा है. इस्लामी मान्यता के अनुसार, अल्लाह के दूत कहे जाने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब हर सप्ताह शुक्रवार को लेकर कुछ खास बातें बताते थे. उन्होंने इस दिन को शुभ और अन्य दिनों की तुलना में पाक बताया था.
  • अलविदा जुमा पर खुत्बे के दौरान इमाम रमजान के महत्व, अल्लाह की रहमत और बंदों की जिम्मेदारियों के बारे में बताते हैं. यह ऐसा मौका होता है जब सभी लोग गुनाहों से तौबा करते हुए अल्लाह से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआ करते हैं.
  • इसके साथ ही अलविदा जुमा रमजान महीने के विदाई का भी संकेत देता है, जोकि अहसास दिलाता है कि अब पाक महीना रमजान खत्म होने वाला है. इसलिए अलविदा जुमा पर लोगों के दिल में उदासी भी रहती है.
  • रमजान का अलविदा जुमा बंदों को याद दिलाता है कि पूरे रमजान जिस तरह से हमने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की, नेक काम किए, आत्मसंयम का पालन किया उसी रास्ते पर हमें अगले रमजान तक चलता है.

ये भी पढ़ें: Eid 2025 Kab Hai: भारत में कब दिखेगा चांद और कब मनेगी ईद, यहां जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget