एक्सप्लोरर

Alangudi Temple: इस मंदिर की 24 परिक्रमा करने पर प्राप्त होता है देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद, जानें इस मंदिर के चमत्कार

AlangudiTemple: ऐसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनके चमत्कारों को सुनने के बाद लोगों में उसके दर्शन की इच्छा जाग होती है. भारत में ढेरों प्राचीन मंदिर है और हर मंदिर की एक पारंपरिक कथा और चमत्कार हैं.

Alangudi Brahaspati Temple: देशभर में ऐसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनके चमत्कारों को सुनने के बाद लोगों में उसके दर्शन की इच्छा जाग होती है. भारत में ढेरों प्राचीन मंदिर है और हर मंदिर की एक पारंपरिक कथा और चमत्कार हैं. इन मंदिरों का जिक्र ग्रंथों में भी मिलता है. ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु के अलनगुड़ी में स्थित है. इस मंदिर का विशेष महत्व है. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस पावन स्थान पर देवगुरु बृहस्पति ने भगवान शिव की अराधना करके नवग्रहों में प्रथम स्थान का आशीर्वाद पाया था. 

बता दें कि बृहस्पति देव को सबसे अधिक शुभ और शुभ फलों को देने वाला ग्रह माना जाता है. इसी कारण ये अत्यंत वंदनीय और पूजनीय हैं. बृहस्पति देव के देशभर में कई सिद्ध मंदिर हैं, जहां दर्शन और पूजन मात्र से ही सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है. ऐसा ही एक सिद्ध मंदिर तमिलनाडु के कुम्भकोणम् के निकट अलनगुड़ी में स्थित है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

सातवीं शताब्दी में हुई थी मंदिर की स्थापना

बृहस्पति देव के इस मंदिर को दक्षिणाभिमुख अवष्टक के नाम से भी जाना जाता है. बृहस्पति देव के अलावा इस मंदिर में भोलेशंकर, सूर्यदेव, सोम और सप्तर्षि के मन्दिर भी शामिल हैं. ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना सातवीं शताब्दी में पल्लव शासकों के समय की गई थी. 

24 परिक्रमा की है मान्यता

देवगुरु बृहस्पति के इस प्रसिद्ध मंदिर को लेकर एक मान्यता ये है कि मन्दिर की 24 परिक्रमा करने पर व्यक्ति को देवगुरु बृहस्पति का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही, जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है. 

बृहस्पति देव ने की थी शिव जी की साधना

मंदिर को लेकर एक मान्यता यह भी है कि बृहस्पति देव ने इस पावन स्थान पर आकर शिव जी की अराधना की थी. इसके बाद उन्हें नवग्रहों में सबसे श्रेष्ठ ग्रह होने का वर प्राप्त हुआ था. इसी कारण उन्हें यह स्थान अत्यंत प्रिय है. इसके अलावा, एक मान्यता यह भी है कि समुद्र मंथन से निकले विष का पान भगवान शिव ने यही किया था.

मंदिर से जुड़ी कथा

पौराणिक कथा के अनुसार एक राजा के सात पुत्रों ने एक बार एक ब्राह्मण का अपमान कर दिया. और इस दोष के चलते उनका सारा राजपाट नष्ट हो गया और वे दरिद्र हो गए. इसके बाद राजा के सबसे छोटे बेटे-बहू ने यहीं आकर देवगुरु की उपासना की. ऐसा करने से उनका खोया हुआ सारा साम्राज्य वापस मिल गया. तब से लेकर यह मान्यता चली आ रही है कि इस स्थान पर आकर भक्ति भाव से देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने वाला कभी खाली हाथ नहीं लौटता. 

Vinayaka Chaturthi 2021: कब है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां पति के लिए लकी होती हैं, साबित होती हैं बेस्ट वाइफ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का अंतिम सोमवार बेहद खास, 24 अगस्त को बन रहे 4 दुर्लभ शुभ संयोग, कैलाश पर रहेगा शिववास
सावन का अंतिम सोमवार बेहद खास, 24 अगस्त को बन रहे 4 दुर्लभ शुभ संयोग, कैलाश पर रहेगा शिववास
Meen Saptahik Rashifal 24-30 August 2026: मीन वालों का खर्च बढ़ेगा और अटका धन परेशान करेगा, ऐसे संभलेंगे हालात
मीन वालों का खर्च बढ़ेगा और अटका धन परेशान करेगा, ऐसे संभलेंगे हालात
Aaj Ka Panchang 24 August 2026: आज आखिरी सावन सोमवार पर शिव पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज आखिरी सावन सोमवार पर शिव पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Kumbh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: कुंभ का नई जिम्मेदारी से बढ़ेगा काम, प्रेम को विवाह में बदलने का समय
कुंभ का नई जिम्मेदारी से बढ़ेगा काम, प्रेम को विवाह में बदलने का समय

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget