एक्सप्लोरर

Aja Ekadashi 2021: अजा एकादशी पर ये काम पूर्ण करने पर ही मिलता है व्रत का फल, जानें व्रत से जुड़ी सभी बातें

Aja Ekadashi 2021: एकादशी के व्रत में पारण का भी बहुत महत्व है. अगर पारण को सही समय और तरीके से न किया जाए तो व्रत का फल नहीं मिलता. इसलिए एकादशी व्रत रखने से पहले पारण की जानकारी लेना जरूरी है.

Aja Ekadashi 2021: अजा एकादशी इस बार 3 सितंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत की काफी मान्यता है. लोग काफी श्रद्धा पूर्वक एकादशी का निर्जला या फलाहार व्रत रखते हैं. एकादशी के व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि एकादशी के व्रत से सभी पापों का नाश होता है और मनोरथ पूर्ण होते हैं. लेकिन एकादशी के व्रत के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है. एकादशी के व्रत में पारण का भी बहुत महत्व है. कहते हैं अगर पारण को सही समय और सही तरीके से न किया जाए तो एकादशी के व्रत का फल नहीं मिलता. इसलिए एकादशी का व्रत रखने से पहले पारण के बारे में पूरी जानकारी ले लेना जरूरी है.

क्या होता है पारण?
एकादशी के व्रत में पारण का विशेष महत्व बताया गया है. किसी भी उपवास के दूसरे दिन किया जाने वाला पहला भोजन पारण कहलाता है. इसे भी नियम पूर्वक करना जरूरी होता है. व्रत के दिन अगर ठीक रीति से पारण न करें तो व्रत का फल पूरा नहीं मिलता. जन्माष्टमी के व्रत को छोड़कर बाकि सभी व्रतों का पारण दिन में किया जाता है. पारण करने का भी सही समय होता है तो पारण करते समय उसे ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है.

कैसे किया जाता है पारण?
एकादशी के व्रत को खोलने के लिए उसके सही समय का पता होना भी जरूरी है. व्रत का पारण करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम है. द्वादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा के दौरान भगवान विष्णु को सच्चे दिल से याद करें और व्रत के दौरान की गई भूलों की क्षमा मांगे. पूजा करने के बाद ब्राह्मण को खाना खिलाएं और अपना व्रत खोलें. 

पारण में क्या खाएं
एकादशी का पारण अगर सही तरीके से न किया जाए, तो व्रत का फल नहीं मिलता. पारण करने के लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान आदि करके भगवान का ध्यान किया जाता है. इसके बाद ब्राह्मण आदि को भोजन करवाया जाता है. पारण का भोजन सात्विक होना चाहिए. पारण के भोजन में प्याज, लहसुन, मांस आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं, पारण कांसे के बर्तन में नहीं करना चाहिए.

अजा एकादशी पारण समय

3 सितंबर को पड़ने वाली अजा एकादशी का व्रत खोलने के लिए पारण का समय 4 सितंबर 2021, शनिवार को सुबह 5:30 से सुबह 8:23 तक है.

यह भी पढ़ें:

Ganesha Chaturthi 2021: गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, नजरअंदाज करना हो सकता है अशुभ

Krishna Paksha Festival: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में अब बाकी हैं ये त्योहार, जानें उनके शुभ मुहूर्त और महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget